Responsive Scrollable Menu

मुस्लिम गरबा देखने आएं तो इसमें कुछ गलत नहीं:महाराष्ट्र CM की पत्नी बोलीं- त्योहार का शांतिपूर्वक आनंद लेने में क्या बुराई

अगर मुस्लिम भी गरबा देखने आते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले होने चाहिए। नवरात्रि में होने वाले गरबा में मुस्लिमों के एंट्री के लेकर मचे विवाद के बीच यह बात महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कही है। दरअसल, अमृता मंगलवार को चंद्रपुर के सबसे बड़े महाशिवलिंग मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इसी दौरान महाराष्ट्र से बीजेपी नेता नितेश राणे के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बयान दिया। हाल ही में राणे ने गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री का विरोध किया था। नितेश राणे ने लगाया था लव-जिहाद का आरोप नितेश राणे ने सोमवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था- कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर या हिंदू होने का ढोंग करके गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश करते हैं, माथे पर तिला लगाते हैं और हिंदू लड़कियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का खतरा बताते हुए हिंदू लड़कियों की सुरक्षा के लिए मुसलमानों को गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश न देने की मांग की थी। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की मांग का समर्थन करते हुए कहा था- जो लोग मूर्ति पूजा नहीं करते, उन्हें हिंदू धार्मिक आयोजनों में भाग नहीं लेना चाहिए। हरेक गरबा मैदानों में लोगों को प्रवेश से पहले अपनी पहचान दिखानी होगी और हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा। VHP ने किया है गरबा में मुस्लिमोंं को नो एंट्री का ऐलान विहिप ने 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली नवरात्रि के दौरान महाराष्ट्र में मुसलमानों को 'गरबा' और 'डांडिया' कार्यक्रमों में 'नो एंट्री' का ऐलान किया है। वीएचपी ने आयोजकों से अपील की है कि वे प्रवेश द्वार पर प्रतिभागियों का आधार कार्ड चेक करें और उनके माथे पर तिलक लगाएं ताकि केवल हिंदू पहचान वाले लोग ही अंदर आ सकें। ------------- ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र में नवरात्रि पर गरबा में मुस्लिम बैन:आधार कार्ड जांच और तिलक से पहचान के बाद एंट्री; विहिप ने नियम जारी किए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया में मुस्लिमों को शामिल नहीं होने देने का फैसला किया है। विहिप ने आयोजकों के लिए नियम तय किए हैं। इनमें आने वालों के आधार कार्ड की जांच और हिंदू पहचान की पुष्टि के लिए माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

‘ऊंची जाति की लड़की से शादी के लिए काबिल बनो’... अजीत भारती की अग्रिम जमानत क्यों हुई खारिज, कोर्ट ने समझाया

Ajit Bharti News: यूट्यूबर अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि उनके वीडियो में जाति व्यवस्था और जातिगत श्रेष्ठता का भाव दिखता है. कोर्ट ने अपने फैसले में और क्‍या-क्‍या कहा जानने के ल‍िए पढ़ें पूरी र‍िपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

जो रूट का ऐतिहासिक मुकाम, रिकी पोन्टिंग छूटे पीछे, अब निशाने पर सचिन-एंडरसन

Joe Root, ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान जो रूट ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. वो एक खास लिस्ट में स्टीव वॉ और रिकी पोन्टिंग से आगे निकल गए हैं. Wed, 09 Sep 2026 16:53:37 +0530

  Videos
See all

Bangladsh Hindus: जजिया टैक्स न देने पर कत्ल हुए ओलिफ दत्ता की लाश पर चीत्कार करते परिजन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:45:24+00:00

Pakisthan Criris: मुनीर आर्मी का झूठा वीडियो! | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:44:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers