Responsive Scrollable Menu

'परेशान करता था, हम उस पर हंसते थे...' रविंद्र जडेजा पर दिग्गज का बयान वायरल, जानिए चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर क्या कहा?

Stuart Broad on Ravindra Jadeja : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जडेजा के बैटिंग सेलिब्रेसन को लेकर बड़ी बात कही है. इसके साथ ही ब्रॉड ने चेतेश्वर पुजारा का नाम लेकर भी जडेजा के लिए भी बड़ी बात बोली है. रविंद्र जडेजा को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

रविंद्र जडेजा को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतिम बार खेलते हुए पिछले महीने यानी अगस्त में देखा गया था, जहां वो भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 2 मैचों की सीरीज में नजर आए थे. रविंद्र जडेजा ने इस सीरीज में बॉल और बल्ले दोनों के साथ टीम के लिए अहम योगदान दिया था. उनका बल्लेबाजी के दौरान सेलिब्रेशन अक्सर चर्चाओं में रहता है. अब ब्रॉड ने उस पर बयान दिया है.

 

स्टुअर्ट ब्रॉड का रविंद्र जडेजा पर बड़ा बयान

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, 'रवींद्र जडेजा को बॉलिंग करना बहुत मुश्किल था. चेतेश्वर पुजारा के बाद वह सबसे मुश्किल इंडियन बैट्समैन थे, जिन्हें मैंने बॉलिंग की थी. लेकिन उनका तलवार वाला सेलिब्रेशन मुझे एक बॉलर के तौर पर सच में परेशान करता था. मैं उन्हें आउट करने के लिए स्ट्रगल कर रहा था और वह मेरे सामने एक वॉरियर की तरह सेलिब्रेट कर रहे थे. उनका एवरेज 30 के बीच में है 50 का नहीं है. फिर भी वो ऐसा सेलिब्रेशन कर रहे हैं. हम इस पर हंसते थे'. 

भारत के लिए रविंद्र जडेजा बॉल और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जडेजा ने भारत के लिए साल 2009 में डेब्यू किया था. उन्हें आईपीएल 2008 में धमाकेदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला था, जब वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चैंपियन बने थे. तब से जडेजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. वो टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.

रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में खूब धमाल मचाया है. जडेजा ने साल 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. रविंद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 का वर्ल्ड कप जीता था. जडेजा अभी भी भारत के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. हालांकि अभी जडेजा को वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं.

रविंद्र जडेजा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

फॉर्मेट अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के विकेट
टेस्ट 2012– 91 136 4,160 175* 37.8 55.4 6 28 403 82 356
वनडे 2009– 210 142 2,905 87 32.3 85.5 0 13 210 55 232
टी20 अंतरराष्ट्रीय 2009–24 74 41 515 46* 21.5 127.2 0 0 39 14 54

ये भी पढ़ें : क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!

Continue reading on the app

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर ED की रेड:सांसद बेटी के घर समेत 18 जगहों पर तलाशी; अभी जांच के कारण का खुलासा नहीं

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। ED की कार्रवाई में बेंगलुरु की डॉलर्स कॉलोनी स्थित सतीश जारकीहोली का आवास और प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसे एक नई जांच का हिस्सा बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, ED की टीमें करीब 18 जगहों की तलाशी ले रही हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। सतीश की उम्र 64 साल है। उनकी बेटी प्रियंका चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। दोनों के घरों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुराने मामले से अलग है जांच ED अधिकारियों ने बताया कि यह नई जांच है और इसका सतीश जारकीहोली के बहनोई तथा आबकारी विभाग के अधिकारी वाईडी मंजूनाथ से जुड़े मामले से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल ED ने यह नहीं बताया है कि नई जांच किस मामले को लेकर शुरू की गई है। छापेमारी में क्या मिला है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे तिलक वर्मा, अब 15 साल के लड़के ने लिया जमकर बदला

Vaibhav Suryavanshi vs Tilak Varma: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में उस वक्त हर कोई सन्न रह गया, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने सीनियर और टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा को स्लेज करने लगे. दरअसल ये उसी स्लेजिंग का जवाब था, जो तिलसक वर्मा ने मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी के साथ की थी. सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मीठी नोक-झोंक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. Wed, 9 Sep 2026 16:53:50 +0530

  Videos
See all

Pakisthan Criris: मुनीर आर्मी का झूठा वीडियो! | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:44:54+00:00

Gerua Samman Yatra: बंगाल में सनातन का जनसैलाब #shorts #cmsuvenduadhikari #sanatan #bangal #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:42:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers