Responsive Scrollable Menu

बिहार में बाढ़ से 34 लाख लोग प्रभावित:यूपी में बारिश का कोटा फुल, राजस्थान में इस सीजन में 24 फीसदी कम बारिश

बिहार में बाढ़ से 9 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 13 जिलों में लगभग 34 लाख आबादी प्रभावित है। इसके बीच मौसम विभाग ने बिहार में 8 से 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में मानसून सीजन की बारिश का कोटा फुल हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 55 जिलों में औसत बारिश 4.4 रिकॉर्ड की गई। बुधवार को वाराणसी-प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश की संभावना है। राजस्थान में केवल चार जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 24 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, 12 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग मुताबिक, मध्यप्रदेश में 11 सितंबर तक रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में हल्की बारिश होगी। 12 सितंबर के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने पर पूरा प्रदेश फिर से भीग सकता है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ा; आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से जानकारी मांगी

नई दिल्ली में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़ गया है। AAP ने इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग (EC) से प्रक्रिया की जानकारी मांगी है। पार्टी यह जानना चाहती है कि 31 अगस्त की ड्राफ्ट लिस्ट में 746 नाम होने के बाद चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के रूप में कैसे जोड़ा गया। चड्ढा ने आरोपों पर कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के सभी लागू दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं का पालन किया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… ओडिशा के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, सरकार ने जांच के दिए आदेश ओडिशा के बालासोर जिले के बिचित्रपुर जंगल में मंगलवार सुबह ओरंगुटान के पांच बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। ये भारत में नहीं पाए जाते हैं। मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया, बोर्नियो और सुमात्रा में रहते हैं। आशंका है कि इन्हें हवाई, जल या रेल मार्ग से तस्करी करके लाया गया होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ओरंगुटान की कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपए बताई जाती है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मांस के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भवानीपुर में शिकायत दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार छोड़ने की बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर पश्चिम बंगाल में विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को भवानीपुर थाने में पुलिस शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मध्य कोलकाता कांग्रेस अध्यक्ष मानस सरकार ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 5 सितंबर को हावड़ा के ‘हनुमान कथा’ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूजा के समय जो लोग मछली-मांस खाते हैं, वे वास्तव में धार्मिक नहीं हैं; वे ‘पाखंडी’ यानी ‘ढोंगी’ हैं। मनोज जरांगे की मराठा युवाओं से अपील, आत्महत्या न करें, मैं आपके लिए अनशन कर रहा हूं महाराष्ट्र के जालना में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय के बच्चों और युवाओं से आत्महत्या नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे उनके लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। जरांगे ने कहा, “मराठा समुदाय के सभी बच्चों और युवाओं से मेरी विनम्र अपील है। कृपया आत्महत्या न करें। मैं आपके लिए संघर्ष कर रहा हूं। मैं आपके मुद्दे के लिए अनशन और लड़ाई लड़ रहा हूं। न्याय एक दिन आएगा। सहारा रिफंड पोर्टल शुरू, 20 लाख दावे बहाल होंगे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार के तहत ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ को बहाल कर दिया है। इससे सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के 20 लाख लंबित दावों का सत्यापन और प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। अब तक 42 लाख जमाकर्ताओं को 9,267 करोड़ रुपए वापस किए जा चुके हैं। यह पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। केंद्र ने कहा कि जमाकर्ता नए दावे पेश करने के लिए केवल आधिकारिक सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल का उपयोग करें।

Continue reading on the app

  Sports

150 रन और विश्व कीर्तिमान... 24 साल के बल्लेबाज ने डेब्यू वनडे में खेली सबसे बड़ी पारी

Jordan Hermann Highest score on ODI debut: दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनर जॉर्डन हरमन ने अपने डेब्यू वनडे में इतिहास रच दिया. नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 126 गेंदों पर 150 रनों की आतिशी पारी खेली. 17 चौके और 3 छक्कों से सजी इस पारी के साथ ही हरमन ने अपने ही देश के मैथ्यू ब्रीट्जके के डेब्यू वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. Wed, 9 Sep 2026 16:51:07 +0530

  Videos
See all

Pakisthan Criris: मुनीर आर्मी का झूठा वीडियो! | United Nations | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:44:54+00:00

Gerua Samman Yatra: बंगाल में सनातन का जनसैलाब #shorts #cmsuvenduadhikari #sanatan #bangal #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:42:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers