उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर बढ़ा विवाद, देशभर के पुरोहितों की धर्म सभा आज
रामघाट पर होने वाली माता शिप्रा की आरती को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद की स्थिति देखने को मिल रही है। लंबे समय से यहां पर शिप्रा तीर्थ पुरोहितों की ओर से आरती की जाती रही है। लेकिन अब प्रशासन द्वारा महाकाल मंदिर समिति को यहां आरती की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
लगभग 1 महीने से यह वाद विवाद देखने को मिल रहा है। अब ये मामला केवल उज्जैन तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। बुधवार को देशभर से आए पुरोहित एक साथ यहां होने वाली संध्याकालीन आरती को सरकारी किए जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।
धर्म सभा का आयोजन
शिप्रा आरती को लेकर अपनी आवाज उठाने के लिए अब श्री क्षेत्र पंडा समिति की ओर से एक विशेष धर्म सभा का आयोजन शगुन गार्डन में किया जाने वाला है। इस बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति की ओर से आरती कराए जाने के विरोध में इस धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है।
देश भर से आए पुरोहित
इस धर्म सभा का हिस्सा बनने के लिए देश के प्रमुख तीर्थ से तीर्थ पुरोहित उज्जैन पहुंचे। इनमें अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण तिवारी सहित प्रयागराज कुंभ मेले के सदस्य मधु चकाहा, पंडित नवीन नगर, अनुज मिश्रा, श्रीकांत वशिष्ठ, अमित राजपुरोहित, नुनु भाई मिश्रा, अरविंद मुरलीधर सहित कई पुरोहित शामिल हैं।
कैसा है आयोजन
इस धर्म सभा के आयोजन के तहत सुबह 9:30 बजे माता शिप्रा का पूजन किया जाएगा इसके बाद 11 बजे महासभा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। इसमें शिप्रा आरती की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि श्री क्षेत्र पंडा समिति इस विवाद को लेकर पहले ही न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुकी है। मध्य प्रदेश इंदौर की खंडपीठ में याचिका दायर कर पारंपरिक आरती में शासन प्रशासन के हस्ताक्षर पर रोक लगाने की मांग की गई है। समिति की ओर से आरती शांतिपूर्वक करने की अनुमति देने और उसे बंद नहीं करने के निर्देश देने की मांग की गई है।
कब शुरू हुआ विवाद
ये विवाद एक महीने पहले उस समय शुरू हुआ जब महाकाल मंदिर की ओर से कुछ बटुक शिप्रा नदी पर आरती करने के लिए पहुंचे। इसका कई वर्षों से यहां आरती करने वाले तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों ने विरोध किया। अगले दिन यहां विवाद ज्यादा बढ़ गया और पुलिस की मौजूदगी भी देखने को मिली। यहां स्थित धक्का मुक्की तक पहुंच गई थी और पुरोहित आंदोलन करते हुए जल सत्याग्रह पर उतर गए थे।
बांग्लादेश-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी:28 अक्टूबर से मीरपुर में पहला टेस्ट; 5 नवंबर से सिलहट में दूसरा मुकाबला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 नवंबर से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों मैच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र का हिस्सा होंगे। टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज ड्रॉ के बाद बांग्लादेश चौथे नंबर पर बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई है। इसके बाद टीम WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश ने मौजूदा WTC चक्र में अब तक 6 टेस्ट खेले हैं। इनमें 3 जीत, 2 हार और एक ड्रॉ शामिल है। टीम को इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से सीरीज हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज 8वें नंबर पर, 12 में सिर्फ 2 टेस्ट जीते वेस्टइंडीज की टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। टीम ने इस चक्र में 12 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली। 8 मुकाबलों में हार और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। WTC में 9 टीमें शामिल हैं और पाकिस्तान 9वें स्थान पर है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज वेस्टइंडीज के लिए अंक जुटाने का अहम मौका होगी। लगातार 5 हार से शुरू हुआ था वेस्टइंडीज का अभियान वेस्टइंडीज ने WTC के मौजूदा चक्र की शुरुआत लगातार 5 हार के साथ की थी। टीम को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हार मिली। इसके बाद भारत दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज कर पहली जीत हासिल की। वेस्टइंडीज का पिछला टेस्ट असाइनमेंट पाकिस्तान के खिलाफ था। दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। 22 अक्टूबर से प्रैक्टिस मैच खेलेगा वेस्टइंडीज बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगा। यह मुकाबला 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद 28 अक्टूबर से मीरपुर में पहला टेस्ट खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में होगा। बांग्लादेश के लिए WTC में स्थिति मजबूत करने का मौका WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश के सामने घरेलू परिस्थितियों में अंक हासिल करने का अच्छा मौका है। टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतने पर उसकी स्थिति और मजबूत हो सकती है। हालांकि, WTC में फाइनल की रेस सिर्फ एक सीरीज के नतीजे से तय नहीं होती। बाकी टीमों के परिणाम और जीत प्रतिशत का भी असर पड़ता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







.jpg)

