MP Intern Doctors Stipend: ₹21,500 होगा इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के साथ बैठक में बनी सहमति
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे इंटर्न डॉक्टर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक में इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने पर सहमति बनी है। अब इससे संबंधित औपचारिक घोषणा और आदेश का इंतजार है।
इंटर्न डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। बैठक में PMTA अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय और डॉ. हितेश वाजपेयी भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद स्टाइपेंड ₹21,500 किए जाने की जानकारी सामने आई है।
लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जुलाई में भी इसे लेकर आंदोलन हुआ था। इसके बाद सितंबर में मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर एक बार फिर प्रदर्शन पर उतरे।
भोपाल में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टर्स के बीच टकराव के बाद मामला और गरमा गया था। पुलिस कार्रवाई का चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने विरोध किया। इसके बाद दो पुलिस अधिकारियों को लाइन अटैच करने और पूरे घटनाक्रम की जांच गृह सचिव से कराने की बात सामने आई। मेडिकल टीचर एसोसिएशन भोपाल ने सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया था।
अब औपचारिक आदेश का इंतजार
उप मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद स्टाइपेंड को ₹21,500 प्रतिमाह करने पर सहमति बनने से लंबे समय से चल रहे विवाद के समाधान का रास्ता खुल गया है। हालांकि बढ़ा हुआ स्टाइपेंड कब से लागू होगा और इससे संबंधित अन्य शर्तें क्या होंगी, यह औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
शिवपुरी: मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, जांच में मिलीं एक्सपायरी दवाएं और मिल्क पाउडर
शिवपुरी में प्रशासन ने एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। दरअसल यहां पर एक्सपायरी दवाइयां और मिल्क पाउडर मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात कोर्ट रोड स्थित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई।
जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी के यहां पर इस दुकान से एक्सपायरी प्रोटीन पहुंचा था। वहीं से मिली शिकायत के बाद जब दुकान की जांच पड़ताल की गई तो यहां पर अन्य चीज भी एक्सपायर मिली। इसी के चलते मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
देर रात पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
जानकारी के मुताबिक एक बड़े अधिकारी के यहां एक्सपायरी प्रोटीन पहुंचने के बाद शिकायत की गई थी। दरअसल, अधिकारी के कर्मचारियों को मेडिकल स्टोर से जो प्रोटीन दिया गया था वह एक्सपायरी डेट का था। हालांकि इस बारे में केवल चर्चा चल रही है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।
इस मामले को लेकर देर रात सीएमएचओ डॉक्टर संजय के साथ फार्मासिस्ट बालेंदु रघुवंशी और एएसओ आईपी गोयल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण भी मौके पर मौजूद थे। जांच करने पर यहां एक्सपायरी सामग्री प्राप्त हुई। यही वजह है कि अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
दुकान में मिला एक्सपायरी सामान
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकान पर जांच करने के लिए पहुंची। तब मौके से एक्सपायर हो चुके मिल्क पाउडर और दवाएं रखी हुई मिली, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








