मैदान पर Campa, भरोसे में SBI लाइफ और तकनीक में ChatGPT की एंट्री, BCCI की हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील!
बीसीसीआई (BCCI) ने भारत में होने वाले घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए शॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा (Campa), एसबीआई लाइफ (SBI Life) और ChatGPT को अपना नया एसोसिएट पार्टनर बनाया है, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज से होगी और यह साझेदारी मार्च 2028 तक चलेगी. यह पार्टनरशिप दिखाती है कि अब हमारे पारंपरिक खेल के साथ आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और बड़े भारतीय बिजनेस ब्रांड्स एक साथ आ गए हैं. इस समझौते के बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट की पहचान और उसका बाजार मूल्य एक नए मुकाम पर पहुंच गया है.
BCCI की 3 कंपनियों के साथ हुई 130 करोड़ रुपये की बंपर डील
BCCI और इन तीन कंपनियों के बीच हुआ यह नया समझौता 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. पिछली बार के मुकाबले इस बार बोर्ड को स्पॉन्सरशिप से 44% ज्यादा फायदा हुआ है. यह भारी मुनाफा दिखाता है कि भारत में होने वाले इंटरनेशनल मैचों और घरेलू टूर्नामेंट्स को स्पॉन्सर करने के लिए दुनिया भर की बड़ी कंपनियां बहुत उत्सुक हैं.
इस विज्ञापन डील से बीसीसीआई को हर मैच से औसतन 3.71 करोड़ रुपये की कमाई होगी. स्पॉन्सर बनने की इस होड़ में रिलायंस की कंपनी कैम्पा ने सबसे बड़ी बोली लगाई. वह हर मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये देगी. वहीं, ChatGPT और SBI Life ने हर मैच के लिए 1.20-1.20 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.
क्रिकेट के मैदान पर पहली बार 'AI' का आगमन
इस पूरे समझौते में सबसे हैरान करने वाला और दिलचस्प नाम ChatGPT का है. क्रिकेट की दुनिया के इतिहास में शायद यह पहली बार है जब कोई AI तकनीक किसी देश के क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल पार्टनर बनी है. इस नए कदम से स्टेडियम में बैठे और टीवी या मोबाइल पर मैच देख रहे दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा. उन्हें AI की मदद से मैच के नए-नए आंकड़े देखने को मिलेंगे और वे तकनीक के जरिए खेल से और बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे. यह अनोखा बदलाव खासकर युवा क्रिकेट फैंस को बहुत आकर्षित करेगा.
???? ???????????????? ????
— BCCI (@BCCI) September 8, 2026
BCCI announces Campa, SBI Life and ChatGPT as Associate Partners for India Home Cricket.
The three new partnerships have a combined deal value of over ₹130 crore, representing a 44% increase over the previous cycle, underscoring the strong appeal and growing… pic.twitter.com/GxBeCrGGaB
घरेलू बाजार में पारंपरिक ब्रांड्स की मजबूती
एक तरफ जहां ChatGPT क्रिकेट में नई तकनीक लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड कैम्पा और एसबीआई लाइफ (इंश्योरेंस कंपनी) जैसे जाने-माने नाम भारतीय दर्शकों से सीधा रिश्ता मजबूत करेंगे. इस साझेदारी से कैम्पा को कोल्ड ड्रिंक के बाजार में अपनी पहचान बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी, जबकि SBI Life अपने भरोसे के जरिए भारतीय क्रिकेट में सुरक्षा और स्थिरता का संदेश देगी.
यह भी पढ़ें: क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई जिलाधिकारियों संग बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए. इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अभियोजन विभाग की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में अभियोजन से संबंधित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
मुख्य सचिव ने कहा कि मामलों के निस्तारण में तेजी लाते हुए अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाए जाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि अभियोजन की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाना है. इसके लिए सम्बन्धित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए.
मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए
मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठकें नियमित एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएं. उन्होंने कहा कि अभियोजन से सम्बन्धित मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.
मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में जघन्य अपराधों के मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए जघन्य अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अभियोजन प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर प्रक्रियात्मक अथवा समन्वय सम्बन्धी समस्या सामने आती है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो. उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए अभियोजन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को और बेहतर किया जाए. इसके लिए लंबित मामलों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
जनभागीदारी आधारित गतिविधियां की जाएंगी आयोजित
बैठक के दौरान महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी जिलाधिकारियों को 15 सितम्बर, 2026 से 18 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अवसर पर प्रदेश में 15 सितम्बर से 18 अक्टूबर, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. ‘भारत 2047’ कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितम्बर से 08 अक्टूबर, 2026 तक विकसित भारत एवं ‘भारत 2047’ विषय पर छात्र निबंध, चित्र एवं भाषण प्रस्तुत करेंगे. जिला स्तर पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी तथा श्रेष्ठ चित्रों को एनिमेटेड लघु फिल्मों में सम्मिलित कर प्रदर्शित किया जाएगा.
महानिदेशक सूचना ने कहा कि ‘सेवा और सपना’ के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि 01 से 07 अक्टूबर, 2026 तक ‘हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज’ का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें युवाओं, स्टार्टअप्स एवं रिसर्चर्स को टेक्नोलॉजी, विकास एवं सोशल इनोवेशन सहित विभिन्न विषयों पर भारत के भविष्य के लिए समाधान तैयार करने हेतु आमंत्रित किया जाएगा.
प्रभावशाली व्यक्तियों को लाया जाएगा एक मंच पर
महानिदेशक सूचना ने कहा कि ‘जन कल्याण संवाद’ के माध्यम से प्रौद्योगिकी, खेल, कला, विज्ञान एवं सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तियों को एक मंच पर लाया जाएगा. संवाद के माध्यम से समाज एवं दुनिया के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का अन्वेषण किया जाएगा. इसके साथ ही, 07 अक्टूबर, 2026 को ‘सेवा ज्योति यात्रा दिवस’ के अवसर पर रिले मैराथन में पेशेवर एथलीटों के साथ आम नागरिक भी प्रतिभाग करेंगे. इसके साथ ही खेल प्रतियोगिता, साइकिलिंग तथा बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा.
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, श्री एल फ़ेनाई, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश कुमार झा, श्री विजय कुमार, श्री चंद्रेश कुमार यादव, श्री रविनाथ रमन, डॉ पंकज कुमार पांडेय, श्री बृजेश कुमार संत, श्री रणवीर सिंह चौहान, डॉ वी षणमुगम, श्री युगल किशोर पंत, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री राजेंद्र कुमार, श्री धीराज सिंह गरब्याल एवं कमिश्नर कुमाऊँ श्री दीपक रावत एवं कमिश्नर गढ़वाल श्री आनन्द स्वरूप सहित जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे.
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








