Responsive Scrollable Menu

दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी:दुकानदारों का UPI बंद हो सकता है, फॉक्सवैगन में 50,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी के दाम से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 967 रुपए चढ़कर 1.55 लाख रुपए हो गई। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,923 रुपए बढ़कर 2,35,456 लाख रुपए पर पहुंच गई। इसके अलावा, ऑनलाइन पेमेंट लेने में मदद करने वाली कंपनियों ने रिजर्व बैंक से दुकानदारों की री-केवाईसी के लिए तय 15 सितंबर की समयसीमा को आगे बढ़ाने की अपील की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोना ₹943 बढ़कर ₹1.55 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹2,923 महंगी होकर ₹2.35 लाख किलो हुई; इस साल सोना ₹22 हजार महंगा हुआ सोने-चांदी के दाम में 4 सितंबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 967 रुपए चढ़कर 1.55 लाख रुपए हो गई। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,923 रुपए बढ़कर 2,35,456 लाख रुपए पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 15 सितंबर से बंद हो सकता है दुकानदारों का UPI: RBI से री-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाने की मांग; 10 लाख छोटे कारोबारियों पर संकट ऑनलाइन पेमेंट लेने में मदद करने वाली कंपनियों ने रिजर्व बैंक से दुकानदारों की री-केवाईसी के लिए तय 15 सितंबर की समयसीमा को आगे बढ़ाने की अपील की है। वजह यह है कि देश के लाखों छोटे-बड़े दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों का वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अगर RBI ने री-केवाईसी की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई, तो लाखों दुकानदारों का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम बंद हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 2022 के बाद सबसे महंगी: अगस्त में शक्कर 11.9% और अनाज के दाम 2.2% बढ़े, युद्ध और खराब मौसम से बिगड़े हालात दुनियाभर में खाने-पीने की चीजों के दाम अगस्त में बढ़कर 2022 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले महीने शक्कर के दाम 11.9% और अनाज के दामों में 2.2% की बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था FAO के मुताबिक, यूरोप में भीषण गर्मी-सूखे और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बाजार में अनाज की सप्लाई घटने का डर है। अगस्त में ग्लोबल फूड प्राइस इंडेक्स बढ़कर 133.3 अंक पर आ गया, जो जुलाई में 130.8 अंक था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फॉक्सवैगन में 50,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी: कंपनी का 'फ्यूचर प्लान' मंजूर; शेयर में 7.9% की तेजी, यूनियन से टला बड़ा टकराव यूरोप की सबसे बड़ी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने खर्च घटाने और बिजनेस सुधारने के नए प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दुनिया भर में 50,000 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। यह कटौती पहले से निकाली जा रही 50,000 नौकरियों के अलावा होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल 'GPT-6 एस्ट्रा' लॉन्च: वेबसाइट बनाने, साइंस और कोडिंग के काम मिनटों में करेगा, जानें नए AI मॉडल के फीचर्स ओपनएआई ने नया AI मॉडल GPT-6 एस्ट्रा लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल बता रही है। ओपनएआई का दावा है कि एस्ट्रा मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल मॉडलिंग और डेटा एनालिसिस जैसे जटिल कामों को संभालने के साथ-साथ टैक्स फाइलिंग और फॉर्म भरने जैसे रोजमर्रा के काम मिनटों में कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

चिराग पासवान से जोड़ा नाम तो भड़की LJP-RV, स्वातंत्र्य भारद्वाज के खिलाफ FIR की मांग; जानें पूरा विवाद

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वातंत्र्य भारद्वाज को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने भारद्वाज से किसी भी तरह का आधिकारिक संबंध होने से इनकार करते हुए उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। LJP-RV ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराकर FIR करने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह विवाद उस वीडियो के सामने आने के बाद बढ़ा, जिसमें स्वातंत्र्य भारद्वाज ने कथित तौर पर जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय के साथ मारपीट करने की बात कही थी। वीडियो में उनके बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया।

निशु आजाद ने भी एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मामले में मदद की अपील की थी।

भारद्वाज ने बताया था आत्मरक्षा का मामला
विवाद बढ़ने के बाद स्वातंत्र्य भारद्वाज ने अपने बचाव में इसे आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया। शुक्रवार को समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी रक्षा में कार्रवाई नहीं करते तो भीड़ उन्हें घेरकर मार सकती थी। उन्होंने इस मामले में चिराग पासवान और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से मदद की अपील भी की थी।

बुलंदशहर से हिरासत में लिए गए
विवाद के बीच पुलिस ने स्वातंत्र्य भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, वह नैथला गांव से निकलकर खुर्जा की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

चिराग पासवान ने भी किया किनारा
भारद्वाज की ओर से चिराग पासवान का नाम लिए जाने के बाद LJP-RV ने उनसे दूरी स्पष्ट कर दी। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वह और उनकी पार्टी निशु आजाद तथा उनके पिता के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

चिराग ने यह भी कहा कि कानून का मजाक बनाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

पटना में शुक्रवार शाम पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुले तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गंभीर मारपीट करने की बात स्वीकार करता है और उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

LJP-RV की पुलिस शिकायत के बाद अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
 

Continue reading on the app

  Sports

ये बात गलत है... पासपोर्ट बवाल पर रजाउल्ला ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया के सामने बताई पूरी सच्चाई, बताया कैसे मिला उन्हें इंग्लैंड का वीजा

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में तबाही मचाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी रजाउल्ला अपने खेल के साथ-साथ पासपोर्ट और वीजा को लेकर सुर्खियों में थे. रजाउल्ला को लेकर सोशल मीडिया पर यह बात वायरल हो रही थी कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में नाम आने के बाद उन्होंने आनन-फानन में पासपोर्ट बनवाया. इस पर रजाउल्ला ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है. Sat, 12 Sep 2026 08:47:11 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबरें | Trump | Hormuz War | IRGC | Mojtaba | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:00:06+00:00

UP News | कार लोन नहीं मिला, बेटी ने तान दी पिस्टल ! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T02:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers