iPhone 18 Launch: किस नाम से जाना जाएगा Apple का फोल्डबल फोन ? कीमत भी उड़ाएंगी होश
iPhone 18 Series Launch Date: आईफोन 18 सीरीज, नौ सितंबर को लॉन्च होने वासली है। जिसमें iPhone 18 Pro, Pro Max के साथ एपल का पहला फोल्डबल फोन संभावित (iPhone 18 Duo) भी पेश किया जा सकता है। जानें अनुमानित कीमत लॉन्च टाइम से जुड़ी पूरी जानकारी।
BJP President Nitin Nabin ने वंदे मातरम् पर Congress के रुख को भारत विरोधी बताया
(तस्वीरों के साथ) नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के गायन पर कांग्रेस की आपत्ति को उसकी ‘भारत विरोधी सोच’ करार दिया। नवीन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों को लेकर कहा कि इसकी ‘गूंज’ उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगे नहीं जाएगी। जनवरी में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यहां भाजपा मुख्यालय में अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में नवीन ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला बोला और पंजाब में उसके शासन के दौरान ‘‘अराजकता’’ का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार के दौरान पनपे ‘‘भ्रष्टाचार’’ समेत इन मुद्दों को उठाएगी। नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर देशभर में शुरू होने वाले एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर युवाओं से जुड़ाव और जनभागीदारी पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कांग्रेस की ओर से वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण के गायन पर आपत्ति जताए जाने के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस की इस सोच को अराजकतावादी सोच मानता हूं। मैं इसे भारत विरोधी सोच और उन लाखों शहीदों का अपमान मानता हूं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इस ‘वीर गान’ (वंदे मातरम्) से प्रेरणा लेकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि विकसित भारत का संकल्प भी इस ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के साथ आगे बढ़ेगा।’’ कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों पर निशाना साधते हुए नवीन ने गांधी पर कटाक्ष किया और पूछा कि अपनी आवाज को गूंजायमान करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की आवाज में कितना दम है? उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवा आगे बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
मुझे नहीं लगता कि उनकी इस ‘गूंज’ का प्रभाव उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगे जाएगा। देश के युवा और आम लोग मोदी जी के साथ हैं।’’ नवीन ने आरोप लगाया कि जो लोग युवाओं की आवाज को गलत दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं, अगर उनकी आवाज में ताकत होती तो उन्होंने देश के युवाओं के लिए तब कुछ किया होता जब उन्हें अवसर मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी ‘गूंज’ का उद्देश्य अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है।
हमारी ‘गूंज’ पूरी तरह देश के 140 करोड़ लोगों को एकजुट करने पर केंद्रित है।’’ हाल में दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से सात छात्रों की मौत और बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के रहने से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछे गए सवाल पर नवीन ने कहा, ‘‘मैं छात्रों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सरकार इन समस्याओं का निश्चित रूप से समाधान करेगी।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश के युवा, खासकर वे लोग जो शिक्षा या रोजगार के लिए अपने गृह राज्यों से बाहर आते हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिले। हम इसे हमेशा प्राथमिकता देंगे।’’ पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर नवीन ने कहा कि राज्य में व्याप्त ‘अराजकता और भ्रष्टाचार की स्थिति’ को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi




