Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, दांव पर 'गोल्ड' मेडल

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 'एशियन गेम्स 2026' में हिस्सा लेने मंगलवार शाम को जापान रवाना हो गई, जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में आयोजित होगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में अपना कॉन्टिनेंटल खिताब बचाने की कोशिश करेगी।

Continue reading on the app

MP IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को आदेश जारी (MP IAS Transfer Order) कर 11 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इसके साथ ही 5 अन्य IAS अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बदलाव में सागर संभाग के कमिश्नर से लेकर राजस्व, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य और आदिवासी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

सागर संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को मध्यप्रदेश भण्डार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इस पद पर उन्हें सचिव, मध्यप्रदेश शासन के समकक्ष दर्जा रहेगा। वहीं उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। दिलीप कुमार अभी उद्योग आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

अनुभा श्रीवास्तव को राजस्व विभाग, सतेन्द्र सिंह को दो विभागों में सचिव की जिम्मेदारी

प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग बनाया गया है। वे अभी प्रमुख राजस्व आयुक्त के साथ राजस्व विभाग की पदेन सचिव और आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोवस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

सतेन्द्र सिंह को सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के साथ सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बनाया गया है। इसके अलावा आयुक्त अनुसूचित जाति विकास, मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक और आयुक्त-सह-संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

नेहा मारव्या सिंह को ST वित्त एवं विकास निगम की कमान

नेहा मारव्या सिंह को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इस पद पर उन्हें अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन के समकक्ष दर्जा रहेगा। वे अभी संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं होने के साथ MAPCET, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

महिला एवं बाल विकास से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहीं निधि निवेदिता को अब वि.क.अ.-सह-प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल बनाया गया है। इसके साथ उन्हें आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अनुराग वर्मा नागरिक आपूर्ति निगम के MD

अनुराग वर्मा को मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वे अभी मध्यप्रदेश भण्डार गृह निगम के MD थे और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के MD की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभाल रहे थे।

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के MD मयंक अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (ग्रामीण)-VB-GRAMG बनाया गया है। इसके साथ उन्हें मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी

इंदौर में श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे संदीप जी.आर. को वि.क.अ.-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। इसके साथ वे अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के पदेन मिशन संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग के पदेन अपर सचिव और मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवि प्रसाद को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। इसके साथ उन्हें अपर सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नेहा जैन को उज्जैन स्मार्ट सिटी की कमान

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर की अपर संचालक नेहा जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन बनाया गया है। इसके साथ उन्हें अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन 5 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

  •  श्रम विभाग के सचिव रघुराज एम.आर. को सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • आयुक्त आदिवासी विकास तरुण राठी को संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET के प्रबंध संचालक और आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव और कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त मंडी की जिम्मेदारी संभाल रहे कुमार पुरुषोत्तम को आयुक्त उद्योग और मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर की सचिव शीतला पटले को श्रम आयुक्त, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर की कार्यकारी संचालक अनिशा श्रीवास्तव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

MP News: सड़क नहीं मिली तो खाट पर मरीज! एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंची | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:35:34+00:00

CM Yogi Meet With Hanuman Ansh Team: CM योगी से मिले ‘हनुमान अंश’ के सितारे | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:33:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers