Responsive Scrollable Menu

Canada के डेयरी उत्पादों और बाइकों पर US White House का नया बैन

टोरंटो, नौ सितंबर (एपी) अमेरिका ने कनाडा से आने वाले दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय और मोटरसाइकिलों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को बताया कि यह प्रतिबंध तीन सप्ताह में लागू होगा। इससे पहले मंगलवार को कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 20 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया था।

इन कदमों से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और तेज हो गया है। कनाडा के जवाबी शुल्क लागू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के उत्पादों को अमेरिका की बड़ी और दीर्घकालिक सरकारी खरीद से बाहर करने की दिशा में मंगलवार को कदम उठाया। वहीं, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर देश की निर्भरता कम करने के प्रयासों में तेजी लाने का संकल्प जताया।

ट्रंप ने अमेरिकी सामान्य सेवा प्रशासन को निर्देश दिया कि वह कनाडा के उत्पादों को इन सरकारी ठेकों के लिए तब तक अयोग्य घोषित करे जब तक कनाडा, अमेरिकी उत्पादों के लिए ‘‘पूर्ण एवं उचित पारस्परिकता’’ की अनुमति नहीं देता। कार्नी ने मंगलवार को इससे पहले कहा था कि कनाडा की रणनीति अधिक आत्मनिर्भर बनने की है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी देश हमें बंधक न बना सके और हम अपनी जिंदगी अपनी इच्छा के मुताबिक जी सकें।’’ कनाडा के एक अधिकारी ने बताया कि कनाडा यूरोपीय संघ के साथ ऐसे संबंधों की संभावनाएं तलाश रहा है, जो सदस्यता से थोड़ा कम स्तर के हो सकते हैं।

इन विकल्पों में मौजूदा समझौतों का विस्तार, नई संधि पर बातचीत या सहयोग के अन्य रूप विकसित करना शामिल हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि कनाडा पहले से ही प्रांतों, क्षेत्रों और श्रमिक संगठनों से इस बारे में विचार-विमर्श कर रहा है कि यूरोपीय संघ के साथ गहरे संबंध किस रूप में हो सकते हैं, लेकिन अभी किसी मॉडल का चयन नहीं किया गया है। नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें इन वार्ताओं के बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा करने की अनुमति नहीं थी।

कार्नी अगले सप्ताह फ्रांस के स्ट्रासबर्ग जाएंगे। वहां वह 16 सितंबर को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के यूरोपीय संघ की स्थिति पर संबोधन में शामिल होंगे और अगले दिन यूरोपीय संसद को संबोधित करेंगे। इस विवाद ने दुनिया के सबसे करीबी संबंधों में से एक को झकझोर दिया है।

दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं गहराई से एक-दूसरे से जुड़ी हैं और रक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्र में भी उनके करीबी संबंध हैं। इसके बावजूद ट्रंप ने कनाडा के सामान पर कई शुल्क लगाए हैं, जबकि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने उत्तर अमेरिकी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की थी और बार-बार उसकी सराहना की थी। इनमें से कई शुल्क उस समझौते का उल्लंघन करते हैं।

Continue reading on the app

UP के कॉलेजों में निकलने वाली है बंपर भर्ती! 2500 पदों पर कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, जानें कब शुरू होगा आवेदन?

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही विस्तृत अधियाचन यूपीएसएसएससी को भेजेगा.

The post UP के कॉलेजों में निकलने वाली है बंपर भर्ती! 2500 पदों पर कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, जानें कब शुरू होगा आवेदन? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे तिलक वर्मा, अब 15 साल के लड़के ने लिया जमकर बदला

Vaibhav Suryavanshi vs Tilak Varma: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में उस वक्त हर कोई सन्न रह गया, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने सीनियर और टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा को स्लेज करने लगे. दरअसल ये उसी स्लेजिंग का जवाब था, जो तिलसक वर्मा ने मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी के साथ की थी. सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मीठी नोक-झोंक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. Wed, 9 Sep 2026 16:53:50 +0530

  Videos
See all

Pakisthan Criris: मुनीर आर्मी का झूठा वीडियो! | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:44:54+00:00

Gerua Samman Yatra: बंगाल में सनातन का जनसैलाब #shorts #cmsuvenduadhikari #sanatan #bangal #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:42:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers