Responsive Scrollable Menu

Shani Dev Aarti At Home: क्या घर में शनिदेव की आरती करना शुभ है? जानें पूजा का सही तरीका

Shani Dev Aarti At Home: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का अपना धार्मिक महत्व बताया गया है। शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

ज्योतिष और धार्मिक परंपराओं में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। मान्यता है कि वे अच्छे कर्मों का शुभ फल और गलत कर्मों का दंड देते हैं। यही कारण है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

क्या घर में शनिदेव की आरती कर सकते हैं?
शनिदेव की पूजा को लेकर सबसे आम सवाल यही है कि क्या घर के मंदिर में उनकी मूर्ति या तस्वीर रखकर पूजा और आरती की जा सकती है। कुछ धार्मिक और वास्तु मान्यताओं में घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करने से बचने की सलाह दी जाती है।

मान्यता के अनुसार, शनिदेव का स्वरूप न्याय और कर्मफल से जुड़ा है। इसी वजह से उनकी पूजा के लिए मंदिर, पीपल के पेड़ के पास या खुले स्थान को अधिक उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं हैं और अलग-अलग परंपराओं में पूजा की विधि अलग हो सकती है।

घर से शनिदेव का स्मरण कैसे करें?
अगर कोई व्यक्ति घर से ही शनिदेव का ध्यान करना चाहता है तो बिना उनकी प्रतिमा स्थापित किए उनका स्मरण और मंत्र जाप कर सकता है। शनिवार को शांत मन से शनिदेव का ध्यान करते हुए ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करने की परंपरा है।

शनिदेव की पूजा में दिखावे के बजाय श्रद्धा और अच्छे आचरण को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए शनिवार को किसी जरूरतमंद की मदद करना और सामर्थ्य के अनुसार दान करना भी शुभ माना जाता है।

शनिवार को ऐसे करें शनिदेव की पूजा
शनिवार को शनिदेव की पूजा के लिए भक्त शनिदेव मंदिर जा सकते हैं। कई जगहों पर पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने की परंपरा भी है। पूजा के दौरान शनिदेव का ध्यान करने के साथ उनके मंत्र का जाप किया जा सकता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के साथ व्यक्ति को अपने कर्मों पर भी ध्यान देना चाहिए। किसी के साथ गलत व्यवहार न करना, जरूरतमंद की सहायता करना और गलत कार्यों से दूर रहना शनिदेव की आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

शनिदेव के साथ हनुमान जी की पूजा क्यों?
शनिवार को शनिदेव के साथ भगवान हनुमान की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान भक्तों पर शनिदेव की कृपा रहती है। इसलिए इस दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा करना, हनुमान चालीसा का पाठ करना और भगवान हनुमान का ध्यान करना भी शुभ माना जाता है।

शनिदेव की कृपा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। इसलिए शनिवार की पूजा के साथ अपने व्यवहार और कर्मों को बेहतर रखने पर भी जोर दिया जाता है। जरूरतमंदों की सहायता करना, सामर्थ्य के अनुसार दान देना और गलत कामों से बचना धार्मिक मान्यताओं में शनिदेव की कृपा पाने के उपायों में शामिल है।

नोट: घर में शनिदेव की पूजा और प्रतिमा स्थापित करने से जुड़े नियम अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में अलग हो सकते हैं। ऊपर दी गई जानकारी प्रचलित धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

Continue reading on the app

VIDEO: राम चरण का क्रेज ऐसा... जापान से हैदराबाद पहुंचे फैंस, बोले- 'पेद्दी देखने के लिए नौकरी से 5 दिन की छुट्टी ली'

Ram Charan Movie: साउथ सुपरस्टार राम चरण की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। खासकर जापान में उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी नई फिल्म 'पेद्दी' के रिलीज होते ही फैंस का क्रेज देखने लायक रहा। इस बीच राम चरण के दो जापानी फैंस ने ऐसा कर डाला जो किसी को भी हैरान कर रहा है।

दरअसल, भारत में पेद्दी की रिलीज के दौरान 2 जापानी महिला फैंस खासतौर पर सीधे जापान की राजधानी टोक्यो से हैदराबाद पहुंचे और रिलीज का जश्न मनाया।

पांच दिन की छुट्टी लेकर पहुंचे भारत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जापानी फैंस मसामी और क्रिस थिएटर के बाहर मीडिया से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वे खास तौर पर 'पेड्डी' देखने के लिए जापान से भारत आए हैं।

दोनों ने अपने-अपने ऑफिस से 5 दिनों की छुट्टी ली और फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले ही हैदराबाद पहुंच गए थे। उनका कहना था कि वे राम चरण की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव मिस नहीं करना चाहते थे।

तीन बार देख चुके फिल्म, 10 बार देखने का बनाया प्लान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मसामी और क्रिस अपनी यात्रा के दौरान पहले ही 'पेद्दी' तीन बार देख चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत में रहने के दौरान फिल्म को कुल 10 बार देखने की योजना बनाई है।

वीडियो में दोनों फैंस फिल्म के लोकप्रिय गानों 'राय राय रा रा' और 'मासा मासा' को गुनगुनाते हुए भी नजर आए, जिससे उनकी एक्साइटमेंट और लगाव साफ दिखाई दिया।

इन मशहूर फिल्मों से राम चरण की जापान में बढ़ी फैन फॉलोइंग
राम चरण की जापान में लोकप्रियता की शुरुआत उनकी सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' से मानी जाती है। फिल्म को वहां के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद 'रंगस्थलम' और खासतौर से 'RRR' ने उनके फैनबेस को और मजबूत किया।

पिछले कुछ वर्षों में कई जापानी प्रशंसक भारत आकर राम चरण से मुलाकात कर चुके हैं और उनके आयोजनों में भी हिस्सा लेते रहे हैं।

'पेद्दी' में नजर आए कई बड़े सितारे
निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Shan Masood: 10 साल के करियर में पहली बार देखा ऐसा दिन, शान मसूद को हमेशा खलेगी इन 5 रनों की कमी

Shan Masood Missed Century: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद ने कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन वो शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए. Fri, 11 Sep 2026 20:01:14 +0530

  Videos
See all

क्या आधी आबादी तय करेगी दुनिया कैसे चलेगी? | #WomenPower #BRICS #BRICS2026 #GlobalLeadership #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T15:15:59+00:00

क्या कम लेबर कॉस्ट के चलते रूस बनेगा भारत का खरीदार? | #IndiaRussia #Russia #Trade #BRICS2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T15:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers