Responsive Scrollable Menu

रेलवे में नौकरी का सपना होगा पूरा! पैरामेडिकल के 560 पदों पर भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

रेलवे में नौकरी करना आज भी हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न 560 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.

14 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल पोस्ट के लिए जारी कुल 560 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मेडिकल क्षेत्र में 560 सरकारी नौकरियां! उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

18 से 40 वर्ष तक के आवेदक कर सकेंगे अप्लाई

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), चिकित्सा जांच (एमई), आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे लेवल 3 से पे लेवल 7 के बीच प्रतिमाह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

आवेदकों को पोर्टल चेक करने की सलाह

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/विकलांग व्यक्ति/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी के लिए 250 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी, योग्यता, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को सम-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल को चेक करने की सलाह दी जाती है.
 

Continue reading on the app

संकट के समय भारत हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा: राजनाथ सिंह

संकट के समय भारत हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा: राजनाथ सिंह

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: मैदान पर वर्ल्ड चैंपियन, अब 1000 युवाओं के सपनों को देंगे उड़ान, UPSC की तैयारी का उठाएंगे खर्च

संजू सैमसन फाउंडेशन ने Lead IAS Academy के साथ मिलकर 1000 छात्रों को UPSC सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए स्कॉलरशिप देने की पहल शुरू की है. स्टार भारतीय विकेटकीपर बैटर ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक हजार युवाओं के सिविल सर्विस का सपना पूरा करने में मदद का ऐलान किया है. Thu, 10 Sep 2026 00:39:04 +0530

  Videos
See all

West Aisa War : अमेरिका पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ.? | US-Iran War | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:12:25+00:00

Flood News in Bihar Live : सुबह-सुबह बिहार के 14 जिलों में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 17 लाख लोग बेघर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers