Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi लाशों पर राजनीति न करें: Sangrur में ग्रामीण की मौत पर बोले CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़, नौ सितंबर पंजाब में एक ग्रामीण की कथित आत्महत्या के बाद उठे राजनीतिक तूफान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लाशों पर राजनीति न करने की नसीहत दी। मान की यह टिप्पणी मादक पदार्थ की समस्या पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा से सवाल करने वाले एक ग्रामीण की कथित आत्महत्या को लेकर राहुल द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधने के बाद आई है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मान ने कहा कि पुलिस मामले में आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

खबरों के अनुसार, संगरूर जिले में दिड़बा के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर गुलजार सिंह (47) की सोमवार रात जहर खाने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं ने छह सितंबर को गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चीमा से सवाल करने को लेकर गुलजार पर मंत्री से माफी मांगने का दबाव बनाया था। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने कथित आत्महत्या को लेकर ‘आप’ सरकार पर हमला बोलते हुए मांग की कि मान तुरंत चीमा का इस्तीफा लें और निष्पक्ष जांच कराएं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत एक ‘‘खतरनाक प्रवृत्ति’’ पैदा हो रही है कि यदि कोई सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाता है, तो उसे जवाब के तौर पर धमकी और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। इन आरोपों की प्रतिक्रिया में मान ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी, लाशों पर राजनीति ना करो, पंजाबियों को इस तरह की राजनीति पसंद नहीं है।’’ मुख्यमंत्री ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘ये देखिए कांग्रेस के नेता जब पीड़ित के गांव जाकर यही गंदी राजनीति करने का प्रयास कर रहे थे, तो लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया।’’ मान ने सिंह की कथित आत्महत्या पर कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब में नशा फैलाने की जिम्मेदार अकाली (शिरोमणि आकाली दल)-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)और कांग्रेस की सरकारें रही हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरी सरकार में किसी भी मादक पदार्थ तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।’’ सोशल मीडिया पर गुलजार के आखिरी पलों का एक कथित वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसमें दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले सिंह राज्य के वित्त मंत्री से अपने इलाके में नशीले पदार्थों की उपलब्धता को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं।

वह यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि उनकी मौत के लिए सरपंच जिम्मेदार होगा और यह स्वीकार करते हैं कि उनका बेटा भी नशे का सेवन करता था। भावुक कर देने वाला यह वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) समेत विपक्षी दलों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को घेरते हुए मामले की जांच की मांग की। इसका असर दिल्ली की राजनीति में भी देखने को मिला, जहां भाजपा और कांग्रेस ने भगवंत मान और हरपाल चीमा के इस्तीफे की मांग की।

दोनों दलों ने आरोप लगाया कि सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। राज्य में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य सरकार पर संगरूर के ही एक अन्य ग्रामीण को कथित तौर पर हिरासत में प्रताड़ित करने के आरोपों को लेकर भी हमला बोला जा रहा है।

आरोप है कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के मुद्दे पर ‘आप’ सरकार के खिलाफ काले झंडे लहराने और नारे लगाने के कारण उसे हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया गया। गुलजार सिंह के परिवार की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

Continue reading on the app

Congress का Caste Census पर आरोप, Telangana Assembly से 22 BRS विधायक निलंबित

नयी दिल्ली, नौ सितंबर बुधवार अपराह्न दो बजे तक की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि27 : कांग्रेस जाति जनगणना प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जाति जनगणना की पूरी प्रक्रिया विफल हो जाए: कांग्रेस का आरोप नयी दिल्ली : कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मौजूदा जाति जनगणना के प्रारूप में ‘ड्रॉप-डाउन’ सूची के बजाय ‘ओपन-एंडेड’ प्रश्न रखने का सरकार का फैसला ‘‘बेहद गंभीर खामी’’ है। पार्टी के अनुसार, ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि जाति जनगणना की पूरी प्रक्रिया ‘‘विफल’’ हो जाए।

प्रादे51 : तेलंगाना विस बीआरएस लीड निलंबित तेलंगाना विधानसभा से बीआरएस के 22 विधायक मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा में आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 22 सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

दि26 : दिल्ली इमारत दूसरी लीड संचालक गिरफ्तार सत्य निकेतन हादसा: पीजी संचालक गिरफ्तार नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को ढह गई इमारत में ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) का संचालन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह इस मामले में अब तक हुई पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि22 : न्यायालय नोएडा प्रदर्शन प्रदर्शन में शामिल छात्र को नोटिस देने पर ग्रेटर नोएडा के मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगेगा न्यायालय नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से उस छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में स्पष्टीकरण मांगेगा, जिसने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में कथित तौर पर हिस्सा लिया था।

प्रादे5 : बंगाल अग्नि सुरक्षा नोटिस कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस कोलकाता : अनिवार्य अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने के कारण कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ12 : स्टील एक्सचेंज एनएमडीसी स्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौता नयी दिल्ली : स्टील एक्सचेंज इंडिया ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी की आगामी सुविधा से लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए उसके साथ समझौता किया है।

वि7 : संरा बांग्लादेश ब्रिक्स बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री रहमान की भागीदारी पर चुप्पी साधी संयुक्त राष्ट्र : बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान ने भारत में इस सप्ताह होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शामिल होने के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया।

वि6 : संरा नेतन्याहू ममदानी ममदानी की गिरफ्तारी की मांग के बावजूद संरा महासभा में शामिल होने न्यूयॉर्क आएंगे नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र : न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा इजराइली प्रधानमंत्री को युद्ध अपराधी बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग किए जाने के बावजूद बेंजामिन नेतन्याहू इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए 24 घंटे की बेहद व्यस्त यात्रा पर न्यूयॉर्क आएंगे।

खेल5 : खेल हॉकी जूनियर पुरुष भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से रौंदा, जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा मोकी (चीन) : कप्तान अनमोल इक्का ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए छह गोल किए जिससे मौजूदा चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त देकर जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

खेल6 : खेल महिला एशिया भारत संभावना बांग्लादेश के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में भारत का पलड़ा भारी दुबई : सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में उतरेगी तो कड़ी मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम का पलड़ा भारी रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी, देवदत्त पडिक्कल बने कप्तान, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान

Hardik Pandya India A: हार्दिक पंड्या की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है, हालांकि खेलना फिटनेस पर निर्भर रहेगा. बीसीसीआई ने सीरीज के लिए रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल टीमों का ऐलान कर दिया है. अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करेंगे, जबकि वनडे की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. सभी मुकाबले पुडुचेरी में सितंबर और अक्टूबर के दौरान आयोजित किए जाएंगे. Wed, 9 Sep 2026 15:46:47 +0530

  Videos
See all

ओडिशा में कहां से आए 5 ऑरंगुटान? | #Orangutans #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:34:39+00:00

Modi Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला | BJP | Amit Shah | Ashwini Vaishnaw | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers