Instagram 80s Look Trend: वायरल हो रहा 80s लुक ट्रेंड, ChatGPT से ऐसे बनाएं अपनी रेट्रो फोटो, देखें Prompt
Instagram पर इन दिनों नॉस्टेल्जिया से जुड़ा एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीरों को 1980 के दशक की तस्वीरों जैसा बना रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ फोटो पर विंटेज फिल्टर नहीं लगाया जाता, बल्कि AI की मदद से पूरी तस्वीर का लुक 80s के दौर के हिसाब से तैयार किया जाता है।
इसमें कपड़े, हेयरस्टाइल, एक्सेसरीज, बैकग्राउंड, रोशनी और फोटो की फिल्म टेक्सचर तक को 1980 के दशक के अंदाज में बदला जाता है। Instagram Stories पर भी यह ट्रेंड काफी शेयर किया जा रहा है। यूजर्स अपने Prompts साझा करने के साथ-साथ Add Yours स्टिकर के जरिए दोस्तों और फॉलोअर्स को भी अपनी 80s लुक वाली तस्वीरें बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
क्या है Instagram 80s Look Trend?
Instagram पर इन दिनों यूजर्स chatgpt की मदद से अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक के रेट्रो लुक में बदलकर शेयर कर रहे है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसलिए हर कोई इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहा है और अपनी फोटो को क्रिएट कर रहा है। यदि आप भी 80 के रेट्रो लुक में अपनी फोटो बनाना चाहते हैं, तो यहां नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट की मदद से आप एक बढ़िया फोटो बना सकते हैं।
ChatGPT की मदद से ऐसे बनाएं अपनी 80s Look Photo
अपनी 80s लुक वाली तस्वीर बनाने के लिए सबसे पहले ऐसी साफ फोटो चुनें, जिसमें आपका चेहरा आसानी से दिखाई दे। इसके लिए सामान्य सेल्फी या पोर्ट्रेट फोटो भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसके बाद तस्वीर को ChatGPT में अपलोड करें और यह बताएं कि आप किस दशक, किस तरह की स्टाइल और किस प्रकार की फोटो चाहते हैं।
80s Look बनाने के लिए Prompt
“इस फोटो को एक वास्तविक 1980 के दशक की तस्वीर में बदलें, लेकिन मेरा चेहरा, चेहरे की बनावट, त्वचा का रंग, भाव और पहचान स्पष्ट रूप से पहचानने योग्य रखें। मेरे कपड़ों, हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज को 1980 के दशक के अनुरूप बदलें। उस दौर के अनुरूप प्रामाणिक स्टाइलिंग, गर्म एनालॉग रोशनी, हल्का फिल्म ग्रेन, थोड़े फीके रंग, सॉफ्ट फोकस और प्राकृतिक त्वचा की बनावट का इस्तेमाल करें। तस्वीर को सिर्फ पुराने फोटो वाले फिल्टर जैसा न बनाएं, बल्कि ऐसी विश्वसनीय विंटेज फोटो तैयार करें, जैसे इसे वास्तव में 1980 के दशक में खींचा गया हो। स्मार्टफोन, आधुनिक कपड़े, आधुनिक कार और वर्तमान समय की दूसरी चीजों जैसे आधुनिक एलिमेंट्स को हटा दें। अंतिम तस्वीर ऐसी दिखनी चाहिए जैसे इसे वास्तव में 1980 के दशक में खींचा गया था।”
अलग-अलग 80s स्टाइल भी आजमा सकते हैं
अगर आप अपनी तस्वीर को और खास बनाना चाहते हैं, तो Prompt में किसी खास सेटिंग या स्टाइल को शामिल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप ChatGPT से 1980s बॉलीवुड स्टूडियो पोर्ट्रेट, विंटेज फैमिली एल्बम फोटो, पुराने जमाने की शादी की तस्वीर, डिस्को फोटो या रेट्रो मैगजीन शूट जैसा लुक तैयार करने के लिए कह सकते हैं।
अगर पहली तस्वीर आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आती है, तो उसी फोटो पर दोबारा निर्देश देकर उसमें बदलाव कराया जा सकता है। आप हेयरस्टाइल, कपड़े, बैकग्राउंड या रोशनी बदलने के लिए कह सकते हैं, जबकि चेहरे को पहले जैसा रखने का निर्देश दे सकते हैं।
क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?
इस ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि यह किसी ऐसी तस्वीर को बनाने का मौका देता है, जो वास्तव में कभी अस्तित्व में थी ही नहीं। यूजर अपने परिचित चेहरे को एक अलग दौर की कल्पना में रखकर एक ऐसी तस्वीर तैयार कर सकते हैं, जो देखने में पुराने समय की असली फोटो जैसी लगती है।
यही वजह है कि 80s की यादों और रेट्रो स्टाइल को AI के साथ जोड़ने वाला यह ट्रेंड Instagram पर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Chhattisgrah Bus Fair Hike: छत्तीसगढ़ में बस का किराया बढ़ना तय!.. हर किलोमीटर पर होगा इतने रुपये का इजाफा!.. मालिकों को परिवहन मंत्री का आश्वासन
इस बैठक के बाद बस मालिकों का कहना है कि, परिवहन मंत्री की तरफ से उन्हें 1.75 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें कैबिनेट की मंजूरी मिलने का इंतज़ार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24





