उमंग सिंघार ने सीएम डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे पर उठाए सवाल, पुराने निवेश का हिसाब मांगा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा को लेकर कांग्रेस निवेश संबंधी सवाल कर रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निवेश के नाम पर लगातार दौरे, कॉन्क्लेव और समिट आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि इन प्रयासों से प्रदेश में वास्तव में कितना निवेश आया और कितने युवाओं को रोजगार मिला।
कांग्रेस नेता ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी पहले पुराने निवेश का हिसाब दीजिए, फिर नए निवेश के सपने दिखाइए। मध्यप्रदेश की जनता को एमओयू की फोटो नहीं, ज़मीन पर उतरा निवेश और युवाओं को मिला रोज़गार देखना है। जनता के पैसे से पर्यटन नहीं, प्रदेश में निवेश और रोज़गार लाइए।”
उमंग सिंघार ने किए सवाल
उमंग सिंघार ने कहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेश लाने के नाम पर दुबई गए हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता पिछले दौरों का हिसाब पूछ रही है। उन्होंने कहा कि किया कि निवेश के नाम पर दौरों, कॉन्क्लेव और समिट में लगभग 192 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उनके मुताबिक इन आयोजनों में बड़े-बड़े एमओयू हुए और हजारों करोड़ रुपये के निवेश के दावे किए गए, लेकिन अब सवाल यह है कि इनमें से कितनी परियोजनाएं वास्तव में जमीन पर उतरीं।
पुराने निवेश का हिसाब मांगा
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से पूछा कि कितनी कंपनियों ने उत्पादन शुरू किया, कितना वास्तविक पूंजी निवेश आया और कितने युवाओं को रोजगार मिला। उमंग सिंघार ने कहा कि यदि निवेश आया है तो सरकार को उसके आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को यह भी बताया जाना चाहिए कि किन कंपनियों ने परियोजनाएं शुरू की हैं और उनसे कितने रोजगार पैदा हुए हैं। कि पहले पुराने निवेश का हिसाब दिया जाए, फिर नए निवेश के सपने दिखाए जाएं।
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछले दिनों दुबई दौरे पर थे। वे एआईएम कांग्रेस-2026 में सम्मिलित हुए और मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को सामने रखा। दौरे के दौरान विभिन्न निवेशकों और कारोबारी समूहों से मुलाकात की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्यप्रदेश के लिए 53 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेश लाने के नाम पर दुबई गए हुए थे।
लेकिन मध्यप्रदेश की जनता पूछ रही है, पिछले दौरों का हिसाब कहाँ है?
निवेश के नाम पर दौरों, कॉन्क्लेव और समिट में ₹192 करोड़ फूँक दिए गए। बड़े-बड़े एमओयू हुए, हजारों करोड़ के निवेश के दावे किए गए, तस्वीरें खिंचवाई गईं और…
— Umang Singhar (@UmangSinghar) September 9, 2026
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी गिरफ्तार:हाइब्रिड आतंकी बनकर काम कर रहा था; पास से चीन में बनी पिस्तौल,16 राउंड गोलियां मिलीं
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक पूर्व हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मंजूर अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। हंदवाड़ा पुलिस को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक मॉड्यूल की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। यह मॉड्यूल हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके में सक्रिय था। हाइब्रिड आतंकी ऐसे कट्टरपंथी व्यक्ति को कहा जाता है, जिसका नाम आमतौर पर आतंकी सूची में शामिल नहीं होता। वह अपने हैंडलर्स के निर्देश पर किसी खास आतंकी या हिंसक गतिविधि को अंजाम देता है और फिर सामान्य जीवन में लौट जाता है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






