Responsive Scrollable Menu

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में पेड़-पौधों का महत्व सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि प्राचीन समय से ही कई पौधों का इस्तेमाल औषधीय जरूरतों के लिए भी किया जाता रहा है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पौधा है बेल, जिसे संस्कृत में बिल्व और अंग्रेजी में वुड एप्पल कहा जाता है। नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड, आयुष मंत्राल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेल के औषधीय महत्व से जुड़ी जानकारी साझा की है।

वनस्पति विज्ञान में बेल का नाम एगल मार्मेलोस है और यह रैसेसी परिवार से संबंधित है। यह पेड़ मुख्य रूप से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का मूल निवासी माना जाता है। भारत में यह सूखे जंगलों और मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर देखने को मिलता है। खास बात यह है कि बेल अलग-अलग तरह की जलवायु में भी आसानी से पनप सकता है और कम उपजाऊ मिट्टी में भी अच्छी तरह बढ़ने की क्षमता रखता है।

बेल का पेड़ मध्यम आकार का पर्णपाती वृक्ष होता है, जिसकी ऊंचाई करीब 15 मीटर तक पहुंच सकती है। इसकी पत्तियां तीन पत्तियों वाले समूह यानी त्रिपर्णी होती हैं और इनमें हल्की सुगंध होती है। बेल के फूल हरे-सफेद रंग के और सुगंधित होते हैं। इसका फल कच्चा और सूखने के बाद भी कई पारंपरिक उपयोगों में काम आता है।

आयुर्वेद में बेल को लंबे समय से महत्वपूर्ण औषधीय पौधे के रूप में देखा जाता है। इसके फल, पत्तियां और जड़ विभिन्न पारंपरिक औषधीय उपयोगों में इस्तेमाल किए जाते हैं। विशेष रूप से बेल के फल को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी माना जाता है। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के अनुसार इसमें एंटी-डायरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल जैसे औषधीय गुण बताए गए हैं। इसके अलावा इसमें एंटीबायोटिक और ब्रोंकोडायलेटर गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है।

बेल का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी काफी गहरा है। भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है। यही वजह है कि बेल का पेड़ भारतीय परंपरा में औषधीय उपयोग के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष स्थान रखता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

योगी की लोकप्रियता के आगे बाकी CM फेल, दूसरे नंबर पर इस नेता का नाम, सम्राट चौधरी काफी पीछे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ वे देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं. जानें कौन हैं टॉप 5 और बिहार के सीएम की क्या है स्थिति.

The post योगी की लोकप्रियता के आगे बाकी CM फेल, दूसरे नंबर पर इस नेता का नाम, सम्राट चौधरी काफी पीछे appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी, देवदत्त पडिक्कल बने कप्तान, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान

Hardik Pandya India A: हार्दिक पंड्या की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है, हालांकि खेलना फिटनेस पर निर्भर रहेगा. बीसीसीआई ने सीरीज के लिए रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल टीमों का ऐलान कर दिया है. अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करेंगे, जबकि वनडे की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. सभी मुकाबले पुडुचेरी में सितंबर और अक्टूबर के दौरान आयोजित किए जाएंगे. Wed, 9 Sep 2026 15:46:47 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ईरान ने दागी 50 खैबर | Trump | IRGC | N18G | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:16:35+00:00

Garba Controversy: मुस्लिमों की एंट्री पर BJP में ही अलग-अलग सुर! Amruta Fadnavis का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers