Responsive Scrollable Menu

गणेश चतुर्थी पर शुगर फ्री मोदक बनाने का ये है प्रो टिप्स, आलिया-दीपिका की ट्रेनर ने बताया इसका पूरा तरीका

मोदक त्योहार पर पसंद की जाने वाली खास मिठाई है, लेकिन ज्यादा चीनी के कारण कई लोग इसे खाने से बचते हैं। लेकिन आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की ट्रेनर ने मोदक की एक आसान और पौष्टिक रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी में हेल्दी इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करके मोदक को थोड़ा परफेक्ट ऑप्शन बनाया गया है। इससे आप टेस्ट के साथ अपनी डाइट का भी ध्यान रख सकते हैं।

Continue reading on the app

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:विजय के खिलाफ मिला ऐसा सबूत, जो सालों से बनाई कहानी को कर सकता है खत्म

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर अहम है। दृश्यम 3 को ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया गया है। इसमें अजय देवगन का किरदार विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के डार्क सीक्रेट को कानून से बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे। ट्रेलर 2 मिनट 52 सेकंड लंबा है। फिल्म में अजय देवगन विजय, तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में लौट रही हैं। इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है, जो विजय के खिलाफ जांच को और मजबूत करते हैं। विजय के सामने नई चुनौती ट्रेलर में दिखाया गया है कि मामला अब सिर्फ दिमागी खेल नहीं रहा, बल्कि विजय और पुलिस के बीच अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। ट्रेलर में अजय देवगन कहते हैं, “उनके बहुत ही मजबूत सबूत हैं। जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच के SP की भूमिका में हैं। वह विजय को कमतर आंकने के बजाय उसकी समझ और चालाकी को पहचानते हैं। इसी बदलाव के बीच विजय का सामना पहले से ज्यादा खतरनाक चुनौती से होता है। ट्रेलर में प्रकाश राज का किरदार विजय के लिए कहता है, “अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं। इसे मैं हल्के में लेने की कोशिश नहीं करूंगा।” वहीं एक अन्य डायलॉग में विजय को “गोवा का सबसे बड़ा हार्ड-वर्किंग क्रिमिनल” कहा गया है। कहानी में दिमागी खेल से आगे बढ़कर किस्मत की भूमिका भी सामने आती है। ट्रेलर में कहा गया है, “अब ये खेल दिमाग का नहीं नसीब का बन चुका है।” विजय का परिवार उसके फैसलों की सबसे बड़ी वजह बना हुआ है। विजय कहता है, “फैमिली के लिए आदमी खुद को हर कदम पर तोड़ता है।” ट्रेलर का अंत इस चुनौती के साथ होता है, “तुम सोच भी नहीं सकते कि वो साधारण आदमी क्या से क्या बन सकता है।” फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसे स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी में कितने पानी में रहे वैभव सूर्यवंशी, शतक न बनने के बाद भी क्यों फायदे का सौदा रहा यह टूर्नामेंट?

vaibhav sooryavanshi in duleep trophy: वैभव सूर्यवंशी के  लिए नुकसानदेह बिल्कुल नहीं, बल्कि भविष्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित हुआ है. 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. गेंदबाजों द्वारा आउट न कर पाने का मतलब है कि उनका डिफेंस और तकनीक मजबूत है उन्हें बस अपने शॉट चयन और मानसिक संयम पर काम करना है यह टूर्नामेंट उनके लिए भविष्य के एक परिपक्व खिलाड़ी के रूप में उभरने का बेहतरीन जरिया बना है. Wed, 9 Sep 2026 17:46:28 +0530

  Videos
See all

9/11 हमला: 25 साल बाद हुआ ये खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:10:28+00:00

जब नाजियों को देना पड़ा अपनी क्रूरता का हिसाब [When Nazi officers faced trials] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:05:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers