Responsive Scrollable Menu

Ammy Virk: कनाडा में एमी विर्क की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 गोलियां चलीं; कनाडा में कॉन्सर्ट के बाद हुआ हमला

Ammy Virk: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क के कनाडा कॉन्सर्ट के बाद उनके काफिले की एक लग्जरी कार पर फायरिंग की खबर सामने आई है। घटना ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में शनिवार देर रात हुई। पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि की है, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रात 11 बजे चलीं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, एमी विर्क का कार्यक्रम एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम में हुआ था। शो खत्म होने के बाद उनका काफिला वहां से निकला। रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक गहरे रंग की SUV से आई गोलियों ने काफिले में शामिल एक कार को निशाना बनाया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमलावरों ने कार पर करीब सात राउंड फायर किए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बुलेटप्रूफ कार ने बचाई जान?
स्थानीय और भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस लग्जरी कार को निशाना बनाया गया, वह बुलेटप्रूफ थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में एमी विर्क और कॉन्सर्ट से जुड़े कुछ लोग मौजूद थे।

एक रिपोर्ट में कार को रोल्स-रॉयस बताया गया है और दावा किया गया है कि उसमें चार लोग सवार थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि फायरिंग के समय एमी विर्क कार में मौजूद थे।

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
फिलहाल मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने यह भी साफ नहीं किया है कि फायरिंग में एमी विर्क को ही निशाना बनाया गया था या काफिले में शामिल किसी अन्य व्यक्ति को। यह घटना एमी विर्क के 2026 यूनिटी टूर के कनाडा चरण के दौरान हुई। 

यह भी पढ़े- 5 करोड़ जमा करो, तभी मिलेगी राहत! राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Continue reading on the app

अभी तो दुल्हन के मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और कर लिया सुसाइड, अंतिम बार भाभी से की थी बात, जाने पूरी खबर

रामपुर शहर में 20 वर्षीय पूर्वी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर में फंदे से लटका मिला शव, परिवार और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. चार महीने पहले ही हुई थी शादी.

The post अभी तो दुल्हन के मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और कर लिया सुसाइड, अंतिम बार भाभी से की थी बात, जाने पूरी खबर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

शीतल देवी का 'सुनहरा' निशाना, भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के आखिरी दिन जीते 2 गोल्ड, 4 ब्रॉन्ज

भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे राउंड का शानदार अंत किया. दुनिया की नंबर एक तीरंदाज और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी तथा पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भारत की अगुवाई करते हुए दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक दिलाए. भावना, शीतल-तोमन कुमार की जोड़ी, सरिता और तोमन कुमार ने भारत के खाते में चार कांस्य पदक जोड़े. Wed, 9 Sep 2026 20:34:41 +0530

  Videos
See all

Bollywood: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मधु #bollywood #latest #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T16:07:04+00:00

MCD Demolition:एक्शन में MCD, अवैध निर्माणों पर शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई | Satyaniketan Incident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T16:03:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers