Responsive Scrollable Menu

देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर हैदराबाद में बनेगा:TCS की हाइपरवॉल्ट ₹70,000 करोड़ का निवेश करेगी; 1 गीगावॉट क्षमता होगी

हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस बनने जा रहा है। यह कैंपस टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी हाइपरवॉल्ट AI डेटा सेंटर लिमिटेड बनाएगी। सेंटर की क्षमता 1 गीगावॉट होगी, जो बड़ी AI तकनीकों को चलाने और संभालने का काम करेगी। कंपनी और उसके पार्टनर्स इस पूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब ₹70,000 करोड़ का निवेश करेंगे। TCS ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद में 264 एकड़ जमीन तय कर ली गई है। यह प्रोजेक्ट अलग-अलग फेज में तैयार किया जाएगा। देश का सबसे बड़ा और एडवांस AI इंफ्रास्ट्रक्चर कैंपस होगा कंपनी के मुताबिक, यह बनने के बाद भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक AI सेंटर होगा। इसे दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों और AI स्टार्ट-अप्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहां हैवी AI मॉडल बनाने (ट्रेनिंग), उन्हें चलाने और हाई-स्पीड प्रोसेसिंग के लिए सुपर-फास्ट ग्राफिक्स कार्ड्स का इस्तेमाल होगा। पर्यावरण का ध्यान रखेगा, पैदा होंगे हजारों रोजगार यह AI सेंटर पूरी तरह से इको-फ्रेंडली होगा। इसमें सौर-पवन जैसी ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल होगा और पानी की बर्बादी भी नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों को हजारों नौकरियां मिलेंगी और बिजली, नेटवर्किंग, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के बिजनेस को बड़ा फायदा होगा। सुपरफास्ट कूलिंग और नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हाइपरवॉल्ट के CEO दीपेश किरण नंदा ने बताया कि इस सेंटर को भविष्य की तकनीकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहां भारी-भरकम कंप्यूटिंग और प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए एडवांस्ड लिक्विड कूलिंग और डायरेक्ट-टू-चिप कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। साथ ही, हाई-स्पीड इंटरनेट और पावर मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए डेटा सेंटर का काम बिना रुकावट तेजी से पूरा होगा।

Continue reading on the app

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, दांव पर 'गोल्ड' मेडल

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 'एशियन गेम्स 2026' में हिस्सा लेने मंगलवार शाम को जापान रवाना हो गई, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में आयोजित होगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में अपना कॉन्टिनेंटल खिताब बचाने की कोशिश करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

'तीन साल से बात नहीं हुई, उनकी बहुत याद आती है', जेल में बंद इमरान खान को लेकर भावुक हुए वसीम अकरम

wasim akram got emotional over Imran khan health: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने पूर्व कप्तान और दोस्त इमरान खान की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से अलग इमरान को उचित और जरूरी चिकित्सा सुविधा मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए. Wed, 9 Sep 2026 00:23:13 +0530

  Videos
See all

Sushant Sinha: PM Modi ने Gen Z के सामने कैन से नाराज़ फूफा की पोल खोल कर रख दी? INDI Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T19:30:31+00:00

UK sanctions Israeli settlements in occupied West Bank and other news stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T19:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers