Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को रफ्तार, ₹691 करोड़ से बनेगी कोटद्वार डबल लेन रोड, विकास को मिलेगी नई गति

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और दूरदराज के इलाकों तक बेहतर आवागमन पहुंचाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में ₹691 करोड़ से अधिक की लागत से कोटद्वार डबल लेन रोड का निर्माण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह परियोजना सिर्फ आवागमन को आसान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को भी नई गति देगी.

मुख्यमंत्री धामी के मुताबिक, डबल इंजन सरकार का फोकस उत्तराखंड के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने पर है. पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां सड़कें केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि रोजगार, पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. ऐसे में नई सड़कों और मौजूदा मार्गों के चौड़ीकरण से स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.

यातायात बेहतर के साथ यात्रा भी सुगम

कोटद्वार डबल लेन रोड परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ लोगों की यात्रा भी अधिक सुगम हो सकेगी. इससे स्थानीय बाजारों और आसपास के क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है. बेहतर सड़क संपर्क से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों का खतरा होगा बेअसर, सरस्वती ताल और केदारताल की गहराई नापने उतरा विशेषज्ञ दल

 

उत्तराखंड में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है. जनवरी 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में उत्तराखंड की 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई थी. इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 656 किलोमीटर है.

देहरादून में ग्रीनफील्ड बायपास

इसी तरह देहरादून में यातायात का दबाव कम करने के लिए 12 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोर-लेन बायपास का निर्माण किया जा रहा है. करीब ₹716 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना झाझरा से शुरू होकर पांवटा साहिब-बल्लूपुर मार्ग से जुड़ते हुए आशारोड़ी के पास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ेगी. अप्रैल 2026 तक परियोजना का करीब 44 फीसदी काम पूरा हो चुका था और इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

वहीं, भानियावाला-जॉलीग्रांट-ऋषिकेश मार्ग को फोर/सिक्स लेन बनाने की परियोजना भी राज्य की कनेक्टिविटी के लिए अहम है. करीब 20 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग ₹743 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. इससे देहरादून, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच संपर्क और बेहतर होने की उम्मीद है। परियोजना में सड़क सुरक्षा के साथ वन्यजीव संरक्षण के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

चारधाम यात्रा मार्ग भी है महत्वपूर्ण

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग को बेहतर बनाने के लिए चारधाम महामार्ग विकास परियोजना भी महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम के तहत करीब 825 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और सुधार का काम किया जा रहा है. सरकार का जोर अब सिर्फ सड़क बनाने पर नहीं, बल्कि पहाड़ी इलाकों में सड़क नेटवर्क को सुरक्षित और मौसम के लिहाज से मजबूत बनाने पर भी है. भूस्खलन जैसी प्राकृतिक चुनौतियों को देखते हुए चारधाम मार्ग के करीब 100 किलोमीटर हिस्से में सैटेलाइट आधारित भूस्खलन निगरानी और शुरुआती चेतावनी प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कोटद्वार डबल लेन रोड समेत उत्तराखंड में चल रही सड़क परियोजनाएं राज्य के परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. बेहतर सड़कें पहाड़ों के लोगों के लिए आवागमन आसान करने के साथ पर्यटन, कारोबार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे सकती हैं. मुख्यमंत्री धामी के अनुसार, सरकार का लक्ष्य सड़क कनेक्टिविटी के जरिए उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ना है.

यह भी पढ़ें: GST प्रशासन और उद्योग जगत के बीच पारदर्शी संबंध बनाने की पहल, देहरादून में हुई उच्च स्तरीय बैठक

 

 

Continue reading on the app

Apple Event 2026 LIVE: आज रात लॉन्च होगा iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone Ultra, जानें संभावित कीमत औरव फीचर्स

iPhone 18 Pro Launch Live Updates: ऐपल ने अपने इवेंट का नाम रखा है ‘सरप्राइज एंड शाइन’. नाम में ही एक बड़ा इशारा छिपा हुआ दिख रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘सरप्राइज’ शब्द उस लंबे समय से अटकलों में चल रहे फोन की ओर इशारा कर रहा है, जिसका इंतजार यूजर्स को सबसे ज्यादा है. इस बार इवेंट की असली चमक आईफोन फोल्ड पर टिकी होने वाली है. दुनिया भर की नजरें आज इसी बात पर टिकी हैं कि ऐपल अपने फोल्डेबल फोन में क्या नया और अलग लेकर आ रही है. पल-पल की ऐपल इवेंट लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!

The post Apple Event 2026 LIVE: आज रात लॉन्च होगा iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone Ultra, जानें संभावित कीमत औरव फीचर्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल, टीम से निकाले गए

wrestler Deepak dope test fails: भारत के ग्रीको रोमन पहलवान दीपक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. दीपक का डोप टेस्ट रिजल्ट खराब आने के बाद उन्हें एशियन गेम्स स्क्वॉड से बाहार कर दिया गया है. Wed, 9 Sep 2026 23:12:08 +0530

  Videos
See all

Was the Resident Evil movie director prepared for the discourse? #ResidentEvilMovie #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T19:00:33+00:00

Anthropic insider warns AI could ‘kill all humans’. Should we be scared? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T19:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers