Responsive Scrollable Menu

भारत में मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग में जबरदस्त उछाल, 2021 से 49 प्रतिशत की सीएजीआर दर्ज

भारत का विनिर्माण क्षेत्र तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है और इसका सीधा असर औद्योगिक रियल एस्टेट बाजार पर दिखाई दे रहा है. वाणिज्यिक रियल एस्टेट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी जेएलएल की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 के बाद से भारत में सकल मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग बढ़कर 6.9 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंच गई है. इस दौरान क्षेत्र ने 49 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है, जो देश में विनिर्माण गतिविधियों के तेजी से विस्तार को दर्शाती है.

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की ओर बढ़ेगी हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का विनिर्माण क्षेत्र एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है और वर्ष 2030 तक औद्योगिक रियल एस्टेट बाजार में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. इस तेजी के साथ विनिर्माण क्षेत्र अब थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3पीएल) के बाद औद्योगिक परिसंपत्तियों का दूसरा सबसे बड़ा उपयोगकर्ता बन गया है. इसे भारत के औद्योगिक रियल एस्टेट ढांचे में एक महत्वपूर्ण संरचनात्मक बदलाव माना जा रहा है.

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में सकल अवशोषण 1.92 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंच गया था, जबकि 2026 की पहली छमाही में ही यह 1.02 करोड़ वर्ग फुट दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है. बढ़ती मांग यह संकेत देती है कि देश में विनिर्माण कंपनियां नए उत्पादन केंद्र और आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं तेजी से स्थापित कर रही हैं.

मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग में तेज उछाल

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि वर्ष 2030 तक मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग अवशोषण लगभग 4.6 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंच सकता है. यह प्रवृत्ति भारत के वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में बढ़ते कदमों और विजन 2047 के लक्ष्यों के अनुरूप मानी जा रही है.

जेएलएल इंडिया के औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स कारोबार के प्रबंध निदेशक योगेश शेवाड़े ने कहा कि विनिर्माण रियल एस्टेट क्षेत्र की वृद्धि दो अलग लेकिन एक-दूसरे की पूरक रणनीतियों के कारण हो रही है. एक ओर टियर-1 शहरों में निर्माता तेज बाजार पहुंच और कम पूंजीगत लागत की रणनीति के तहत तेजी से ग्रेड-ए औद्योगिक परिसंपत्तियों को लीज पर ले रहे हैं. वहीं दूसरी ओर टियर-2 शहरों में कंपनियां भूमि खरीदने को प्राथमिकता दे रही हैं ताकि उन्हें अधिक अनुकूलन और दीर्घकालिक परिचालन नियंत्रण मिल सके.

भारत के विनिर्माण गतिविधियों के मजबूती के संकेत

उन्होंने कहा कि चाहे कंपनियां लीजिंग मॉडल अपनाएं या भूमि का स्वामित्व हासिल करें, दोनों ही स्थितियां भारत में विनिर्माण गतिविधियों के मजबूत विस्तार का संकेत हैं. इससे स्पष्ट होता है कि वैश्विक और घरेलू निर्माता भारत को अपने उत्पादन केंद्र के रूप में तेजी से चुन रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में कुल मैन्युफैक्चरिंग लीजिंग का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रेड-ए परिसंपत्तियों में दर्ज किया गया. यह दर्शाता है कि कंपनियां अब बेहतर गुणवत्ता वाले भवनों, उन्नत सुरक्षा मानकों, स्वच्छता प्रोटोकॉल और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से युक्त औद्योगिक परिसरों को प्राथमिकता दे रही हैं.

इन शहरों में लीजिंग की जगह खरीदने पर महत्व

इसके साथ ही कई उभरते औद्योगिक बाजारों में भी गतिविधियां तेज हुई हैं. लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ ट्राइसिटी, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, सूरत, नागपुर, नासिक, गोवा, इंदौर, संभाजीनगर, तूतीकोरिन, कोयंबटूर और विशाखापत्तनम जैसे लगभग 14 उभरते शहरों में निर्माता लीजिंग की बजाय भूमि खरीद को अधिक महत्व दे रहे हैं. यह विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं और परिचालन रणनीतियों के अनुसार अपनाए जा रहे अलग-अलग कारोबारी मॉडलों को दर्शाता है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

‘दृश्यम 3’ का सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर रिलीज, विजय सालगांवकर के सामने आई नई मुसीबत

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। जिसकी कहानी को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हो रही है।

फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। जिसने दर्शकों का उत्साह बना कर रखा हुआ है। अब मेकर्स ने इस उत्साह को बढ़ाने का काम क्या है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बीते दिन मेकर्स ने यह जानकारी दी थी कि 9 सितंबर को ट्रेलर आएगा और अब यह दस्तक दे चुका है।

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज

मेकर्स ने अपनी दी गई जानकारी के मुताबिक दृश्यम द कंक्लूजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विजय सालगांवकर की फैमिली के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार ट्रेलर में क्या है।

कैसा है ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इसे शेयर किया है। इस बार फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस का ट्रिपल डोज देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय सालगांवकर के परिवार के सामने नई-नई चुनौती खड़ी हो रही है, जिसमें से एक क्राइम ब्रांच का पुलिस ऑफिसर और मशहूर वकील भी है। इसमें पुलिस ऑफिसर की भूमिका जयदीप अहलावत और वकील की भूमिका प्रकाश राज ने निभाई है। दूसरी तरफ अब सैम की मां यानी तब्बू को न्याय नहीं बल्कि बदला चाहिए है। विजय को भी समझ आ चुका है कि इस बार केवल दिमाग से नहीं बल्कि बचने के लिए उन्हें नसीब का सहारा भी चाहिए होगा। 2 मिनट 49 सेकंड के ट्रेलर में कई सीन दिखाए गए हैं। इसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।

 

कब आएगी फिल्म

दृश्यम द कंक्लूजन की रिलीज की बात करें तो इसे 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। यह इस शानदार फ्रेंचाइजी का तीसरा और अंतिम हिस्सा है। अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरण, सौरभ शुक्ला जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिषेक पाठक ने सस्पेंस से भरी हुई इस फिल्म का निर्देशन किया है।

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson: 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त! ऑली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, बुमराह को पछाड़ा

Ollie Robinson 100 Test Wickets: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. Wed, 09 Sep 2026 16:07:08 +0530

  Videos
See all

ओडिशा में कहां से आए 5 ऑरंगुटान? | #Orangutans #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:34:39+00:00

Ujjain में Hanuman Temple हटाने की कोशिश पर श्रद्धालुओं की महाआरती, प्रशासन के सामने चुनौती #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers