Responsive Scrollable Menu

रिलेशनशिप एडवाइज- कंट्रोलिंग बॉयफ्रेंड को छोड़ना चाहती हूं:पर डर है, इसके बाद कोई नहीं मिलेगा, कहीं उम्र भर अकेली न रह जाऊं

सवाल- मैं 33 साल की अविवाहित महिला हूं। पिछले तीन साल से एक रिलेशनशिप में हूं। मेरे पार्टनर का स्वभाव बहुत कंट्रोलिंग है। वो मेरे कपड़ों, दोस्तों और रोजमर्रा की हरेक चीज में दखल देता है। ये भी तय करता है कि मुझे किससे बात करनी है, किससे नहीं। कई बार रिश्ता खत्म करने का मन करता है, लेकिन फिर डर लगता है कि मेरी उम्र बढ़ रही है। इसके बाद मुझे कोई नहीं मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शादी का बहुत प्रेशर है। मैं समझ नहीं पा रही कि इस रिश्ते को एक और मौका दूं या इससे बाहर निकल जाऊं। क्या अकेले रहना किसी ऐसे रिश्ते में रहने से बेहतर है, जिसमें हर समय घुटन हो? एक्सपर्ट- डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। वैसे एक लाइन में कहूं तो आपके सवाल की आखिरी लाइन में ही जवाब छिपा है। क्या अकेले रहना किसी ऐसे रिश्ते में रहने से बेहतर है, जिसमें हर समय घुटन महसूस हो? जी हां, अकेले रहना घुट-घुटकर रहने से बेहतर है। लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने की बजाय, आइए समस्या को थोड़ा संतुलन और समझदारी के साथ समझने की कोशिश करते हैं। प्यार और कंट्रोल में क्या फर्क है? पहले यह समझें कि प्यार और कंट्रोल, दोनों एक ही चीज नहीं हैं। पार्टनर का फिक्र करना, परवाह करना तो सामान्य है। लेकिन फिक्र करने और कंट्रोल करने में बहुत फर्क है। अगर कोई बार-बार यह तय करे कि आप क्या कपड़े पहनेंगी, किससे मिलेंगी, किससे बात करेंगी और अपना समय कैसे बिताएंगी, तो यह सिर्फ प्यार और परवाह नहीं है। यह कंट्रोलिंग बिहेवियर है। एक स्वस्थ रिश्ते में दो लोगों को अपनी पसंद और फैसलों की आजादी होती है। पार्टनर अपनी राय व्यक्त कर सकता है, लेकिन अंतिम फैसला आपका होता है। किसी रिश्ते में रहने के लिए अपनी आजादी से समझौता करना पड़े और फिर भी आपको लगे कि आप पर्याप्त नहीं हैं, तो यह गंभीर संकेत है। घुटन महसूस होना मामूली समस्या नहीं आपने लिखा है कि आपको इस रिश्ते में हर समय घुटन महसूस होती है। इस भावना को नजरअंदाज न करें। मनोविज्ञान बताता है कि लंबे समय तक नियंत्रण झेलने से व्यक्ति अपनी पसंद और फैसलों पर भरोसा खो देता है। धीरे-धीरे वह हर फैसले से पहले पार्टनर की प्रतिक्रिया के बारे में सोचने लगता है। वह खुद से पूछता है– ऐसे में व्यक्ति अपने जीवन का केंद्र खुद नहीं रह जाता। वह पार्टनर की प्रतिक्रिया के हिसाब से जीने लगता है। यह एक स्वस्थ रिश्ते की निशानी तो बिल्कुल भी नहीं है। कैसे समझें कि पार्टनर कंट्रोलिंग है? कंट्रोलिंग पार्टनर का व्यवहार हमेशा शुरू से बहुत साफ नहीं होता। कई बार यह चिंता, प्यार या सुरक्षा के नाम पर आता है और धीरे-धीरे कंट्रोल में बदल जाता है। समस्या तब शुरू होती है, जब एक व्यक्ति दूसरे की आजादी, पसंद और फैसलों पर लगातार अपना अधिकार जमाने लगे। ऐसे व्यवहार को समय रहते पहचानना जरूरी है। सबसे बड़ा डर शायद रिश्ता नहीं, अकेलापन है आपके सवाल में एक महत्वपूर्ण बात है। आप रिश्ता इसलिए नहीं बचाना चाहतीं कि इसमें आपको खुशी मिल रही है। आप इसलिए रुकने के बारे में सोच रही हैं क्योंकि डर है कि “33 की उम्र में कोई और नहीं मिलेगा।” यह डर समझ में आता है। लेकिन यह भविष्य की सिर्फ एक आशंका है। यह कोई फैक्ट नहीं है। उम्र बढ़ने के बाद भी कोई प्यार करने वाला साथी मिल सकता है और जवानी में भी टॉक्सिक पार्टनर मिल सकता है। पार्टनरशिप का, शादी का, रिश्ते का मतलब प्यार और खुशी होता है। एक ऐसे रिश्ते में रहना, जहां पार्टनर को आपकी परवाह हो। एक ऐसा रिश्ता, जिसमें सम्मान और बराबरी हो। इसलिए उम्र बढ़ने के डर शादी के लिए हां नहीं कहना चाहिए। हां कहने से पहले खुद से ये 6 जरूरी सवाल पूछने चाहिए- एक और मौका दें, लेकिन इन शर्तों पर अगर आपको लगता है कि रिश्ता तुरंत खत्म करने की बजाय आप एक आखिरी कोशिश करना चाहती हैं, तो सिर्फ “अब सब ठीक रहेगा” पर भरोसा न करें। स्पष्ट सीमाएं तय करें। उन्हें बताएं कि आपके कपड़े, दोस्त और निजी फैसले आपका अधिकार हैं। यह भी स्पष्ट करें कि असहमति का मतलब अपमान करना नहीं है। आपसे अपमानजनक तरीके से बात नहीं की जा सकती। इसके बाद पार्टनर के व्यवहार को ऑब्जर्व करें- बदलाव शब्दों से नहीं, लगातार व्यवहार से दिखाई देता है। दबाव में कोई फैसला नहीं परिवार की चिंता समझी जा सकती है। लेकिन शादी का फैसला कभी भी जल्दबाजी और दबाव में नहीं लेना चाहिए। अगर परिवार कहता है, “उम्र निकल रही है,” तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप ऐसा रिश्ता स्वीकार कर लें, जिसमें आप खुश नहीं हैं। इसलिए परिवार से खुलकर बात करें और उन्हें अपना पक्ष समझाएं। आप कह सकती हैं- “मैं शादी करना चाहती हूं, लेकिन सिर्फ शादी के लिए अपनी मानसिक शांति और आजादी नहीं छोड़ सकती। मुझे सही फैसला लेने के लिए थोड़ा समय चाहिए।” आखिर में फैसला कैसे लें? इस सवाल का जवाब सिर्फ “रिश्ता बचाएं” या “ब्रेकअप करें” में नहीं है। पहले यह देखें कि क्या आपका पार्टनर अपनी गलती समझने और व्यवहार बदलने के लिए तैयार है। अगर वह आपकी सीमाओं का सम्मान करता है और लगातार बदलाव दिखाता है, तो रिश्ते पर काम किया जा सकता है। लेकिन अगर वह आपको नियंत्रित करता है, आपकी आजादी छीनता है और आपकी बात को लगातार खारिज करता है, तो सिर्फ उम्र के डर से रिश्ते में रहना सही वजह नहीं है। अकेले रहना और अकेला महसूस करना अलग बातें हैं। कई बार व्यक्ति रिश्ते में रहकर भी बहुत अकेला होता है। और कई बार अकेले रहने के बावजूद वह अपना आत्मविश्वास, दोस्त और अपनी पहचान वापस पा लेता है। इसलिए रिश्ते से पहले खुद को चुनें। ************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………………… ये खबर भी पढ़ें… रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से बात करते हैं:क्या एक्स से दोस्ती नॉर्मल है या दोनों के बीच कुछ चल रहा है सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। देखिए, शादी के बाद एक्स से दोस्ती अपने आप में गलत नहीं है। शादी के बाद किसी पुराने साथी से संपर्क में रहना अपने आप में बेवफाई नहीं है। कई बार लोग पुराने रिश्ते से भावनात्मक रूप से आगे बढ़ चुके होते हैं। इसके बाद भी सामान्य दोस्ती और संवाद बनाए रखते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड्स न लें:ब्रेस्ट टिश्यू बढ़ने का खतरा, 14 अन्य हेल्थ रिस्क, डॉक्टर से पूछे बिना न लें

इन दिनों मस्कुलर बॉडी बनाने का शॉर्टकट युवाओं की सेहत पर भारी पड़ रहा है। कई युवा तेजी से मसल्स बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन ले रहे हैं। इससे शरीर की बनावट तो बदल जाती है, लेकिन हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, लंबे समय तक या गलत तरीके से स्टेरॉयड्स लेने से गाइनेकोमैस्टिया (पुरुषों में ब्रेस्ट टिश्यू बढ़ना), टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होना, हेयर लॉस और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हाल ही में इंदौर में कुछ ऐसे मामले सामने आए, जहां स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सर्जरी तक करानी पड़ी। ‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ इंदौर के डॉक्टरों के पास हर महीने लगभग ऐसे 10 केस आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज 18 से 22 साल के स्टूडेंट्स हैं, जो मस्कुलर बॉडी और बेहतर लुक के लिए स्टेरॉयड्स लेते हैं। उन्हें इससे जुड़े गंभीर हेल्थ रिस्क का अंदाजा भी नहीं होता है। ऐसे में स्टेरॉयड्स के रिस्क को समझना जरूरी है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में स्टेरॉयड्स के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अर्चना जुनेजा, कंसल्टेंट, एंडोक्रोनोलॉजिस्ट, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- स्टेरॉयड क्या है? जवाब- स्टेरॉयड ऐसे केमिकल्स होते हैं, जिन्हें शरीर प्राकृतिक रूप से बनाता है। ये शरीर में हार्मोन की तरह काम करते हैं और कई जरूरी प्रक्रियाओं को कंट्रोल करते हैं। ये तनाव से निपटने, सूजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बैलेंस करने और रिप्रोडक्शन जैसे जरूरी कामों में अहम भूमिका निभाते हैं। वैज्ञानिकों ने स्टेरॉयड्स के आर्टिफिशियल रूप भी विकसित किए हैं। डॉक्टर इनका इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों और मेडिकल जरूरतों में करते हैं। सवाल- स्टेरॉयड्स कितनी तरह के होते हैं? जवाब- काम और इस्तेमाल के आधार पर इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। मोटे तौर पर स्टेरॉयड दो तरह के होते हैं। कॉर्टिकोस्टेरॉयड: इनका इस्तेमाल सूजन, एलर्जी और ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज में किया जाता है। एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड (AAS): ये टेस्टोस्टेरोन (मेल सेक्स हार्मोन) हार्मोन के प्रभाव की नकल करते हैं। इनका इस्तेमाल मसल मास और स्ट्रेंथ बढ़ाने के साथ कुछ खास मेडिकल कंडीशंस में किया जाता है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के लेने पर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। सवाल- डॉक्टर किन स्थितियों में स्टेरॉयड्स लेने की सलाह देते हैं? जवाब- डॉक्टर जरूरत और हेल्थ कंडीशंस के अनुसार स्टेरॉयड्स लेने की सलाह देते हैं। ग्राफिक में सभी हेल्थ कंडीशंस देखिए- सवाल- जिम जाने और बॉडी बनाने वाले युवाओं में स्टेरॉयड्स क्यों पॉपुलर हो रहे हैं? जवाब- कई युवा कम समय में मसल मास बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया ट्रेंड और फिटनेस कंटेंट उन्हें स्टेरॉयड्स की ओर आकर्षित कर रहे हैं। सभी प्रमुख वजहें ग्राफिक में देखिए- सवाल- युवाओं में स्टेरॉयड्स के गलत इस्तेमाल से किस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दिख रही हैं? जवाब- इसे इंदौर के तीन अलग-अलग मामलों से समझिए- पहला मामला दूसरा मामला तीसरा मामला सवाल- क्या स्टेरॉयड्स के नुकसान पर कोई रिसर्च या स्टडी भी हुई है? जवाब- हां, ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में साल 2017 और 2021 में एनाबॉलिक स्टेरॉयड के प्रभाव से जुड़े दो अलग-अलग सिस्टमैटिक रिव्यू पब्लिश हुए। इनके मुताबिक, एनाबॉलिक स्टेरॉयड के गलत इस्तेमाल से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और दूसरे रीप्रोडक्टिव हार्मोन्स प्रभावित होते हैं। इससे लंबे समय में गाइनेकोमैस्टिया और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सवाल- बिना डॉक्टर की सलाह स्टेरॉयड्स लेने के क्या नुकसान हैं? जवाब- इससे हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है। जिसका असर फर्टिलिटी, हार्ट, लिवर और मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। ग्राफिक में सभी हेल्थ रिस्क देखिए- सवाल- स्टेरॉयड्स लेना किन लोगों के लिए ज्यादा रिस्की है? जवाब- बिना डॉक्टर की सलाह के एनाबॉलिक स्टेरॉयड लेना किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है। हालांकि कुछ लोगाें को रिस्क ज्यादा होता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- स्टेरॉयड्स लेने से महिलाओं को कौन से हेल्थ रिस्क हो सकते हैं? जवाब- एनाबॉलिक स्टेरॉयड्स के गलत इस्तेमाल से महिलाओं में ये हेल्थ रिस्क हो सकते हैं- सवाल- क्या स्टेरॉयड्स की लत भी लग सकती है? जवाब- हां, स्टेरॉयड्स के लगातार और गलत इस्तेमाल से कुछ लोगों में डिपेंडेंसी हो सकती है। कई लोग मसल्स कम होने या परफॉर्मेंस घटने के डर से इन्हें छोड़ नहीं पाते। समय के साथ शरीर भी बाहरी स्टेरॉयड्स का आदी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इन्हें शुरू करना या अचानक बंद करना, दोनों ही नुकसानदायक हो सकते हैं। सवाल- नेचुरल तरीके से मसल्स बनाने के लिए क्या करें? जवाब- सही एक्सरसाइज, पर्याप्त प्रोटीन के साथ धीरे-धीरे मसल्स बनाई जा सकती हैं। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- ********************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- पेनकिलर खाने से खराब हुई किडनी: डॉक्टर से जानें इसके साइड इफेक्ट्स, कब पेनकिलर लेना सही, बिना दवा दर्द कैसे कम करें मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले 31 वर्षीय नंदराम को बुखार और हाथ-पैर में दर्द था। पेन रिलीफ के लिए उन्होंने मेडिकल स्टोर से खरीदकर पेनकिलर खाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई। कुछ समय बाद उन्हें पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

महिला टी20 एशिया कप सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, फाइनल में एक बार फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

महिला टी20 एशिया कप के लिए चार टीमें तय की गई हैं. पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने ग्रुप ए की टेबल टॉपर रही. वहीं, बांग्लादेश ग्रुप बी में दूसरे नंबर की टीम है. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है. ऐसे में संभावना बन रही है कि फाइनल में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान का मैच हो सकता है. Wed, 9 Sep 2026 06:12:58 +0530

  Videos
See all

Gujarat Breaking News: 634 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार! #shorts #cybersecurity #news #crimenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T01:14:53+00:00

Nitesh Tiwari Ramayana | Ranbir Kapoor की कास्टिंग पर भड़के रामानंद सागर के पोते शिव सागर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T01:16:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers