Mumbai में DRI ने Treadmill के अंदर छिपा 1.10 करोड़ का सोना पकड़ा
मुंबई, नौ सितंबर मुंबई में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने कथित तौर पर चीनी नागरिकों द्वारा संचालित सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आयातित ट्रेडमिल के अंदर छिपाकर रखा गया 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें एक चीनी नागरिक और दूसरा आयात करने वाली कंपनी से जुड़ा व्यक्ति है। डीआरआई के अनुसार, जांच में पता चला कि चीनी नागरिकों के एक समूह ने कथित तौर पर अपने भारतीय सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में सोने की तस्करी के लिए एक सुनियोजित तरीका अपनाया। इसके तहत वैध वाणिज्यिक माध्यमों से आयात की गई मशीनरी के अंदर सोना छिपाकर लाया जाता था।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में हांगकांग से आयात की गई ट्रेडमिल की खेप को रोककर उसकी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि एक आयातित ट्रेडमिल की मोटर के अंदर छिपाकर रखा गया 24 कैरेट वाला सोने का बिस्कुट बरामद किया गया जिसका वजन 691.870 ग्राम है। बरामदगी के बाद डीआरआई की टीमों ने मामले की जांच के तहत मुंबई, चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में कई स्थानों पर तलाशी ली।
3 हिट, 2 फलॉप और 3 डिजास्टर | सुपरहिट-ब्लॉकबस्टर को तरसता रहा 9 सितंबर | रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' ने भी किया निराश
बॉलीवुड में फिल्मों की रिलीज डेट का अपना अलग ही गणित और इतिहास है. अगर 9 सितंबर की बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बुक देखें, तो यह दिन हिंदी सिनेमा मेकर्स के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ है. अगर 9 सितंबर को रिलीज हुई बड़ी फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो इस दिन 3 हिट, 2 फ्लॉप और 2 डिजास्टर फिल्में आईं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स इस तारीख को 'सुपरहिट' या 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' फिल्म के लिए तरसते रह गए. रणबीर कपूर की बहुचर्चित 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बड़े बजट की फिल्म भी इस तारीख को ब्लॉकबस्टर का टैग नहीं पा सकी. तो आइए, जानते हैं 9 सितंबर का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







.jpg)
