1 रन से फाइनल में शतक लगाने से चूके तिलक वर्मा, 99 पर गंवाया विकेट, जानिए जड़े कितने चौके-छक्के
Tilak Varma Century : तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में शतक लगाने से सिर्फ 1 रने से चूक गए. वो शतक भले ही नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने अपनी टीम की लाज बचा ली है. तिलक के विकेट के साथ ही साउथ जोन की टीम पहली पारी में 107.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 336 रनों पर ढेर हो गई है. ईस्ट जोन के पहली पारी में 163 ओवर में 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए. इस समय साउथ जोन ईस्ट जोन से 372 रन पीछे हैं.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन साउथ जोन पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑलआउट हो गई. ईस्ट जोन के पहली पारी में बनाए गए 708 रन के जबाव में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा एकेल टीम के लिए क्रीज पर डटे रहे. लेकिन अंतिम विकेट उनके ही रूप में गिरा है.
तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन शतक लगाने से सिर्फ 1 रन से चूक गए. उनके अलावा साउथ जोन के लिए किसी अन्य बल्लेबाज ने अर्धशतक भी नहीं लगाया. तिलक वर्मा इस मुकाबले में बतौर कप्तान अपनी टीम के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने मैदान पर आकर पारी को संभाला और सतर्कता के साथ मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आगे बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर आगे बढ़ाया.
Pure wholesome energy! ❤️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
A beautiful moment as East Zone captain Ishan Kishan and South Zone captain Tilak Varma brought joy to the fans at Chepauk! ✍️
#DuleepTrophy | #EZvSZ | @ishankishan51 | @TilakV9 pic.twitter.com/60J482Ig7Y
तिलक वर्मा ने सेंचुरी लगाने से चूके
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने इस मैच में 1 रन से सेंचुरी लगाने से चूक गए हैं. उन्होंने 211 बॉल में 9 चौकों की मदद से 99 रन बनाए. इस पारी के दौरान तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 46.91 का रहा है. तिलक वर्मा ईस्ट जोन के स्पिनर गेंदबाज एमडी कौनैन कुरैशी की बॉल पर चौका लगाने के चक्कर में सीधे उन्हें ही नॉन स्ट्राइकर एंड पर कैच थमा बैठे और 99 रनों पर आउट हो गए. इस मैच में तिलक भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन इससे पहले तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले में भी शतक लगाया था.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : टीम इंडिया को आज लग सकता बड़ा झटका, क्या स्क्वाड से ये अनुभवी खिलाड़ी हो जाएगा बाहर?
Bigg Boss 20: 'खुद मां का रोल करती है...', माही विज के 'भाभी' वाले कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, दिया करारा जवाब
Bigg Boss 20: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 20 ने शुरू होते ही तहलका मचा दिया है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जुबानी जंग और लड़ाई देखने को मिल रही है. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और माही विज (Mahhi Vij) के बीच विवाद हो गया. माही ने उनपर भाभी को लेकर तंज कसा, जिस पर आम्रपाली भड़क गई. तो चलिए जानते हैं, आम्रपाली ने माही को लेकर क्या कुछ कहा और पूरा मामला क्या है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला वॉशरूम एरिया से शुरू हुआ. लेटेस्ट एपिसोड में अमरपाली दुबे ने साड़ी पहन रही थीं. इस दौरान उन्होंने काजी तौकीर से चेंजिंग रूम से बाहर जाने को कहा. तब माही विज ने काजी को समझाते हुए कहा कि अमरपाली चाहती हैं कि वो वहां से बाहर चले जाएं. जब काजी वहां से चले गए तब माही ने कहा कि वो जा नहीं रहा था और शायद वो आम्रपाली को साड़ी पहनते हुए देखना चाहता था, माही ने इस दौरान 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल किया, जो आम्रपाली दुबे को पसंद नहीं आया.
If you're ready to wear a Saree on the camera then I'm ready to see .
— Drama Department (@DramaDeptX) September 9, 2026
I accept your proposal. #MahhiVij # https://t.co/d1fpFl0MRG
माही को आम्रपाली ने समझाया
इसके बाद बेड रूम में आम्रपाली ने माही को समझाया कि वो जिस रीजनल इंडस्ट्री और संस्कृति से आती हैं वहां इस शब्द के बहुत गहरे मायने हैं. आम्रपाली ने कहा- 'यार माही जी, भोजपुरी कल्चर में भाभी जी वाला मजाक…वो लोग ऑफेंस न ले लें बस. हमारे यहां भाभी मां समान होती है.' फिर माही ने अपनी सफाई में कहा- 'मैं जानती हूं कि भाभी मां समान होती है और मैं सिर्फ काजी से मजाक कर रही थीं, मेरा इरादा भोजपुरी इंडस्ट्री को नीचा दिखाने का नहीं था.
The Way She listening and give it back in words like so meaning full she has a strong voice out side and inside of the house , hope she follows the right path like the way she doing till now…..#AmrapaliDubey #BB20 #BigBoss20 pic.twitter.com/jhNt8AnkLQ
— ✈︎❥????????????????????︎????????❤︎ (@Shivani144y) September 9, 2026
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' बनी तूफान, तो 150 करोड़ के करीब पहुंची 'हनुमान अंश', जानें कलेक्शन
माही विज और आम्रपाली के बीच हुई बहस
फिर माही विज ने आम्रपाली दुबे से आगे कहा- 'भोजपुरी में भाभियों पर बहुत गाने बने हैं. अगर आप भाभी को मां मानते हो ना, तो आपको शुरू से उस तरफ जाना नहीं चाहिए था. वो गलत है.ट माही की इस बात पर आम्रपाली ने तुरंत जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, 'अगर किसी फिल्म में हमने किसी का मर्डर किया है, तो इसका मतलब ये नहीं कि हम मर्डरर हो जाएं.' इसके बाद माही ने कैमरे में हाथ हिलाते हुए कहा- 'गाइज, मैंने भाभी भोजपुरी के उस संदर्भ में नहीं बोला था, मैं तो बस यूं ही मस्ती कर रही थी.'
लव गिल से की माही की बुराई
इसके बाद आम्रपाली दुबे ने शो की कंटेस्टेंट लव गिल से इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा- 'माही जी मुझसे कह रही हैं... भोजपुरी इंडस्ट्री में भाभी का ये होता है, भाभी का वो होता है... क्या बकवास है. तुमने कितना देख लिया है भोजपुरी कंटेंट? एक रील कभी जिंदगी में देख ली है, उसके आधार पर पूरी इंडस्ट्री को जज कर लिया.' एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'वो सिर्फ इंडस्ट्री नहीं है, वो राज्य हैं मेरे- यूपी, बिहार, झारखंड. वो मेरे राज्य हैं. मुझे बुरा लगता है जो कोई उन्हें टारगेट करता है. मुझे नहीं अच्छा लगता.'
Amrapali called out Mahi for Demeaning Bhabhis and took a strong stand. She’s truly one of the strongest women in this house! ????????
— Rishi Rajpal (@Rishirajpal101) September 9, 2026
#BB20 #AmrapaliDubey #Biggboss20 pic.twitter.com/neh4K7zqEo
ये भी पढ़ें- Ammy Virk पर हुआ जानलेवा हमला, कनाडा में शो के बाद पंजाबी सिंगर की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







