Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi Special: बिना दूध और मावा के 10 मिनट में बनाएं Rasmalai Modak, जाने Easy Recipe

गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। साधक इस वर्ष अपने घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी को लेकर आएंगे। भगवान गणेश को सबसे प्रिय मोदक है, त्योहार के सीजन में इनकी काफी डिमांड रहती हैं। अब आप मार्केट के मोदक छोड़कर घर पर ही अच्छे तरीके से मोदक की डिश बना सकती हैं। 
यदि आप इस बार पारंपरिक मोदक से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह टेस्टी और झटपट बनने वाली मिठाई को जरुर बनाएं। इस बार 'रसमलाई मोदक' आप जरुर बनाएं। सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर हर्षिता शर्मा ने इसकी आसान रेसिपी बताई है, आइए आपको बताते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं।

पनीर और केसर का स्मूथ पेस्ट तैयार करें
इसके लिए पहले करीब 200 ग्राम ताजा पनीर लें और इसे मिक्सी जार में हाथों से मैश करके या छोटे टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। अब आप एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच गरम दूध में केसर के धागे भिगोकर रख दें। जिससे इसका रंग पीला हो जाएगा। फिर इस केसर वाले दूध को मिक्सी जार में पनीर के साथ डाल दें और ब्लेंड करके एक स्मूथ, सॉफ्ट और क्रीमी पेस्ट बना सकते हैं।

पैन में मिश्रण को पकाएं
इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रख दें और फिर इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें। घी के हल्का गरम होते ही मिक्सी में पिसा हुआ पनीर और केसर का पेस्ट पैन में डाल दें। अब इसमें आधा कप मिल्क पाउडर और अपनी पसंद के अनुसार 3-4 चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को स्पैटुआ की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।

इलायची पाउडर और परफेक्ट कंसिस्टेंसी
अब मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जिससे चीनी अच्छे से घुल जाए और तली में लगे नहीं। जैसे ही चीनी और मिल्क पाउडर घुल जाएंगे, वैसे ही मिश्रण थोड़ा-सा लिक्विड हो जाएगा। फिर इसमें छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। इसको आप 3-4 मिनट और पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा होकर बिल्कुल डो की तरह पैन का किनारा न छोड़ने लगे। अब गैस बंद करें और मिश्रण को एक बाउल में निकालकर हल्का ठंडा होने दें।

ड्राय फ्रूट्स और रोज पेटल्स की मिक्सिंग
मिश्रण ठंडा होने के बाद, इसमें आप कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और सूखी गुलाब की पत्तियां डाल सकते हैं। ये चीजें मोदक को असली रसमलाई का स्वाद और बेहतरीन टेक्सचर देती है। इसके बाद अपने हाथों की मदद से पूरे मिश्रण को एक बार अच्छे से गूंधकर एकसमान कर लें।

मोदक मोल्ड से खूबसूरत शेप दें
मोदक बनाने के लिए आपको एक सांचा लेना है। मोल्ड पर थोड़ा-सा घी लगा लगे हैं, फिर तैयार किए गए रसमलाई मिश्रण को मोल्ड के अंदर दोनों तरफ अच्छे से दबाकर भरें और मोल्ड को बंद कर दें। वहीं, नीचे से भी मिश्रण को अच्छे से दबा दें। फिर काफी आसानी से मोल्ड को खोलें। आपका एकदम परफेक्ट, सुंदर और जालीदार रसमलाई मोदक तैयार है।

चांदी के वर्क से गार्निशिंग और सर्विंग
आप सभी मोदक को एक सुंदर सर्विंग प्लेट या केले के पत्ते पर सजाएं। मोदक को एकदम हलवाई जैसा शाही लुक देने के लिए ऊपर से थोड़ा-सा चांदी का वर्क लगाएं। बिना मावा और बिना दूध के झटपट तरीके से सॉफ्ट रसमलाई मोदक तैयार हैं। इन्हें आप बप्पा को भोग में अर्पित कर सकते हैं। 

Continue reading on the app

रायसेन: मूंग उपार्जन में फर्जीवाड़ा, EOW ने 3 कर्मचारियों पर दर्ज की FIR, किसानों का फर्जी पंजीयन कर ऐसे किया पूरा खेल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मूंग उपार्जन (खरीदी) में फर्जीवाड़े करने वाले 3 कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने FIR दर्ज की है। इन कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये कर्मचारी किसानों का फर्जी पंजीयन कर उनके नाम पर बाजार से कम कीमत की मूंग खरीदकर ज्यादा कीमत में उपार्जन केंद्र पर बेच देते थे।

EOW ने  जिले की सहकारी समितियों में मूंग उपार्जन के फर्जी पंजीयन के मामले में
प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर रंजीत ठाकुर (निवासी तहसील बरेली, जिला रायसेन), श्रीराम ठाकुर (कंप्यूटर ऑपरेटर, समिति देहरीकला) गौरव ठाकुर (कंप्यूटर ऑपरेटर, समिति भारकच्छ कला) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 336(3), 340(2) एवं 61(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ऐसे हुआ पूरा खेल

दरअसल, यह पूरा फर्जीवाड़ा जिला सहकारी बैंक की बाड़ी शाखा के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (देहरीकला और भारकच्छ कला) में 1 जुलाई 2024 से 26 जून 2025 के बीच (वर्ष 2024-25 और 2025-26 के मूंग उपार्जन के दौरान) हुआ। उपार्जन केंद्र पर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटरों को यह पता रहता था कि कौन से किसान अपनी फसल का पंजीयन नहीं करा रहे हैं।

आरोपियों ने इन्हीं किसानों की जमीनों को अपने या अपने परिचितों के नाम पर फर्जी तरीके से पंजीकृत कर लिया। चुंकी समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए किसान को समिति में अपनी जमीन का पंजीयन कराना अनिवार्य होता है, इसी बात का फायदा इन्होंने उठाया। हैरानी की बात तो ये है कि पंजीयन पर्ची के कॉलम-5 में, जहाँ जमीन मालिक या कौलीदार का नाम आना चाहिए, उन्होंने खुद को सिक्मीदार बता दिया लेकिन ऐसा कोई कौलीनामा किसानों ने कभी दिया ही नहीं था।

कम दाम में खरीदी, ऊंचे दाम पर बेची

EOW की जांच में यह भी पाया गया कि इन फर्जी पंजीयनों पर तौली गई मूंग किसानों के खेत की उपज नहीं थी। आरोपियों ने बरेली मंडी और स्थानीय व्यापारियों से घटिया किस्म की मूंग महज 1,500 से 3,300 रुपये प्रति क्विंटल (औसतन 3,000 रुपये) में खरीदी। इसी मूंग को उन्होंने सरकारी केंद्रों पर वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य 8,558 रुपये और वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य 8,682 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकार को बेच दी।

इतना ही नहीं जिन किसानों के नाम पर मूंग बेची गई और ये पूरा खेल हुआ, उन्हें इस बात की जरा सी भनक तक नहीं थी। किसानों ने अपने बयानों में साफ किया है कि उन्होंने न तो कोई सहमति दी थी और न ही उन्हें इस फर्जीवाड़े का एक भी पैसा मिला। यहां तक कि इन फर्जी पंजीयनों में जो बैंक खाते जोड़े गए थे, वे भी किसानों के नहीं थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इन पूरे हेरफेर में कुल मिलाकर लगभग 13,34,905 रुपये का अनुचित लाभ हुआ और सरकार को इतनी ही हानि पहुंचाई गई है।

जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर थाना आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल में 8 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत यह मामला दर्ज किया है। आरोपी रंजीत ठाकुर, श्रीराम ठाकुर, गौरव ठाकुर एवं अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 336(3), 340(2) एवं 61(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। फिलहाल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

US Open में दो अरबपतियों की बेटियों का मुकाबला, जीती वही, जिसके पिता की दौलत ज्यादा

यूएस ओपन 2026 में सेमीफाइनल में जगह बनाने को लेकर दो अरबपतियों की बेटियों के बीच आमना-सामना हुआ. जो जीती, उसका मुकाबला अब सेमीफाइनल में सबालेंका से होगा. Wed, 09 Sep 2026 15:01:50 +0530

  Videos
See all

Pakisthan Criris: UN में पाकिस्तान की फजीहत, दुनिया के सामने पोल खुली | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:45:37+00:00

Saharanpur Mosque Demolition Live: Allahabad High Court पहुंचा मामला | Muslim | Breaking News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T09:47:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers