Responsive Scrollable Menu

UAE को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, अब भारत से होगी भिड़ंत

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए हैं. बांग्लादेश ने UAE को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां अब भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा. आज बांग्लादेश और UAE के बीच महिला एशिया कप 2026 का आखिरी लीग मैच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने यूएई की टीम को 34 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के दिए 104 रनों के लक्ष्य के जवाब में UAE की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी.

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

उत्तराखंड की वादियों पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री की नजर, कई बड़े Production Houses ने दिखाई शूटिंग में रुचि

देहरादून। उत्तराखंड को Film Shooting Hub के रूप में विकसित करने की कोशिशों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से सकारात्मक संकेत मिले हैं। चेन्नई में आयोजित ‘India International Film Tourism Conclave-South’ में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई Producers और Directors ने उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई। इस दौरान राज्य की Film Policy, शूटिंग लोकेशंस और फिल्म निर्माताओं को दी जा रही सुविधाओं को भी सामने रखा गया।

कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के Producers और Directors के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। India Talkies, Stone Bench Studio, BTGI Productions (US), Parsa Picture, Lyca Productions, Masala Pix, Kavi Creations और Dream Warrior Pictures सहित कई Production Houses ने उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई।

फिल्म बनाने पर ₹3 करोड़ तक की Subsidy

के.एस. चौहान ने बताया कि CM पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में लागू Film Policy के तहत उत्तराखंड में फिल्माई जाने वाली हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को ₹3 करोड़ तक की Subsidy दी जा रही है। Web Series और विदेशी फिल्मों को भी Subsidy के दायरे में रखा गया है।

प्रदेश में Film Shooting की अनुमति के लिए Online और Single Window System की व्यवस्था है, जिसके तहत 7 दिनों के भीतर अनुमति देने की बात कही गई है। शूटिंग फीस माफ है, जबकि शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ GMVN और KMVN Guest Houses में विशेष छूट भी दी जा रही है।

हर साल 200 से ज्यादा फिल्मों, Web Series और Serials की शूटिंग

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुताबिक राज्य में हर साल 200 से अधिक फिल्मों, Web Series और Serials की शूटिंग हो रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

राज्य सरकार उत्तराखंड की प्राकृतिक लोकेशंस, अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और Film Policy के जरिए देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

Film Shooting के साथ Tourism पर भी नजर

कॉन्क्लेव में Prasar Bharati Waves OTT, उत्तराखंड FDC और महाराष्ट्र FSCDC के साथ ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद का मानना है कि चेन्नई में फिल्म निर्माताओं से हुई इन बैठकों का फायदा केवल Film Production तक सीमित नहीं रहेगा। राज्य में ज्यादा फिल्मों और Web Series की शूटिंग होने से उनकी लोकेशंस देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचेंगी और इससे Film Tourism को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson: 100 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त! ऑली रॉबिन्सन ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट, बुमराह को पछाड़ा

Ollie Robinson 100 Test Wickets: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है. Wed, 09 Sep 2026 16:07:08 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा से हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार #shorts #terrorist #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:13:09+00:00

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम! कांग्रेस की अपील ठुकराकर NC ने साफ किया अपना रुख | Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T11:17:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers