Responsive Scrollable Menu

मंगेतर के लिए परफ्यूम लेने गया था रोहन पारेख, PM की सुरक्षा में चूक कर डाली; देखें कुंडली

लंदन में पढ़ाई कर लौटा रोहन पारेख अब पुलिस की गिरफ्त में है। आरोप हैं कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बनकर उस जगह जाने की कोशिश, जहां पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना था। उसके बंदूकधारी बॉडीगार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।

Continue reading on the app

टीम इंडिया का एशिया कप के फाइनल में पहुंचना तय! भारत और बांग्लादेश के हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही, जानें कौन किस पर भारी

IND W vs BAN W Head To Head: महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का एशिया कप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय लग रहा है. क्योंकि इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड इसकी गवाही दे रहे हैं. भारत का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन एशिया कप में भी भारी रहा है. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि अब तो आंकड़े भी टीम इंडिया के पक्ष में हैं. तो आइए इस मुकाबले से पहले हम आपको भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.

भारत-बांग्लादेश महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन विमेंस क्रिकेट को 21 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अब तक भारत के सामने सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. इन दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला टाई और बेनतीजा नहीं रहा है.  

एशिया कप में दोनों टीमों की टक्कर

भारत के खिलाफ मिली तीन जीत में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 2 जीत तो एशिया कप में ही मिली हैं. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2018 में कुआलालंपुर में 6 जून को खेले गए ग्रुप स्टेज मैच में हराया था. इस मैच में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 141 रन बनाए थे और बांग्लादेश ने 7 विकेट से मैच जीत लिया था.


इसके बाद भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2018 के फाइनल में एक दूसरे से टकराई और भारत को हारकर बांग्लादेश ने चैंपियन का ताज अपना नाम किया. इस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 112 रन बनाए. इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और पहली पारी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने लगातार 6 बार की एशिया कप विनर भारत का सफर रोका था.

भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेले गए टी20 मैच में 4 विकेट से मेजबान टीम को जीत मिली. भारत पर तब से अब तक बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई है. ऐसे में आंकड़े भारत के पक्ष में हैं. टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन भी बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी है. टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. 

कब और कहां होगा सेमीफाइनल मैच

महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 मैच भारत और बांग्लादेश के बीच कल यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस अहम मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

एशिया कप 2026 में भारत और बांग्लादेश का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मीन, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर मघला.

ये भी पढ़ें : IND W vs BAN W : किस दिन होगा भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी, देवदत्त पडिक्कल बने कप्तान, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान

Hardik Pandya India A: हार्दिक पंड्या की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है, हालांकि खेलना फिटनेस पर निर्भर रहेगा. बीसीसीआई ने सीरीज के लिए रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल टीमों का ऐलान कर दिया है. अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करेंगे, जबकि वनडे की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. सभी मुकाबले पुडुचेरी में सितंबर और अक्टूबर के दौरान आयोजित किए जाएंगे. Wed, 9 Sep 2026 15:46:47 +0530

  Videos
See all

ओडिशा में कहां से आए 5 ऑरंगुटान? | #Orangutans #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:34:39+00:00

Modi Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला | BJP | Amit Shah | Ashwini Vaishnaw | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers