एक साल के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 8 सितंबर से नए रेट लागू
फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का आरबीएल बैंक भी शामिल हो चुका है। डॉमेस्टिक, NRO, NRE, NRI और फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू कर दी है। जिसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। NRE डिपॉजिट का न्यूनतम टेन्योर 1 साल है। जबकि अन्य एफडी टेन्योर 7 दिन से लेकर 10 साल 120 महीने हैं, इंटरेस्ट रेट ग्राहकों द्वारा चुने गए मैच्योरिटी स्लैब पर निर्भर करता है।
बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3.50% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। हालांकि एडिशनल रेट एनआरआई के लिए लागू नहीं होता। ध्यान रखें कि सभी बैंक एफडी के इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज मिल रहा?
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.70% है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक सामान्य नागरिकों की तुलना में 75 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। ऐसे ग्राहकों के लिए न्यूनतम ब्याज 4.25% और अधिकतम 7.95% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर मिल रहा है।
इन टेन्योर पर मिल रहा 7% ब्याज
365 दिन से लेकर 60 महीने तक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% या इससे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। 365 दिन से लेकर 500 दिन के टेन्योर, 501 दिन से लेकर 18 महीने से कम और 36 महीने 1 दिन से लेकर 7 महीने से काम के टेन्योर पर बैंक 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज इन तीनों मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा है। यदि कोई व्यक्ति 60 महीने से लेकर 120 महीने तक का टेन्योर ऑप्शन चुनता है, तो उसे 6.70% रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.20% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.45% है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
- 15 से लेकर 45 दिन- 4%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 से लेकर 180 दिन- 4.75%
- 181 दिन से लेकर 240 दिन- 5.50%
- 241 दिन से लेकर 364 दिन- 6.05%
- 365 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7%
- 501 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 7%
- 18 महीने से लेकर 36 महीने तक- 7.20%
- 36 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने तक- 7%
- 60 महीने से लेकर 120 महीने तक- 6.70%
- 60 महीने टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट- 6.70%
मैदान पर Campa, भरोसे में SBI लाइफ और तकनीक में ChatGPT की एंट्री, BCCI की हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील!
बीसीसीआई (BCCI) ने भारत में होने वाले घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए शॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा (Campa), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और ChatGPT को अपना नया एसोसिएट पार्टनर बनाया है, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज से होगी और यह साझेदारी मार्च 2028 तक चलेगी. यह पार्टनरशिप दिखाती है कि अब हमारे पारंपरिक खेल के साथ आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और बड़े भारतीय बिजनेस ब्रांड्स एक साथ आ गए हैं. इस समझौते के बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट की पहचान और उसका बाजार मूल्य एक नए मुकाम पर पहुंच गया है.
BCCI की 3 कंपनियों के साथ हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील
BCCI और इन तीन कंपनियों के बीच हुआ यह नया समझौता 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. पिछली बार के मुकाबले इस बार बोर्ड को स्पॉन्सरशिप से 44% ज्यादा फायदा हुआ है. यह भारी मुनाफा दिखाता है कि भारत में होने वाले इंटरनेशनल मैचों और घरेलू टूर्नामेंट्स को स्पॉन्सर करने के लिए दुनिया भर की बड़ी कंपनियां बहुत उत्सुक हैं.
इस विज्ञापन डील से बीसीसीआई को हर मैच से औसतन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई होगी. स्पॉन्सर बनने की इस होड़ में रिलायंस की कंपनी कैम्पा ने सबसे बड़ी बोली लगाई. वह हर मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये देगी. वहीं, ChatGPT और SBI Life ने हर मैच के लिए 1.20-1.20 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.
क्रिकेट के मैदान पर पहली बार 'AI' का आगमन
इस पूरे समझौते में सबसे हैरान करने वाला और दिलचस्प नाम ChatGPT का है. क्रिकेट की दुनिया के इतिहास में शायद यह पहली बार है जब कोई AI तकनीक किसी देश के क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल पार्टनर बनी है. इस नए कदम से स्टेडियम में बैठे और टीवी या मोबाइल पर मैच देख रहे दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा. उन्हें AI की मदद से मैच के नए-नए आंकड़े देखने को मिलेंगे और वे तकनीक के जरिए खेल से और बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे. यह अनोखा बदलाव खासकर युवा क्रिकेट फैंस को बहुत आकर्षित करेगा.
???? ???????????????? ????
— BCCI (@BCCI) September 8, 2026
BCCI announces Campa, SBI Life and ChatGPT as Associate Partners for India Home Cricket.
The three new partnerships have a combined deal value of over ₹130 crore, representing a 44% increase over the previous cycle, underscoring the strong appeal and growing… pic.twitter.com/GxBeCrGGaB
घरेलू बाजार में पारंपरिक ब्रांड्स की मजबूती
एक तरफ जहां ChatGPT क्रिकेट में नई तकनीक लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा और एसबीआई लाइफ (इंश्योरेंस कंपनी) जैसे जाने-माने नाम भारतीय दर्शकों से सीधा रिश्ता मजबूत करेंगे. इस साझेदारी से कैम्पा को कोल्ड ड्रिंक के बाजार में अपनी पहचान बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी, जबकि SBI Life अपने भरोसे के जरिए भारतीय क्रिकेट में सुरक्षा और स्थिरता का संदेश देगी.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation







