Responsive Scrollable Menu

5 नन्हे ओरंगुटान बने भारत के VIP मेहमान! कैसे आए भारत ? जानिए इनके रहस्यमयी सफर की पूरी कहानी

Summary: ओडिशा के बालेश्वर जंगलों से रेस्क्यू किए गए 5 नन्हे ओरंगुटान अब भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर के खास मेहमान बन चुके हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया में पाई जाने वाली यह प्रजाति आखिर भारत कैसे पहुँची? पढ़ें पूरी खबर...

Continue reading on the app

दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, बोले दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा, प्रशासन को दिया फ्री हैंड

बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार होने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख दिखाया है। मंगलवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे सागर पहुंचे। यहां जिला अस्पताल में भर्ती प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के साथ सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अस्पताल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को फ्री-हैंड देते हुए साफ कहा कि जहां भी जरूरत हो, कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा हिम्मत नहीं करेंगे- CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जहरीली शराब के मामले में प्रशासन को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जहां अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामले सामने आएं, वहां भी कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती इलाकों को देखते हुए अधिकारियों से पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

सीएम ने कहा, “हम दोषियों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा किसी की इस तरह के काम करने की हिम्मत नहीं होगी।” उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूरे प्रदेश के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जहरीली शराब के मामलों में कठोर सजा का किया जिक्र

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब से जुड़े मामलों में प्रदेश के कानूनी प्रावधानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इस तरह के अपराधों को लेकर कानून को कठोर बनाया है और इसमें हत्या से लेकर आजीवन कारावास तथा फांसी तक की सजा का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में इस तरह के मामलों को लेकर इतने कठोर कानूनी प्रावधान नहीं थे।

कांग्रेस से बोले- इस मामले में राजनीति नहीं, एकजुटता दिखाएं

मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चलाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि किसी परिवार में पिता या पुत्र की मौत बेहद कष्टकारी है और ऐसे मामलों को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। सीएम डॉ. यादव ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में राजनीति करने के बजाय सभी को एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

wrestler Deepak dope test fails: भारत के ग्रीको रोमन पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. दीपक का डोप टेस्ट रिजल्ट खराब आने के बाद उन्हें एशियन गेम्स स्क्वॉड से बाहार कर दिया गया है. Wed, 9 Sep 2026 23:12:08 +0530

  Videos
See all

Was the Resident Evil movie director prepared for the discourse? #ResidentEvilMovie #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T19:00:33+00:00

Anthropic insider warns AI could ‘kill all humans’. Should we be scared? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T19:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers