1KG सीएनजी में 21 किमी का माइलेज, तंग गलियों में भी सरपट दौड़ेगा महिंद्रा का ये मिनी ट्रक, फीचर्स कार जैसे
Mahindra Veero Price : . महिंद्रा वीरो के सीएनजी और अपडेटेड डीजल वेरिएंट में हीटर के साथ एसी, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, सोने के लिए फ्लैट-फोल्ड सीट्स और पावर विंडोज मिलेंगी.
Foldable iPhone: 10 साल का इंतजार खत्म! Apple का सबसे महंगा iPhone आज होगा लॉन्च; लाखों में होगी कीमत
Apple आज यानी बुधवार को अपना सितंबर लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में कदम रखने की उम्मीद है। Apple अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकता है। इस फोन को अब तक अलग-अलग रिपोर्ट्स में iPhone Fold, iPhone Ultra और iPhone Duo जैसे नामों से बताया गया है।
आने वाला यह फोल्डेबल iPhone Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone मॉडल हो सकता है। लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इसके साथ ही फोन को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि Apple करीब 10 साल से इस फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है।
2 लाख के ऊपर हो सकती है कीमत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत 2,000 डॉलर से काफी ज्यादा हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 1.90 लाख रुपये बैठती है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple पहले इस फोन की कीमत 1,999 डॉलर रखने की योजना बना रही थी। कंपनी कथित तौर पर 2,000 डॉलर की सीमा को पार नहीं करना चाहती थी। इसके लिए Apple 2017 में iPhone X के साथ अपनाई गई रणनीति जैसा तरीका अपनाने की तैयारी में थी, जब iPhone X की कीमत 999 डॉलर रखी गई थी। हालांकि, अब कंपनी की योजना बदलती हुई नजर आ रही है।
Apple's iPhone Duo foldable will reportedly work with the Apple Pencil.
— AppleTrack (@appltrack) September 9, 2026
This will make it the first iPhone to ever support a stylus. pic.twitter.com/Chmgb6ArBJ
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अब अपने पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत 2,199 डॉलर रखने पर चर्चा कर रही है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 2.09 लाख रुपये होती है।
ये भी पढ़े-ः Apple Event 2026: आज होगा बड़ा धमाका, iPhone 18 से Foldable iPhone तक ये डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें समय
Apple ने कीमत को लेकर कई विकल्पों पर विचार किया है। लेकिन RAM और स्टोरेज चिप की कमी के साथ-साथ कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी को अपनी शुरुआती कीमत की योजना से आगे जाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले कुछ वेरिएंट की कीमत करीब 3,000 डॉलर तक पहुंचने की बात कही गई है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 2.85 लाख रुपये बैठती है।
करीब 10 साल बन रहा था फोल्डेबल iPhone
Apple का फोल्डेबल iPhone लंबे समय से कंपनी की योजनाओं का हिस्सा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन को तैयार करने की प्रक्रिया करीब एक दशक से चल रही है। Apple की कोर टेक्नोलॉजी टीम पहली पीढ़ी के Samsung Galaxy Z Fold के 2019 में लॉन्च होने से पहले ही फोल्डेबल फोन की तकनीक का अध्ययन कर रही थी। हालांकि, इस डिवाइस का विकास साल 2020 में और तेज हुआ।
पहले से फोल्डेबल फोन पर नजर रख रही थी Apple
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple की टेक्नोलॉजी टीम फोल्डेबल फोन को लेकर काफी पहले से रिसर्च कर रही थी। यानी कंपनी ने इस तकनीक पर काम अचानक शुरू नहीं किया, बल्कि इसके बाजार में आने से पहले ही इसके संभावित इस्तेमाल और तकनीक का अध्ययन शुरू कर दिया था। करीब 10 साल की तैयारी के बाद अब Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को पेश करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







