Responsive Scrollable Menu

चिराग पासवान से जोड़ा नाम तो भड़की LJP-RV, स्वातंत्र्य भारद्वाज के खिलाफ FIR की मांग; जानें पूरा विवाद

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वातंत्र्य भारद्वाज को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने भारद्वाज से किसी भी तरह का आधिकारिक संबंध होने से इनकार करते हुए उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। LJP-RV ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराकर FIR करने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह विवाद उस वीडियो के सामने आने के बाद बढ़ा, जिसमें स्वातंत्र्य भारद्वाज ने कथित तौर पर जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय के साथ मारपीट करने की बात कही थी। वीडियो में उनके बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया।

निशु आजाद ने भी एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मामले में मदद की अपील की थी।

भारद्वाज ने बताया था आत्मरक्षा का मामला
विवाद बढ़ने के बाद स्वातंत्र्य भारद्वाज ने अपने बचाव में इसे आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया। शुक्रवार को समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी रक्षा में कार्रवाई नहीं करते तो भीड़ उन्हें घेरकर मार सकती थी। उन्होंने इस मामले में चिराग पासवान और दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से मदद की अपील भी की थी।

बुलंदशहर से हिरासत में लिए गए
विवाद के बीच पुलिस ने स्वातंत्र्य भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, वह नैथला गांव से निकलकर खुर्जा की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

चिराग पासवान ने भी किया किनारा
भारद्वाज की ओर से चिराग पासवान का नाम लिए जाने के बाद LJP-RV ने उनसे दूरी स्पष्ट कर दी। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वह और उनकी पार्टी निशु आजाद तथा उनके पिता के साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

चिराग ने यह भी कहा कि कानून का मजाक बनाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

पटना में शुक्रवार शाम पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुले तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ गंभीर मारपीट करने की बात स्वीकार करता है और उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

LJP-RV की पुलिस शिकायत के बाद अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
 

Continue reading on the app

बिश्केक में भारत की धाक, SCO घोषणापत्र में माना हर प्रस्ताव, आतंक के खिलाफ बना चक्रव्यूह

एससीओ यानी शंघाई सहयोग संगठन के बिश्केक घोषणा-पत्र में भारत की कई अहम प्राथमिकताओं को जगह मिली है. घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए कहा गया है. भारत ने साफ किया है कि आतंकवाद के किसी भी रूप को सहन नहीं किया जा सकता.

Continue reading on the app

  Sports

न बाउचर न धोनी, गिलक्रिस्ट भी नहीं, टेस्ट में एक साल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाला विकेटकीपर कौन? 2016 से कायम रिकॉर्ड

most dismissals in a single calendar year by wicket keeper: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पिछले 10 साल से इस रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. उन्होंने 2016 में कुल 17 टेस्ट मैच में कुल 70 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे से आउट किया. इनमें 66 कैच और 4 स्टंपिंग शामिल रहीं. बेयरस्टो ने मार्क बाउचर का रिकॉर्ड ध्वस्त करके नया कीर्तिमान बनाया. Sat, 12 Sep 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: BRICS में PM Modi-जिनपिंग, Delhi से नया वर्ल्ड ऑर्डर! Xi Jinping Visit India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:38:41+00:00

Harish Rawat PA ED Raid | पूर्व CM Harish Rawat ने Congres के सभी पदों से दिया इस्तीफा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:36:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers