Responsive Scrollable Menu

अब मेरा लक्ष्य अफगानिस्तान सीरीज जीतना है, अपने खेल में बदलना करना होगा: तिलक

अब मेरा लक्ष्य अफगानिस्तान सीरीज जीतना है, अपने खेल में बदलना करना होगा: तिलक

Continue reading on the app

बच्ची की मौत वाले दिन पिता ने किया था रेप:2 साल बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा, सूरत की घटना

गुजरात के सूरत शहर में दो साल पहले हुई 13 साल की बच्ची की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, उस बच्ची की दो साल बाद आई फॉरेंसिक पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची की मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। सबूतों के आधार पर पुलिस की आगे की जांच में पता चला है कि बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 8 जून, 2024 को हुई थी बच्ची की मौत मृतक बच्ची के भाई ने सूरत के अठवा लाइंस पुलिस स्टेशन को 8 जून, 2024 को सूचना दी थी कि उसकी बहन को अचानक उल्टी होने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा थी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, एडमिट होने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उस समय, आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर नए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया था। मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए, मृतक के आंतरिक अंगों के नमूने भी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे गए थे। बच्ची के शरीर में मिला था स्पर्म सूरत के नए सिविल अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग ने हाल ही में पुलिस को 'कॉज ऑफ डेथ' सर्टिफिकेट सौंपा। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि लड़की की मौत तो फेफड़ों की बीमारी से हुई थी। लेकिन, उसके शरीर पर चोटों के निशान और जबरदस्ती शारीरिक शोषण के संकेत मिले हैं। मौत वाले दिन उसके शरीर में स्पर्म मिला। इससे साबित होता है कि मौत से कुछ समय पहले ही बीमार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के सौतेले पिता के बारे में पता चला पुलिस ने बच्ची के स्कूल, उन दुकानों पर भी पूछताछ की, जहां वह साफ-सफाई का काम करती थी। इसी दौरान कुछ लोगों से जानकारी मिली कि बच्ची का एक सौतेला पिता था, जो उसे बहुत पीटता था। नशे की लत के चलते उसका रोजाना घर में झगड़ा भी होता था। जांच के करीब 15 दिनों बाद पुलिस बच्ची के भाई तक भी पहुंची, जिसने अथवालिन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल, वह काम-धंधे की तलाश में नेपाल चला गया था और उससे पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। भाई ने पुलिस को बहन की मौत वाले दिन की पूरी घटना भी बताई। बच्ची जब घर में बेहोश होकर गिर पड़ी थी, तब उसके साथ घर में उसका सौतेला पिता ही था। इन सभी जानकारियों के बाद पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उसका डीएनए सैंपल लिया। डीएनए सैंपल का एफएसएल जांच के दौरान मिले सैंपल से 100 प्रतिशत मिलान होने पर आरोपी गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

wrestler Deepak dope test fails: भारत के ग्रीको रोमन पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. दीपक का डोप टेस्ट रिजल्ट खराब आने के बाद उन्हें एशियन गेम्स स्क्वॉड से बाहार कर दिया गया है. Wed, 9 Sep 2026 23:12:08 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 10 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट आ गया! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T21:00:28+00:00

Police launch criminal investigation into Reform UK donations. #UKPolitics #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T20:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers