भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने चंडीगढ़ की अपनी यात्रा के लिए वीआईपी उड़ानों के बजाय भारतीय रेल की पटरियों को चुना. इस अनूठे सफर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हुए उन्होंने अपने अनुभवों को बेहद खास अंदाज में बयां किया. ग्रीन ने बताया कि उनके देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का मानना है कि अगर भारत की असली नब्ज और इसकी विविधता को करीब से समझना है, तो यहां की ट्रेनों में सफर करना सबसे बेहतरीन जरिया है.
Vaibhav Suryavanshi vs Tilak Varma: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में उस वक्त हर कोई सन्न रह गया, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने सीनियर और टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा को स्लेज करने लगे. दरअसल ये उसी स्लेजिंग का जवाब था, जो तिलसक वर्मा ने मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी के साथ की थी. सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मीठी नोक-झोंक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. Wed, 9 Sep 2026 16:53:50 +0530