Qazi Touqeer के लिए पहली बार Bigg Boss 20 के देखेंगे Arijit Singh
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सिंगर काजी तौकीर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। काजी अपनी शानदार आवाज के साथ-साथ अपनी मजेदार और उट-पटांग हरकतों से भी घर में खूब एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। यही वजह है कि घर के बाहर भी लोग उनके बारे में लगातार बात कर रहे हैं।
काजी के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग उन्हें उनकी हरकतों के लिए ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई फैंस उनके बेबाक और मजेदार अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। इसी बीच काजी को अपने पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का सपोर्ट मिला है।
अरिजीत सिंह ने किया काजी को सपोर्ट
अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते और आमतौर पर रियलिटी शोज से भी दूरी बनाए रखते हैं। ऐसे में जब उन्होंने काजी तौकीर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो फैंस हैरान रह गए।
अरिजीत सिंह ने बताया कि वह काजी की वजह से पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं। उन्होंने अपने दोस्त को 'रॉकस्टार' बताते हुए लिखा, "मुझे अपने जीवन में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी वहां है।" अरिजीत सिंह का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। काजी के फैंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को अरिजीत का सपोर्ट मिलने से काफी खुश हैं।
इसे भी पढ़ें: Lust Stories 3 धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़! सिद्धार्थ-अदिति, राधिका और अली फ़ज़ल की जोड़ी दिखाएगी प्यार व इच्छाओं के नए रंग
2005 से है काजी और अरिजीत की दोस्ती
काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की दोस्ती आज की नहीं बल्कि करीब दो दशक पुरानी है। दोनों साल 2005 में सोनी एंटरटेनमेंट के सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में साथ नजर आए थे।
इस शो में काजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली थी। एलिमिनेशन राउंड में पहुंचने के बावजूद फैंस अपने वोट्स के जरिए उन्हें बार-बार बचाते रहे। आखिरकार काजी शो के विजेता बने, जबकि अरिजीत सिंह शो जीत नहीं पाए।
हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती खत्म नहीं हुई। दोनों आज भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं। इस साल की शुरुआत में भी अरिजीत सिंह ने काजी से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 150 करोड़ का आंकड़ा पार, बड़े पर्दे पर भी छाए कालीन भैया और गुड्डू पंडित
बिग बॉस में काजी को मिल रहा दोस्त का साथ
काजी तौकीर की बिग बॉस में एंट्री के बाद एक बार फिर उनकी और अरिजीत सिंह की दोस्ती चर्चा में आ गई है। अरिजीत का काजी के लिए बिग बॉस देखना और उन्हें 'रॉकस्टार' कहना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में काजी आगे अपने गेम और एंटरटेनमेंट से दर्शकों का कितना दिल जीत पाते हैं।
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर रातभर क्यों जागती हैं महिलाएं? जानें शिव-पार्वती से जुड़ी ये मान्यता
हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के साथ व्रत रखती हैं। कई जगह इस दौरान रातभर जागकर शिव-पार्वती की पूजा और जागरण करने की परंपरा भी निभाई जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, 2026 में हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं और उनसे अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं।
माता पार्वती की तपस्या से जुड़ा है जागरण
पौराणिक कथाओं में बताया जाता है कि माता पार्वती भगवान शिव को पति के रूप में पाने की इच्छा रखती थीं। इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक कठोर तप किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी साधना और शिव आराधना जारी रखी।
इसी तपस्या और दृढ़ संकल्प की स्मृति से हरतालिका तीज की रात जागरण की परंपरा को जोड़ा जाता है। मान्यता है कि जिस तरह माता पार्वती अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर साधना में लीन रहीं, उसी भाव से व्रती महिलाएं भी रात में जागकर भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करती हैं।
जागरण सिर्फ रातभर जागने का नाम नहीं
हरतालिका तीज का जागरण केवल रात में न सोने की परंपरा नहीं माना जाता। इसके पीछे भक्ति, संयम और संकल्प का भाव जुड़ा हुआ है। व्रती महिलाएं रात के समय शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, भजन-कीर्तन करती हैं और कई जगह तीज व्रत की कथा भी सुनी जाती है।
कई परिवारों और समुदायों में महिलाएं एक साथ मिलकर रातभर जागरण करती हैं। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के भजन गाए जाते हैं और उनकी आराधना की जाती है।
कठिन व्रत के साथ जुड़ा है संयम
हरतालिका तीज को कठिन व्रतों में गिना जाता है। धार्मिक परंपरा में कई महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसे में रातभर जागकर पूजा करना उनके संकल्प और श्रद्धा से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अलग होती है। इसलिए व्रत या जागरण करते समय अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है।
आखिर रातभर जागने का भाव क्या है?
हरतालिका तीज पर जागरण का मूल भाव माता पार्वती की तपस्या और उनके अटूट संकल्प को याद करना माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए लंबे समय तक कठोर साधना की थी।
इसीलिए तीज की रात जागकर शिव-पार्वती की पूजा को भक्ति, धैर्य, संयम और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। यानी इस परंपरा का महत्व सिर्फ जागने में नहीं, बल्कि पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करने में है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi





