Responsive Scrollable Menu

भारत में Xiaomi पर फिर शिकंजा! अब SFIO ने की डिटेल्ड जांच की मांग, इस 'कांड' में फंसी कंपनी

शाओमी के लिए SFIO की जांच एक और झटका साबित हो सकती है। कंपनी 2022 से अपने भारतीय बैंक खातों में जमा 55.51 अरब रुपये (करीब 584 मिलियन डॉलर) की जब्ती को हटाने में असफल रही है। यह जब्ती गैर-कानूनी तरीके से पैसे भेजने (रेमिटेंस) के आरोप में लगाई गई थी, जिसे शाओमी नकारती है।

Continue reading on the app

इंदौर में तंत्र-मंत्र के नाम पर साइबर ठगी का मामला, पैसे वापस मांगने पर धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से फोन कॉल के जरिए साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को तंत्र-मंत्र और अलग-अलग तरह की बातों में उलझाकर फ्रॉड को अंजाम दिया है। जब महिला ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने धमकी भी दी। डर के चलते महिला काफी समय तक आरोपी के झांसे में रही। बाद में ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस से शिकायत की।

खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सरिदोष के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने महिला को बातों में उलझाया और तंत्र-मंत्र से जुड़ी बातें बताते हुए डराना शुरू किया। इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर महिला से ऑनलाइन तरीके से करीब 31 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

पैसे मांगने पर धमकाया

जब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने महिला और उसके पति को डराते हुए सांप से कटवाने की धमकी दी। इस इसके बाद महिला और उसका परिवार डर गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस की जीरो एफआईआर व्यवस्था के माध्यम से शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने जनता से की ये अपील

इस मामले की गंभीरता को लेते पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है। लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन पर तंत्र-मंत्र, डर या लालच में आकर पैसे ट्रांसफर न करने की अपील की है। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह दी गई है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट को दिल्ली HC ने दिया बड़ा झटका, नहीं ले पाएंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने देर रात जारी अंतरिम आदेश में कहा कि इस स्तर पर अदालत 14 सितंबर को होने वाले चयन ट्रायल में फोगाट को हिस्सा लेने की अनुमति देने के लिए पात्रता मानदंड में अंतरिम छूट देने के पक्ष में नहीं है। Fri, 11 Sep 2026 08:44:24 +0530

  Videos
See all

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers