Responsive Scrollable Menu

कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मिडकैप आईटी कंपनी कोफोर्ज के अंतरिक ऑर्डट में कंपनी के बोर्ड मूल्यांकन प्रोसेस को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और चेयरमैन ओपी भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है।

भट्ट के इस्तीफे की खबर के बाद बुधवार को कोफोर्ज के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। अब तक के कारोबार में शेयर vs 1780.70 रुपए का इंट्रडे लो बनाया है, जो कि उसकी पिछली क्लोजिंग 1,950 रुपए के करीब 8.71 प्रतिशत कम है।

फिलहाल सुबह 10:45 पर शेयर 4.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,862 रुपए पर था।

रेगुलेटरी फाइलिंग में कोफोर्ज ने बताया कि उसके इंटरनल ऑडिटर ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के इंटरनल ऑडिट प्लान के तहत, बोर्ड इवैल्यूएशन प्रोसेस और उससे बनी बोर्ड इवैल्यूएशन रिपोर्ट (बीईआर) की समीक्षा की। यह प्रोसेस भट्ट की देखरेख में किया गया था।

ऑडिट में बोर्ड के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी के प्रोसेस और उसके डिस्क्लोजर में कमियां पाई गईं, जिसमें चेयरमैन के प्रदर्शन के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी भी शामिल थी।

फाइलिंग के अनुसार, जब बीईआर रिपोर्ट बोर्ड के सामने पेश की गई थी, तो उसमें मौजूद या उससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी बोर्ड को पूरी तरह से नहीं बताई गई थी।

इंटरनल ऑडिटर की रिपोर्ट के बाद, बोर्ड ने भट्ट से इस बारे में सफाई मांगी।

भट्ट ने अपने काम का बचाव करते हुए कहा कि बोर्ड के मूल्यांकन की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने नेक नीयत से काम किया था। हालांकि, बोर्ड द्वारा उनके स्पष्टीकरण की समीक्षा पूरी करने या इस मामले पर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले ही, 8 सितंबर को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

फिलहाल कोफोर्ज ने मौजूदा नॉन-एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर विवेक शर्मा को 31 जनवरी, 2027 तक बोर्ड का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है।

इसके अलावा, कंपनी के अनुसार, भट्ट वॉकहार्ट लिमिटेड के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी हैं, जहां वे ऑडिट, स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप और कैपिटल जुटाने वाली कमेटियों के सदस्य हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

टियाफो तीसरी बार US ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे:दो सेट से पिछड़ने के बाद कमबैक कर माइकेल्सन को हराया;पेगुला-सबालेंका भी अंतिम-4 में

न्यूयॉर्क में चल रहे US ओपन में अमेरिकी मेंस खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफो ने आर्थर ऐश स्टेडियम में एलेक्स माइकेल्सन को हराकर तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। विमेंस सिंगल्स में जेसिका पेगुला ने एमा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर लगातार तीसरे साल सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6, 3-6, 7-6 से हराकर लगातार छठी बार अंतिम-4 में जगह बनाई। टियाफो ने दो सेट से पिछड़कर शुरू की वापसी टियाफो की शुरुआत अच्छी नहीं रही और माइकेल्सन ने पहले दो सेट 7-5, 6-3 से जीत लिए। तीसरे सेट में भी माइकेल्सन 5-4 से आगे थे और मैच जीतने के करीब थे। लेकिन टियाफो ने मौका भुनाया और सेट 7-5 से जीत लिया। इसके बाद चौथा सेट 6-3 से जीतकर टियाफो ने मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। पांचवें सेट में माइकेल्सन 3-0 से आगे हो गए, लेकिन टियाफो ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैच टाईब्रेकर तक पहुंचा। टियाफो ने यहां 7-4 की बढ़त बनाई। माइकेल्सन ने दो अंक लिए, लेकिन टियाफो ने 135 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ऐस लगाकर बढ़त फिर मजबूत कर ली। उन्होंने टाईब्रेकर 10-6 से जीतकर 4 घंटे 38 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। तीसरी बार सेमीफाइनल, अगला मुकाबला अल्काराज या शेल्टन से टियाफो तीसरी बार US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2022 और 2024 में भी अंतिम-4 में पहुंचे थे। अब उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज और बेन शेल्टन के क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा। टियाफो 2022 में सेमीफाइनल में अल्काराज से और 2024 में टेलर फ्रिट्ज से हार चुके हैं। टियाफो अगासी के बाद तीन बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे अमेरिकी टियाफो आंद्रे अगासी के बाद 2001 से तीन बार US ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे अमेरिकी मेंस खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के साथ वह तीन साल बाद पहली बार अगली रैंकिंग में टॉप-10 में लौटेंगे। दूसरी ओर, 46वीं रैंकिंग वाले माइकेल्सन का पांच सेट के मैचों में रिकॉर्ड अब 0-6 हो गया है। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल था। हार के बाद माइकेल्सन भावुक, टियाफो ने गले लगाया मुकाबला खत्म होने के बाद 22 साल के माइकेल्सन भावुक हो गए। टियाफो उनके पास पहुंचे और उन्होंने अमेरिकी खिलाड़ी को गले लगाकर संभाला। माइकेल्सन ने माना कि तीसरे सेट में 5-4 पर मौका गंवाने के बाद टियाफो ने अपना खेल बदल दिया। उनके मुताबिक, इसके बाद मुकाबला पूरी तरह संघर्ष में बदल गया। पेगुला ने नवारो को हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में विमेंस सिंगल्स के खेले गए क्वार्टरफाइनल में जेसिका पेगुला ने हमवतन एमा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नवारो ने पहला सेट 6-3 से जीतकर बढ़त बनाई। दूसरे सेट में 4-4 के स्कोर पर पेगुला ने मौका बनाया और सेट 6-4 से जीतकर मैच बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में नवारो 2-1 से आगे थीं, लेकिन पेगुला ने लगातार चार गेम जीतकर 5-2 की बढ़त बना ली और सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पेगुला एक साल में दो ग्रैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी 32 साल की पेगुला इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद US ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंची हैं। इसके साथ वह ओपन एरा में एक साल में दो ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेलने वाली सबसे उम्रदराज विमेंस खिलाड़ी बन गई हैं। 2026 में उन्होंने दुबई और चार्ल्सटन में खिताब जीते हैं, जबकि सिनसिनाटी, वॉशिंगटन और बर्लिन में रनर-अप रही थीं। इस सीजन उनके नाम 19 तीन-सेट जीत हैं, जो विमेंस टूर पर सबसे ज्यादा हैं। सेमीफाइनल में सबालेंका से फिर सामना पेगुला का सेमीफाइनल में सामना वर्ल्ड नंबर-1 और दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका से होगा। सबालेंका के खिलाफ पेगुला का रिकॉर्ड 4-9 है। वह US ओपन में पिछले दो मुकाबलों में सबालेंका से हार चुकी हैं। 2024 के फाइनल और 2025 के सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पेगुला और सबालेंका लगातार तीसरे US ओपन में सेमीफाइनल या उससे आगे आमने-सामने होंगी। ओपन एरा में यह लगातार तीन US ओपन में सेमीफाइनल या उससे आगे पहुंचने वाली विमेंस की चौथी जोड़ी होगी। सबालेंका ने पिछड़ने के बाद नोस्कोवा को हराया वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने विम्बलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा को 7-6, 3-6, 7-6 से हराया। फ्लशिंग मीडोज में 2 घंटे 22 मिनट चले क्वार्टरफाइनल में सबालेंका ने निर्णायक सेट में 4-2 से पिछड़ने के बाद वापसी की। लगातार छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची इस जीत के साथ वह US ओपन में लगातार छठी बार सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। यह उनका 15वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है और US ओपन में उनकी लगातार 18वीं जीत है। अब वह लगातार तीसरा US ओपन खिताब जीतने से दो जीत दूर हैं। अगर वह चैंपियन बनती हैं तो सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली पहली विमेंस खिलाड़ी होंगी। सेरेना ने 2012 से 2014 तक लगातार तीन खिताब जीते थे। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ICC वनडे रैंकिंग में भारत नंबर-1 बरकरार:116 रेटिंग के साथ न्यूजीलैंड से 7 अंक आगे; ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में भारत ने नंबर-1 की स्थिति बरकरार रखी है। भारतीय टीम 33 मैचों में 3,841 पॉइंट्स और 116 रेटिंग के साथ टॉप पर है। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे और साउथ अफ्रीका 102 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

शीतल देवी का 'सुनहरा' निशाना, भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के आखिरी दिन जीते 2 गोल्ड, 4 ब्रॉन्ज

भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे राउंड का शानदार अंत किया. दुनिया की नंबर एक तीरंदाज और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी तथा पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने भारत की अगुवाई करते हुए दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक दिलाए. भावना, शीतल-तोमन कुमार की जोड़ी, सरिता और तोमन कुमार ने भारत के खाते में चार कांस्य पदक जोड़े. Wed, 9 Sep 2026 20:34:41 +0530

  Videos
See all

MCD Demolition:एक्शन में MCD, अवैध निर्माणों पर शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई | Satyaniketan Incident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T16:03:41+00:00

Bollywood: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मधु #bollywood #latest #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T16:07:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers