Responsive Scrollable Menu

Mothers Day 2026 पर लफ्जों से बयां करें मां के लिए अपना प्यार, भेजें कुछ खूबसूरत संदेश

मां दुनिया का एक ऐसा शख्स जो अपने बच्चे से बिना किसी शर्त के बेइंतहा मोहब्बत करती है। खुद की हर चीज को अधूरा छोड़कर परिवार और बच्चों के सपने कैसे पूरा करना है, ये एक मां को अच्छी तरह आता है। बच्चों और परिवार के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाली मां के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है।

हम अपनी मां के प्रति प्यार जता सकें, उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता दिखा सकें। हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 10 मई को यह खास दिन मनाया जा रहा है। आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें खास अंदाज में विश कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ विशेज लेकर आए हैं, जो आपकी मम्मी का दिल खुशियों से भर देंगी।

मदर्स डे विशेज

तेरे बिना नींद नहीं आती, तेरे बिना चैन नहीं मिलता।
मां बस तू पास रह, तेरे बिना दिल नहीं बहलता।

तेरी दुआ है मेरा सबसे बड़ा कवच है, तेरा प्यार मेरे सबसे बड़ी ताकत है।
मां तू है तो सब कुछ है, तेरे बिना सब कुछ अधूरा है।

मां वो शब्द है जिसमें पूरी दुनिया की ममता समाई होती है।
हैप्पी मदर्स डे मां

दुनिया के कोई अगर सबसे खास है, तो वो मेरी मां है।

मां की ममता से बड़ा कोई खजाना नहीं,
मां के बिना इस दुनिया में कोई ठिकाना नहीं।

मां का प्यार हर दर्द की दवा होता है,
मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा सहारा होता है।

उसके होंठों पर कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।

मम्मी बस एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया है मेरी।
तेरे बिना कुछ भी नहीं, तेरी हंसी है सबसे बड़ी खुशी।

तेरा हाथ सिर पर है, तो डरना कैसा?
तेरी दुआओं का असर है मां, वरना इतना आसान कहां था जीना।

Continue reading on the app

Relationship Tips: काम के बीच रिश्ते के लिए नहीं मिलता वक्त? ये 5 छोटी आदतें बढ़ाएंगी पार्टनर से नजदीकी

Relationship Tips For Busy Couples: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम और जिम्मेदारियों के बीच कपल्स के पास एक-दूसरे के लिए वक्त कम पड़ जाता है। कई बार साथ रहते हुए भी बातचीत और क्वालिटी टाइम के लिए समय नहीं मिल पाता। हालांकि, रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए घंटों साथ बैठना जरूरी नहीं है। रोजमर्रा की कुछ छोटी और प्यारी आदतें पार्टनर के बीच प्यार, भरोसा और जुड़ाव बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

1. रोज कुछ मिनट खुलकर बात करें
दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, पार्टनर से कुछ मिनट बात जरूर करें। सिर्फ घर या काम से जुड़ी बातें करने के बजाय यह भी पूछें कि उनका दिन कैसा रहा और उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। नियमित बातचीत भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने में मदद करती है।

2. साथ में क्वालिटी टाइम निकालें
साथ रहने का मतलब हमेशा साथ समय बिताना नहीं होता। इसलिए दिन में या हफ्ते में थोड़ा ऐसा वक्त तय करें जब दोनों बिना काम और दूसरी जिम्मेदारियों के एक-दूसरे के साथ रहें। साथ खाना खाना, टहलना या चाय पीना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

3. फोन को थोड़ी देर दूर रखें
पार्टनर के साथ बैठे हुए लगातार मोबाइल चलाने से साथ होने के बावजूद दूरी महसूस हो सकती है। इसलिए दिन में कुछ समय फोन और सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर सिर्फ एक-दूसरे पर ध्यान देने की कोशिश करें।

फोन को थोड़ी देर दूर रखें

4. छोटी-छोटी तारीफ करना न भूलें
रिश्ते में प्यार जताने के लिए हमेशा बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती। पार्टनर के किसी काम की तारीफ करना, धन्यवाद कहना या मुश्किल दिन में उनका हाल पूछना छोटी बात लग सकती है, लेकिन इससे रिश्ते में अपनापन बना रहता है।

5. हर बात पर बहस करने से बचें
व्यस्तता और थकान के बीच छोटी बात भी बड़ी बहस बन सकती है। अगर दोनों में से कोई बहुत परेशान या थका हुआ है तो उस समय बहस बढ़ाने के बजाय बातचीत को थोड़ी देर रोकना बेहतर हो सकता है। शांत होने के बाद मुद्दे पर बात करने से बातचीत ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकती है।

रिश्ते के लिए घंटों नहीं, थोड़ी समझदारी चाहिए
मजबूत रिश्ते हमेशा बड़े-बड़े प्लान से नहीं बनते। रोज की कुछ मिनटों की बातचीत, साथ में बिताया गया क्वालिटी टाइम और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश रिश्ते में नजदीकी बनाए रखने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें: साड़ी में लंबी दिखना है तो अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, कम हाइट में भी दिखेगा शानदार लुक

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप में कमाल कर रही है दीप्ति शर्मा, ऑलराउंडर प्रदर्शन से फाइनल में भारत की उम्मीदें

दीप्ति शर्मा ने हालिया मैच में 3 विकेट लेने और अहम रन बनाने पर अपनी भूमिका, फाइनल की तैयारी और टीम रणनीति साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देती हैं और फाइनल के लिए टीम की उम्मीदों को उजागर किया। #दीप्तिशर्मा #भारतीयक्रिकेट Fri, 11 Sep 2026 14:08:00 +0530

  Videos
See all

Anil Baluni : सांसद अनिल बलूनी ने खेला फुटबॉल | Football | Haldwani | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:16:09+00:00

ATM New Card Service: ATM से 2 मिनट में मिलेगा नया Debit Card! Debit card replacement process #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:07:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers