Responsive Scrollable Menu

गुना के स्कूल में बीड़ी पीते दिखे पूर्व प्राचार्य, पहले भी भर्ती में गड़बड़ी के आरोप

गुना में स्कूल से जुड़ा मामला सामने आया है। मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम उकावद स्थित संकुल केंद्र हाईस्कूल के पूर्व प्राचार्य जगदीशचंद्र शिकारी पर स्कूल परिसर में क्लास रूम और ऑफिस के अंदर बीड़ी-सिगरेट पीने का आरोप है। इस मामले को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि स्कूल परिसर में ही धूम्रपान किए जाने की बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि स्कूल में बच्चों को नशे से दूर रहने और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। ऐसे में अगर कोई शिक्षक या स्कूल का जिम्मेदार अधिकारी ही बच्चों के सामने धूम्रपान करता है, तो इसका उनके ऊपर गलत असर पड़ सकता है।

स्कूल में बीड़ी पीते दिखे पूर्व प्राचार्य

पूरा मामला मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम उकावद स्थित संकुल केंद्र हाईस्कूल से जुड़ा है। आरोप है कि पूर्व प्राचार्य जगदीशचंद्र शिकारी स्कूल परिसर में कभी क्लास रूम तो कभी अपने ऑफिस में बैठकर बीड़ी या सिगरेट पीते थे। उनके इस व्यवहार को लेकर स्कूल के अनुशासन और कार्यस्थल पर धूम्रपान के नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों के व्यवहार का सीधा असर पड़ता है। ऐसे में स्कूल परिसर में धूम्रपान किए जाने के आरोपों ने न सिर्फ नियमों के पालन, बल्कि बच्चों के सामने शिक्षक के आचरण को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अतिथि शिक्षक भर्ती में भी लगे थे आरोप

जगदीशचंद्र शिकारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। उनके खिलाफ अतिथि शिक्षक भर्ती में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि अधिक अंक वाले योग्य उम्मीदवार को नजरअंदाज कर उनके बेटे को अतिथि शिक्षक के पद पर नियुक्त कराया गया और उसका वेतन भी निकलवाया गया।

यह मामला सामने आने के बाद इसकी शिकायत और जांच की स्थिति बनी। मीडिया में मामला आने के बाद जिला प्रशासन ने भी इस पर संज्ञान लिया था। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच कराई गई। दी गई जानकारी के अनुसार, जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए थे।

 

 

Continue reading on the app

नीमच में बदमाशों की करतूत, कार में भरवाया 2700 का डीजल, बिना पैसे दिए हुए रफूचक्कर

नीमच के निंबाहेड़ा मार्ग पर चंगेरा मंडी के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाश कार में डीजल भरवा कर बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। बदमाशों की यह हरकत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। यहां हैरानी की बात यह है कि बदमाशों को पता था कि उनकी हरकत कैद हो रही है, इसके बावजूद भी वह नहीं रुके।

जानकारी के अनुसार ये बदमाश मौके पर सफेद रंग की कार से पहुंचे थे। उन्होंने यहां 2700 रुपए का डीजल भरवाया और पेट्रोल पंप कर्मचारी कुछ समझ पाते इसके पहले ही गाड़ी चालू कर मौके से फरार हो गए।

पेट्रोल भरते ही भगाई कार

पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवक ने कर्मचारी से 2700 रुपए का डीजल भरने की बात कही। कर्मचारी ने जैसे ही पेट्रोल भर कर पाइप हटाया चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाई और बिना पैसे दिए मौके से भाग गया। कर्मचारी कुछ समझ पाता इसके पहले ही कर मौके से निकल गई।

कैमरा से छुपाया अपना चेहरा

इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें शीशे पर शिव शक्ति लिखी सफेद रंग की एक कार पेट्रोल पंप पर पहुंचती है। कार में से एक युवक नीचे उतरता है। कोई डर-डर देखा है और उसकी नजर सीसीटीवी कैमरा पर पड़ती है। कैमरा को देखते हुए वो बाल ठीक करने का बहाना करते हुए हाथों से मुंह छुपाने लगता है। इसके बाद वो वापस कार में जाकर बैठ जाता है।

पुलिस कर रही तलाश

इस घटना की शिकायत पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. Wed, 9 Sep 2026 23:38:05 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 10 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट आ गया! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T21:00:28+00:00

Apple unveils new foldable iPhone. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T21:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers