Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Family History में Diabetes होने पर कितना है Risk? जानिए Prevention और Risk Factors

अगर परिवार में माता-पिता, भाई-बहन या किसी करीबी रिश्तेदार को टाइप 2 डायबिटीज है। तो इसको फैमिली बीमारी मानकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि फैमिली हिस्ट्री डायबिटीज के अहम जोखिम कारकों में से एक है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फैमिली में डायबिटीज होने पर यह बीमारी आपको भी होगी। टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कई चीजों के मिले-जुले प्रभाव से बढ़ता है।

जिसमें से आनुवंशिक प्रवृत्ति के साथ पेट के आसपास ज्यादा चर्बी, वेट बढ़ना, फिजिकल एक्टिविटी में कमी होना, खानपान और कुछ अन्य सेहत संबंधी स्थितियां अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमें से कई जोखिमों को लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर कम किया जा सकता है। इसलिए फैमिली में दादा-दादी या माता-पिता को डायबिटीज है, जो डरने की जगह रोजाना की आदतों में बदलाव और समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Immunity और नींद का गहरा रिश्ता, जानिए कितनी नींद है आपके Heart Health के लिए जरूरी


क्या परिवार में डायबिटीज होने से हो सकती है ये बीमारी

खासतौर पर माता-पिता या भाई-बहन जैसे करीबी रिश्तेदार को अगर डायबिटीज है, तो अन्य लोगों की तुलना में व्यक्ति को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

दादा-दादी को डायबिटीज होना भी पारिवारिक जोखिम का कारण हो सकता है। हालांकि केवल एक रिश्तेदार की बीमारी देखकर इस जोखिम का आकलन नहीं करना चाहिए। फैमिली में कितने लोगों डायबिटीज है, किस उम्र में यह बीमारी हुई, साथ में हाई बीपी और मोटापे जैसे जोखिम हैं या नहीं, इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

जानिए Genetics और लाइफस्टाइल में किसका कितना रोल

डायबिटीज का जोखिम सिर्फ जीन से तय नहीं होता है। बल्कि इसको समझने के लिए लाइफस्टाइल और जेनेटिक्स दोनों को साथ में देखना जरूरी है। कुछ लोगों में ऐसे आनुवंशिक बदलाव हो सकते हैं, जोकि शरीर को इंसुलिन संवेदनशीलता और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता को प्रभावित करता है। लेकिन जीन होने का अर्थ यह नहीं होता है कि यह बीमारी निश्चित रूप से विकसित होगी।

वहीं परिवारों में सिर्फ जीन ही साझा नहीं होते हैं, बल्कि खाने-पीने की आदतें, फिजिकल एक्टिविटी का स्तर और लाइफस्टाइल भी अक्सर सामान्य रहती है। जिस वजह से परिवार में डायबिटीज होने पर जोखिम को सिर्फ आनुवांशिक कारणों से समझना सही नहीं होगा।

दूसरी तरफ, परिवारों में सिर्फ जीन ही साझा नहीं होते, बल्कि खाने-पीने की आदतें, शारीरिक गतिविधि का स्तर और जीवनशैली भी अक्सर समान होती है। यही कारण है कि परिवार में डायबिटीज होने पर जोखिम को केवल आनुवंशिक कारणों से समझना सही नहीं होगा।

फैमिली हिस्ट्री, उम्र और आनुवंशिक/वंशानुगत कारकों को नहीं बदला जा सकता है, लेकिन फिजिकल एक्टिविटी और वेट जैसे कई अन्य जोखिम कारकों पर काम करके इस खतरे को कम किया जा सकता है।

अगर फैमिली में पहले से किसी को डायबिटीज है, तो सबसे जरूरी बात यह है कि जेनेटिक जोखिम को बदला नहीं जा सकता है। लेकिन इसके ऊपर जुड़ने वाले लाइफस्टाइल के खतरे को कम किया जा सकता है।

किन संकेतों पर कराएं डायबिटीज की जांच

टाइप 2 डायबिटीज लंबे समय तक बिना लक्षणों के भी रह सकती है। इसलिए सिर्फ लक्षण दिखने का इंतजार करना सही रणनीति नहीं है। लेकिन आप इन लक्षणों के दिखने पर डायबिटीज की जांच करवा सकते हैं।

बार-बार पेशाब आना
वेट कम होना
बहुत ज्यादा प्यास लगना
लगातार थकान महसूस होना
धुंधला दिखना
बार-बार संक्रमण होना या घाव भरने में देरी होना

ब्लड शुगर को बढ़ने से ऐसे रोकें

नियमित रूप से मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें।
शुगरी ड्रिंक्स का सेवन कम करना चाहिए।
पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
रोजाना रात में करीब 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
तनाव से दूर रहने के लिए दोस्तों से बात करें या फिर कोई फन एक्टिविटी करें।
बाहर का तलाभुना और जंक फूड खाना बंद करें और घर की हेल्दी डाइट लेनी चाहिए।

Continue reading on the app

IND vs AFG : टीम इंडिया को आज लग सकता बड़ा झटका, क्या स्क्वाड से ये अनुभवी खिलाड़ी हो जाएगा बाहर?

IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलने वाली है. तीन टी20 मैचों की इस सीरीज से पहले आज यानी 9 सितंबर (बुधवार) का दिन इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम साबित होने वाला है. क्योंकि आज भारतीय क्रिकेट टीम के एक अनुभवी खिलाड़ियों पर अहम फैसला होने वाला है. इस फैसले के साथ ही तय हो कि ये खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 का हिस्सा होगा या नहीं? ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं.

आज जसप्रीत बुमराह के अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने पर फैसला लिया जाएगा. बुमराह उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनको पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद स्क्वाड में चुना गया था. इसमें जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. ये खिलाड़ी अनफिट थे, ऐसे में इनको चुनते समय इनके नाम के आगे * लगाया गया था. 

इनमें से वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं. सुंदर को बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के द्वारा क्लीन चिट मिल गई है. उनके अनुसार सुंदर ने सफलात पूर्वक अपनी फिटनेस हासिल कर ली है.  

आज होगा जसप्रीत बुमराह का असली टेस्ट 

सामने आ रही तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आज जसप्रीत बुमराह का टेस्ट हो सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले आज जसप्रीत बुमराह का मैच सिमुलेशन टेस्ट होने की उम्मीद है. इसके बाद ही सीरीज में उनके खेलने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा. तो आज भारतीय फैंस की नजरें बुमराह के टेस्ट की अपडेट पर होंगी, क्योंकि इसके आधार पर ही वो उन्हें खेलते देखेंगे या नहीं इसका फैसला होगा.

मैच सिमुलेशन टेस्ट देंगे जसप्रीत बुमराह

आज संभवत: जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस पाने और पूरी तरह से मैच फिट होने के लिए क्लीन चिट पाने के लिए उतरेंगे. वो बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन देंगे. इस टेस्ट में वो नेट प्रैक्टिस से अलग, मैदान पर लाइव मैच जैसी परिस्थितियां बनाकर खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे, जिमसें उनकी फिटनेस और फॉर्म का आंकलन किया जाएगा.

जसप्रीत बुमराह का अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट अवधि मैच पारी मेडन रन दिए विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी औसत स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
टेस्ट 2018– 52 99 396 4,631 234 6/27 2.77 19.8 42.9 7 16
वनडे 2016– 91 90 57 3,585 151 6/19 4.58 23.7 31.1 6 2
टी20 अंतरराष्ट्रीय 2016– 95 92 12 2,188 121 4/15 6.52 18.1 16.6 1 0

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीप), ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*

ये भी पढ़ें : '2-3 हफ्ते में चीजें बदल जाती हैं...' रोहित-विराट के भविष्य पर दिग्गज का बयान, जानिए BCCI और सिलेक्टर को लेकर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

10 साल की भारतीय शूटर नायरा शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया ये रिकॉर्ड

दिल्ली की शूटर नायरा शर्मा ने इतिहास रच दिया है. महज 10 साल की उम्र में उन्होंने नेशनल लेवल के लिए क्वालिफाई कर लिया है जो कि एक रिकॉर्ड है. Wed, 09 Sep 2026 20:17:35 +0530

  Videos
See all

Debate With Arnab LIVE: 7 Died In Satya Niketan But Delhi Netas & Babus Act For The Camera? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T14:35:34+00:00

Delhi MCD Action: Satya Niketan हादसे का साइड इफेक्ट, दिल्ली में जर्जर PG पर MCD का एक्शन | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T14:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers