360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, बोस ऑडियो; इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 7-सीटर की डिलीवरी शुरू, AI असिस्टेंट भी मिलेगा
इसका प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश में किआ के अनंतपुर प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। जिससे लगता है कि कंपनी ने लॉन्च से लेकर ग्राहकों तक डिलीवरी पहुंचाने का काम तेजी से किया है। कंपनी ने 4 सितंबर को बाजार में उतारने से पहले ही 20 अगस्त से सोरेंटो का लोकल प्रोडक्शन शुरू कर दिया था।
SSC CHSL Bharti 2026: एसएससी सीएचएसएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सेक्शनल टाइमिंग समेत हुए ये बड़े बदलाव
कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से इस भर्ती के तहत कुल 2536 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC CHSL भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। हालांकि, सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एक जैसी नहीं है। कुछ खास पदों के लिए 12वीं में निर्धारित विषयों का होना जरूरी है।
कुछ पदों के लिए मैथ्स जरूरी
SSC CHSL भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुछ पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ मैथ्स विषय होना अनिवार्य है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता जरूर जांच लेनी चाहिए।
18 से 27 साल तक की उम्र
आयु सीमा की बात करें तो SSC CHSL 2026 के लिए 18 से 27 वर्ष की उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
7 अक्टूबर तक आवेदन, 8 अक्टूबर तक फीस
SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवारों को 8 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
टियर-1 में आया बड़ा बदलाव, लागू हुई सेक्शनल टाइमिंग
इस बार SSC CHSL परीक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। टियर-1 परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग लागू रहेगी। परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग, मैथ्स और जनरल नॉलेज के सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
इसका मतलब है कि अभ्यर्थी एक सेक्शन का निर्धारित समय पूरा होने के बाद ही अगले सेक्शन पर जा सकेंगे। ऐसे में अब उम्मीदवारों के लिए सिर्फ सवाल हल करने की गति ही नहीं, बल्कि हर सेक्शन में समय का सही इस्तेमाल करना भी जरूरी होगा।
टियर-1 और टियर-2 से होगा चयन
SSC CHSL भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के लिए टियर-1 और टियर-2 परीक्षा आयोजित होगी। निर्धारित प्रक्रिया में सफल और मेरिट में स्थान बनाने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को संबंधित पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
पद के अनुसार अलग होगी सैलरी
SSC CHSL के तहत अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान भी अलग है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार करीब 19,900 रुपये से 92,300 रुपये तक का वेतनमान मिल सकता है। इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत लागू अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार SSC CHSL 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद की योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi







