सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के मारिब पर किया हवाई हमला: हूती मीडिया
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के मारिब पर किया हवाई हमला: हूती मीडिया
UGC NET Re-Exam 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET Re-Exam Admit Card 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को इन विषयों की री-एग्जाम परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Re-Exam Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Candidate Activity सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: यहां NTA UGC NET June Re-Exam Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद आपका यूजीसी नेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इन तीन विषयों के उम्मीदवार रखें ध्यान
यह री-एग्जाम अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड पर जरूर जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही परीक्षा के लिए रवाना होना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi






.jpg)
