Responsive Scrollable Menu

मणिपुरी संगीतकार को पीट-पीटकर मारने वाले 7 आरोपी पकड़े गए:इनमें एक नाबालिग, परिवार बोला- बदला नहीं, न्याय चाहिए; इंफाल में कैंडिल मार्च निकाला गया

दिल्ली में 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में रहने वाले विक्रम सिंह अपने घर के नीचे डिलीवरी बॉय और स्थानीय ढाबे के कर्मचारियों के तेज शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने गए थे। सिंह की पत्नी जोशना के मुताबिक विक्रम की अपील के बाद विवाद बढ़ गया। 8 लोग विक्रम को उनके घर के दरवाजे तक आए और उनकी बेरहमी से पिटाई की। परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोला, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने के बाद सिंह को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां 7 सितंबर को सुबह 6 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, विक्रम सिंह के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि उन्हें बदला नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। विक्रम को मारने वाले और उनके चाहने वालों की 2 तस्वीरें… पत्नी बोलीं- पति शांतिपसंद संगीतकार थे जोशना चोंगथम ने कहा, “मैंने अपने पति को खो दिया और मेरे बेटे ने अपने पिता को खो दिया। मेरे पति शांतिपसंद संगीतकार थे और शांतिपूर्ण जीवन जीते थे... हमें उम्मीद है कि ऐसी घटना किसी और परिवार के साथ कभी नहीं होगी और न्याय मिलेगा।” विक्रम मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक सीन में जाना-माना नाम थे। उन्होंने अल्ट्रा वाइर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ गिटार बजाया था और वे मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे। दिल्ली में रहने वाले नॉर्थईस्ट के लोगों की सुरक्षा पर चिंता इस मामले ने नॉर्थईस्ट समुदाय के लोगों में दिल्ली में रहने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पुलिस मामले की परिस्थितियों और हमले के मकसद की जांच कर रही है। इस बारे में आगे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या: घर में घुस आरोपियों ने की वारदात, परिवार के सामने ही फर्श पर कई बार पटका कोडरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के घर में घुसकर उसे जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मरकच्चो पश्चिम स्थित प्रेम नगर की है। मृतक का किसी बात को लेकर होटल में मामूली विवाद हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

NEET-UG पेपर लीक- आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई:आरोपी के वकील बोले- वे पब्लिक सर्वेंट नहीं; न भरोसा तोड़ा, न कोई अपराध हुआ

नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को NEET-UG पेपर लीक केस में आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई हुई। प्रह्लाद विठ्ठलराव कुलकर्णी के वकील ने कहा कि कुलकर्णी पब्लिक सर्वेंट नहीं हैं, जैसा कि CBI ने आरोप लगाया है। वकील हेमंत शाह ने कहा कि किसी व्यक्ति को पब्लिक सर्वेंट घोषित करने के लिए कानून के मुताबिक उसके पद की अधिसूचना जारी होना जरूरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पब्लिक अथॉरिटी है और पब्लिक परीक्षाएं कराती है। लेकिन कुलकर्णी के पद को लेकर ऐसी कोई अधिसूचना नहीं है। वकील ने CBI के आरोप पर भी सवाल उठाया कि कुलकर्णी समेत एक्सपर्ट्स को NEET प्रश्नपत्र तैयार करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम सौंपे जाने का सवाल ही नहीं है। न भरोसा तोड़ने का मामला बनता है और न ही कोई अपराध हुआ है। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट स्पेशल जज (CBI) अजय गुप्ता की बेंच 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के मुद्दे पर सुनवाई कर रही है। इस मामले में आज भी सुनवाई होगी, मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल के वकील दलीलें रखेंगे। वकील ने पेपर लीक और पैसों के आरोपों पर सवाल उठाए कुलकर्णी के वकील ने कहा कि किसी भी छात्र को लीक हुआ पेपर नहीं दिया गया था। किसी ने यह भी नहीं कहा है कि सवालों के बदले पैसे दिए गए। पैसे से जुड़ी बात विवादित है। उन्होंने कहा कि कुलकर्णी का परीक्षा प्रश्नपत्र की छपाई से कोई लेना-देना नहीं था। वकील ने कहा कि आरोपों के मुताबिक NEET-UG परीक्षा से पहले छात्रों ने कुलकर्णी के घर पर स्पेशल क्लास की थी। लेकिन रिकॉर्ड में छात्रों के उनके घर जाने का कोई सबूत नहीं है। रिकॉर्ड में MyGate की एंट्री भी नहीं है। NTA के साथ हुए समझौते को लेकर भी दलील कुलकर्णी के वकील ने कहा कि उनके और NTA के बीच हुआ गोपनीयता प्रमाणपत्र सिर्फ एक अंडरटेकिंग है। यह केवल एक कॉन्ट्रैक्ट है। इस अंडरटेकिंग से यह पता चलता है कि काम किया गया था। धनंजय लोखंडे की ओर से एडवोकेट विक्रम सिंह ने दलीलें रखीं। मंगलवार को स्पेशल जज (CBI) अजय गुप्ता ने आरोपियों की ओर से बहस सुनी। CBI आरोप तय करने के मुद्दे पर सोमवार को अपनी दलीलें पूरी कर चुकी है। मंगलवार की सुनवाई में प्रह्लाद कुलकर्णी, मनीषा मंधारे, तेजस हर्षद कुमार शाह, यश यादव, धनंजय लोखंडे और शुभम खैरनार के वकीलों ने बहस की।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी, देवदत्त पडिक्कल बने कप्तान, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान

Hardik Pandya India A: हार्दिक पंड्या की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है, हालांकि खेलना फिटनेस पर निर्भर रहेगा. बीसीसीआई ने सीरीज के लिए रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल टीमों का ऐलान कर दिया है. अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करेंगे, जबकि वनडे की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. सभी मुकाबले पुडुचेरी में सितंबर और अक्टूबर के दौरान आयोजित किए जाएंगे. Wed, 9 Sep 2026 15:46:47 +0530

  Videos
See all

Ujjain में Hanuman Temple हटाने की कोशिश पर श्रद्धालुओं की महाआरती, प्रशासन के सामने चुनौती #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:38:31+00:00

Modi Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला | BJP | Amit Shah | Ashwini Vaishnaw | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T10:42:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers