Responsive Scrollable Menu

5 सुपरस्टार्स जिन्होंने डायरेक्शन में भी आजमाया हाथ, 2 ने दी ब्लॉकबस्टर तो एक ने दी डिजास्टर, 1 की फिल्म हुई अमर

अभिनय और निर्देशन एक ही सिक्के के दो पहलू जैसे हैं. दोनों के लिए अलग तरह की रचनात्मक सोच और समझ की जरूरत होती है. अभिनेता जहां अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने की जिम्मेदारी निभाता है, वहीं निर्देशक पूरी फिल्म की कहानी, माहौल और कलाकारों के प्रदर्शन को एक दिशा देता है. सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने पर्दे के सामने रहने के बाद पर्दे के पीछे से भी कमान संभाली.

Continue reading on the app

बांदा: बुंदेलखंड का ऐतिहासिक गढ़, जानें चारों विधानसभा सीटों की पूरी तस्वीर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. प्रदेश में सियासी हलचलें तेज होती जा रही हैं. यही कारण है कि प्रदेश के तमाम जिलों का सियासी समीकरण से लेकर धार्मिक और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित बांदा जिले का इतिहास. यहां की संस्कृति, राजनीति और सामाजिक विविधता के लिहाज से इसकी महत्ता. 

कालिंजर का ऐतिहासिक किला, बुंदेला और चंदेल शासकों की विरासत, 1857 के विद्रोह में भूमिका और स्वतंत्रता आंदोलन की सक्रिय भागीदारी बांदा को अलग पहचान देती है. मौजूदा समय में भी यह जिला राजनीतिक रूप से अहम है, क्योंकि बांदा लोकसभा क्षेत्र में जिले की चार विधानसभा सीटें आती हैं और पांचवीं विधानसभा सीट चित्रकूट जिले की है.

बांदा का इतिहास क्या है?

बांदा का इतिहास काफी पुराना माना जाता है. जिला प्रशासन के इतिहास संबंधी दस्तावेज के मुताबिक यहां पाषाण युग और नवपाषाण काल से मानव सभ्यता के प्रमाण मिले हैं. जिले के नाम को ऋषि बामदेव से भी जोड़ा जाता है, जिनके नाम से ‘बामदा’ और बाद में ‘बांदा’ नाम प्रचलित होने की बात कही गई है.

बुंदेलखंड के इतिहास में कालिंजर दुर्ग का विशेष स्थान है. चंदेल शासकों के दौर में कालिंजर सत्ता का महत्वपूर्ण केंद्र रहा. इसके बाद इस क्षेत्र पर विभिन्न राजवंशों और मुगल सत्ता का प्रभाव रहा. बाद के दौर में बुंदेलों का प्रभाव बढ़ा और बांदा नवाबी दौर का भी महत्वपूर्ण केंद्र बना.

1857 के विद्रोह में नवाब अली बहादुर द्वितीय ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभाला. बांदा में विद्रोह का असर व्यापक रहा और ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने भी संघर्ष किया. जिला प्रशासन के इतिहास के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में भी बांदा की भागीदारी रही. महात्मा गांधी ने 1929 में बांदा का दौरा किया था.

बांदा जिला कब और कैसे बदला?

समय के साथ बांदा की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव हुआ. 1998 में चित्रकूट को अलग जिला बनाए जाने के बाद बांदा में पांच तहसीलें बांदा, नरैनी, बबेरू, पैलानी और अतर्रा रहीं. अब ये जिला चित्रकूटधाम मंडल का मुख्यालय भी है.

वर्तमान में बांदा जिले का क्षेत्रफल करीब 4,408 वर्ग किलोमीटर है. जिले में पांच तहसील, आठ ब्लॉक, 471 ग्राम पंचायत और 761 राजस्व गांव हैं.

बांदा की जनसंख्या कितनी है?

2011 की जनगणना के अनुसार बांदा जिले की कुल आबादी 17,99,410 थी. इसमें 9,65,876 पुरुष और 8,33,534 महिलाएं शामिल थीं. यानी जिले में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम रही और कुल लिंगानुपात 863 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष था.

लिंग के आधार पर बांदा की आबादी

श्रेणी   -  आबादी
कुल जनसंख्या  -  17,99,410
पुरुष   - 9,65,876
महिला  -  8,33,534
लिंगानुपात -  863 महिलाएं/1000 पुरुष

नोट: ये आंकड़े 2011 Census पर आधारित हैं. 2027 की जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन नई पूर्ण जनसंख्या गणना के आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं.

बांदा की साक्षरता दर और महिला-पुरुष अंतर

2011 के आंकड़ों के अनुसार बांदा की कुल साक्षरता दर 66.67 प्रतिशत थी. पुरुषों की साक्षरता दर 77.78 प्रतिशत, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 53.67 प्रतिशत रही. यानी पुरुष और महिला साक्षरता के बीच करीब 24.11 प्रतिशत अंक का अंतर था.

साक्षरता    दर

कुल  -  66.67%
पुरुष  -  77.78%
महिला  -  53.67%
पुरुष-महिला अंतर    24.11 प्रतिशत अंक

2011 में जिले में कुल 10,02,937 लोग साक्षर थे, जिनमें 6,30,626 पुरुष और 3,72,311 महिलाएं थीं.

बांदा में किस धर्म की कितनी आबादी?

2011 Census के मुताबिक बांदा में हिंदू आबादी 16,37,549, यानी करीब 91 प्रतिशत थी. मुस्लिम आबादी 1,57,612, यानी करीब 8.76 प्रतिशत थी.

इसके अलावा ईसाई, जैन, सिख और बौद्ध समुदायों की संख्या अपेक्षाकृत कम है. Census के धार्मिक आंकड़ों में कुछ लोगों ने अपना धर्म नहीं बताया था.

बांदा का सियासी समीकरण क्या है?

बांदा की राजनीति को समझने के लिए विधानसभा और लोकसभा दोनों के परिणामों को देखना जरूरी है. जिले में चार विधानसभा सीटें हैं तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा. इनमें नरैनी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है.

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बबेरू सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी. यानी उस चुनाव में भाजपा का बांदा जिले में दबदबा रहा, लेकिन बबेरू ने विपक्ष के लिए राजनीतिक आधार बनाए रखा.

 

Photograph: (Photo AI)

 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में तिंदवारी में रामकेश निषाद को करीब 86.8 हजार वोट मिले और उन्होंने भाजपा के लिए सीट जीती.

बांदा लोकसभा सीट का समीकरण

बांदा लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं बबेरू, नरैनी, बांदा, चित्रकूट और मानिकपुर. इनमें पहले तीन बांदा जिले में और बाकी दो चित्रकूट जिले में आते हैं.

2024 के लोकसभा चुनाव में बांदा सीट पर समाजवादी पार्टी की कृष्णा देवी पटेल ने जीत दर्ज की. विधानसभा-वार आंकड़ों में सपा को बबेरू, नरैनी और चित्रकूट में मजबूत बढ़त मिली, जबकि बांदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे रही. मानिकपुर में मुकाबला बेहद करीबी रहा.

यही वजह है कि बांदा की राजनीति को केवल किसी एक दल का मजबूत गढ़ मानना आसान नहीं है. 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति और 2024 लोकसभा चुनाव में सपा की वापसी ने जिले के राजनीतिक समीकरण को दिलचस्प बना दिया है.

बांदा में किन मुद्दों पर रहती है नजर?

बुंदेलखंड का यह क्षेत्र लंबे समय से रोजगार, कृषि, सिंचाई, पेयजल, पलायन और विकास जैसे मुद्दों से जुड़ा रहा है. इसके साथ ही कालिंजर और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के कारण पर्यटन की संभावनाएं भी महत्वपूर्ण हैं.

जिले की अर्थव्यवस्था और स्थानीय राजनीति में खेती के साथ खनन और इससे जुड़े रोजगार का भी असर दिखाई देता है. जिला प्रशासन की वेबसाइट पर वर्तमान में नए खनन क्षेत्रों से संबंधित जिला सर्वेक्षण रिपोर्टों का भी उल्लेख है.

इतिहास मजबूत, सियासत में मुकाबला दिलचस्प

बांदा की पहचान सिर्फ कालिंजर और बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत तक सीमित नहीं है. यह जिला सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है. 2011 की जनगणना में करीब 18 लाख की आबादी, 66.67 प्रतिशत साक्षरता और हिंदू-मुस्लिम सहित विभिन्न समुदायों की मौजूदगी इसकी सामाजिक संरचना को दर्शाती है.

वहीं चुनावी तस्वीर बताती है कि भाजपा का विधानसभा स्तर पर मजबूत प्रदर्शन और 2024 में बांदा लोकसभा सीट पर सपा की जीत यहां की राजनीति में मुकाबले की स्थिति को दिखाती है. आने वाले चुनावों में रोजगार, विकास, कृषि, पानी और स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ जातीय-सामाजिक समीकरण भी राजनीतिक परिणामों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हो सकते हैं.

बांदा जिले में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

बांदा जिले की राजनीति को समझने के लिए यहां की चार विधानसभा सीटों को जानना जरूरी है. जिले में तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें नरैनी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. जिला निर्वाचन कार्यालय के मौजूदा रिकॉर्ड में इन सीटों के क्रमांक क्रमशः 232, 233, 234 और 235 हैं.

1. तिंदवारी विधानसभा सीट

तिंदवारी विधानसभा सीट का क्रमांक 232 है. यह बांदा जिले की चार विधानसभा सीटों में शामिल है, लेकिन लोकसभा स्तर पर यह बांदा लोकसभा क्षेत्र के बजाय हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. जिला प्रशासन की 2025 की अंतिम मतदान केंद्र सूची में भी तिंदवारी को 47-हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किया गया है.

वर्तमान उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस सीट से रामकेश निषाद (BJP) विधायक हैं.

2. बबेरू विधानसभा सीट

बबेरू विधानसभा क्षेत्र का क्रमांक 233 है. यह सीट बांदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. जिले के राजनीतिक समीकरण में बबेरू इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां मुख्य राजनीतिक मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच देखने को मिलता रहा है.

मौजूदा विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व विशंभर सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) कर रहे हैं. यानी बांदा जिले की चार विधानसभा सीटों में फिलहाल बबेरू वह सीट है, जहां विपक्षी समाजवादी पार्टी की मौजूदगी है.

3. नरैनी विधानसभा सीट

नरैनी विधानसभा सीट का क्रमांक 234 है और यह अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है. यह भी बांदा लोकसभा क्षेत्र में आती है. जिला निर्वाचन कार्यालय के रिकॉर्ड में इसे स्पष्ट रूप से 234-Naraini (SC) के रूप में दर्ज किया गया है.

मौजूदा विधायक ओममनी वर्मा (BJP) हैं. नरैनी सीट का महत्व इसलिए भी है क्योंकि आरक्षित सीट होने के कारण यहां दलों की रणनीति में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की भूमिका अहम रहती है.

4. बांदा विधानसभा सीट

बांदा विधानसभा क्षेत्र का क्रमांक 235 है और यह जिले की सबसे प्रमुख शहरी विधानसभा सीटों में से एक है. यह सीट बांदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. जिला प्रशासन के मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक यहां से प्रकाश द्विवेदी (BJP) विधायक हैं.

जिला मुख्यालय इसी विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण बांदा सीट का स्थानीय राजनीति में विशेष महत्व है. शहर से जुड़े विकास, रोजगार, सड़क, पेयजल, व्यापार और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे यहां चुनावी चर्चा में प्रमुख रहते हैं.

डेटा के स्रोत: जनसंख्या, पुरुष-महिला आंकड़े, प्रशासनिक जानकारी: बांदा जिला प्रशासन और Census 2011
साक्षरता और Gender-wise Literacy: Census 2011 / District Census Handbook
धार्मिक जनसंख्या: Office of the Registrar General & Census Commissioner, Census 2011, C-01
विधानसभा क्षेत्र और चुनावी आंकड़े: Election Commission of India और जिला निर्वाचन कार्यालय, बांदा
बांदा का इतिहास: बांदा जिला प्रशासन की आधिकारिक History page
2024 लोकसभा चुनाव का विधानसभा-वार रुझान: Election Commission of India / 2024 चुनाव डेटा

 

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy से बाहर होने पर Karun Nair का बल्ले से जवाब, Thimmappiah Trophy में जड़ा शानदार Century

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल और चेन्नई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर वापस बेंगलुरु लौट आए हैं। इसके बजाय वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएससीए सचिव एकादश की ओर से थिम्मापैया ट्रॉफी में खेल रहे हैं। यह लाल गेंद से खेली जाने वाली प्रतियोगिता आमतौर पर कर्नाटक की रणजी ट्रॉफी की तैयारियों की शुरुआत मानी जाती है।

करुण नायर शनिवार को चेपॉक में दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले दक्षिण क्षेत्र के अभ्यास सत्र का हिस्सा थे। हालांकि, लगातार दूसरे मुकाबले के लिए टीम में चयन नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रविवार को टीम का साथ छोड़ दिया। इसके अगले ही दिन सोमवार को नायर ने केएससीए सचिव एकादश की ओर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया।

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण क्षेत्र के मुख्य कोच विक्रम वर्मा ने कहा कि नायर निजी कारणों से टीम से अलग हुए हैं। हालांकि, नायर की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से अलग संकेत मिले। इसके बाद दक्षिण क्षेत्र की टीम में चयन को लेकर सवाल उठने लगे।

विक्रम वर्मा ने कहा कि नायर ने घर जाने के लिए अनुमति ली थी और उन्हें निजी कारणों के चलते वापस जाना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि टीम संयोजन को ध्यान में रखते हुए नायर को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया। उनके मुताबिक, दक्षिण क्षेत्र की टीम के सामने दोनों मुकाबलों में बाएं हाथ के स्पिनरों की चुनौती थी, इसलिए मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज को उतारने की रणनीति बनाई गई।

वर्मा ने बताया कि उत्तर क्षेत्र के खिलाफ पहले मुकाबले में युवा कोडिमेला हिमतेजा को मौका दिया गया था। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई और टीम संयोजन को देखते हुए उन्हें फिर से अंतिम एकादश में जगह दी गई। ऐसे में नायर को बाहर रखना टीम प्रबंधन के लिए आसान फैसला नहीं था, लेकिन टीम के संतुलन को प्राथमिकता दी गई।

दक्षिण क्षेत्र की फाइनल टीम में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के तौर पर केवल एन जगदीशन हैं। मुकाबले से पहले कप्तान तिलक वर्मा ने चयन का बचाव करते हुए कहा था कि उपकप्तान रिकी भुई भी पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। भुई ने बेंगलुरु में खेले गए सेमीफाइनल में भी पारी की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने 5 और 42 रन बनाए थे।

हालांकि, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 90 मुकाबले खेल चुके रिकी भुई ने अब तक केवल तीन मैचों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है। तिलक वर्मा के अनुसार भुई पहले भी पारी की शुरुआत कर चुके हैं और वरिष्ठ खिलाड़ी होने के कारण जरूरत के मुताबिक अपनी भूमिका बदल सकते हैं। इसी वजह से टीम ने उन्हें जगदीशन के साथ पारी की शुरुआत कराने का फैसला किया।

गौरतलब है कि दलीप ट्रॉफी की टीमों का चयन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा नहीं किया जाता। प्रत्येक क्षेत्र की टीम के लिए संबंधित राज्य क्रिकेट संघों के चयनकर्ता खिलाड़ियों का चयन करते हैं। ऐसे में करुण नायर के लगातार दो मुकाबलों से बाहर रहने और उनके तुरंत बाद दूसरी प्रतियोगिता में शतक लगाने के घटनाक्रम ने दक्षिण क्षेत्र के चयन और टीम संयोजन पर चर्चा तेज कर दी है। नायर फिलहाल मैदान पर अपने बल्ले से जवाब देते नजर आ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर कर्नाटक की आगामी रणजी तैयारियों के दौरान भी नजरें टिकी हैं।
Tue, 08 Sep 2026 22:12:00 +0530

  Videos
See all

Israel to shut down UK consulate in Jerusalem. #Israel #UK #WestBank #Jerusalem #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T16:42:08+00:00

Scammers demand RANSOMS from Instagram users. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T16:41:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers