Responsive Scrollable Menu

High Return Stock: इस फार्मा कंपनी के शेयर ने किया कमाल, लगातार 8 सत्रों में 47% चढ़ा

नोवार्टिस इंडिया के शेयरों में 9 सितंबर को पंख लग गए। 20 फीसदी उछाल के बाद शेयर में अपर सर्किट लग गया। बुधवार को शेयर 2,186.40 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह शेयर लगातार 8 सत्रों में 47.1 फीसदी चढ़ा है

Continue reading on the app

US अटैक के बाद ईरान ने मचा दिया गदर, होर्मुज में कितने जहाज ठोके?

ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने एक दिन में 10 जहाजों को निशाना बनाया है। इनमें से दो अमेरिकी पोत और आठ तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान के मुताबिक यह कारवाई अमेरिका की ओर से पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किए जाने के जवाब में की गई। आईआरजीसी का कहना है कि उसके बलों ने उन 10 जहाजों को निशाना बनाया जो स्टेट ऑफ होर्मस से ऐसे इलाके से गुजरने की कोशिश कर रहे थे जिसे ईरान ने प्रतिबंधित और असुरक्षित घोषित किया है। यह दावा ऐसे वक्त में आया है जब होरमोस स्टेट में व्यवसायिक जहाजों की आवाजाही तेजी से कम हुई है। रटर्स के मुताबिक मंगलवार को केवल छह कमोडिटी जहाज इस जलमार्ग से गुजरे जबकि पिछले 10 दिनों का औसत करीब 12 जहाज प्रतिदिन ही था। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका की ओर से पांच ईरानी क्रूड ऑयल कैरियर्स को नष्ट किए जाने के बाद सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: US सेना ने Iran के तेल टैंकरों को बनाया निशाना, Revolutionary Guard ने दी चेतावनी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि इन जहाजों को ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड और उसके सहयोगियों के लिए आर्थिक मदद से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा माना गया था। अमेरिका के मुताबिक यह कारवाई अमेरिकी नौसैनिक पोत के खिलाफ ईरानी मिसाइल हमलों के जवाब में की गई। अब ईरान ने खाड़ी के दूसरे देशों में मौजूद तेल टैंकरों को भी खुली चेतावनी दी है। ICC की नौसेना ने कुवैत, जॉर्डन, बहरीन के बंदरगाहों में मौजूद टैंकरों के क्रू को जहाज खाली करने को कहा है। ईरानी सरकारी मीडिया में प्रसारित बयान के मुताबिक जिन बंदरगाहों या एंकर क्षेत्रों में अमेरिकी मौजूदगी है या जिन्हें अमेरिकी सैन्य कारवाही में सहयोगी माना जा रहा है, वहां मौजूद टैंकरों को भी निशाना बनाया जा सकता है। होर्मुज स्टेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। यहां किसी बड़े सैन्य टकराव का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता है। तनाव बढ़ने के साथ तेल की कीमतें भी तेजी से ऊपर गई हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम ने आशंका बढ़ा दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि खाड़ी में तेल टैंकरों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को भी सीधे अपनी चपेट में ले सकता है। हाल के समय की बात करें तो पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तेल टैंकरों को लेकर सबसे ज्यादा तनाव बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: Trump के नहले पर ईरान का दहला, अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों को उड़ाया, तेहरान ने युद्धपोतों को निशाना बनाया

ईरान ने कुछ जहाजों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कारवाई की और अब ईरान ने उससे भी बड़ी कारवाई करते हुए 10 शिप्स को निशाना बनाया है। अब देखना यह होगा कि तनाव आगे किस ओर रुख करता है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के पांच कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया है। अमेरिका के मुताबिक यह कारवाही ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी की ओर से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

लालकोट ब्लास्ट मामले में NIA ने उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड | Lalkot Blast Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:14:28+00:00

हिरासत से फरार ड्रग तस्कर 3 दिन बाद जालंधर से गिरफ्तार, 522 ग्राम हेरोइन बरामद | Jammu NCB Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:09:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers