Responsive Scrollable Menu

130km से ज्यादा की रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, क्रूज कंट्रोल भी, सबको खुश कर देगी कीमत

इस स्कूटर में 3.1kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह एक बार चार्ज करने पर 132km तक चल सकता है। इसकी कीमत 1.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Continue reading on the app

'अदालत का कानून... जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को लेकर छलका वसीम अकरम का दर्द

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर अब उनके देश के भीतर से भी आवाजें उठने लगी हैं. उन्हें लेकर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आवाज उठाई है. अब उनके सबसे करीबी साथी रहे वसीम अकरम ने भी इमरान खान को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक, वसीम अकरम और इमरान खान का रिश्ता खेल के मैदान से कहीं आगे का रहा है. पाकिस्तान के महानतम तेज गेंदबाजों में शुमार वसीम अकरम ने अपने पूर्व कप्तान, मेंटर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्तमान राजनीतिक और व्यक्तिगत स्थिति पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया है. अकरम का अपने पुराने साथी के प्रति दर्द साफ छलका. बता दें कि इमरान खान पिछले 3 साल से जेल में बंद हैं और उनकी हालत खराब है. 

अपने पूर्व कप्तान इमरान खान को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान

द एथलेटिक' को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने इमरान खान इमरान खान के स्वास्थ्य पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि उनकी सेहत से कोई समझौता नहीं हो सकता. इमरान खान ने कहा, "वह मेरे दोस्त हैं, मैं उन्हें बहुत याद करता हूं. पिछले तीन सालों से मेरी उनसे कोई बात नहीं हो पाई है. राजनीतिक रूप से आज उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है." 

पाकिस्तान की मौजूदा उथल-पुथल भरी राजनीति और इमरान खान पर चल रहे कानूनी मुकदमों के बीच वसीम अकरम ने एक संतुलित लेकिन कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "अदालत का कानून अपनी जगह है और उसका सम्मान होना चाहिए. लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है, उस पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता."

पिछले 3 साल से जेल में बंद हैं इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान साल 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में रखा गया है. हाल ही में 73 वर्षीय इमरान खान की तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच, उन्हें इस्लामाबाद के एक अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था. वहां जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया. इस बीच, इमरान खान के परिवार ने पाकिस्तान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है और किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:  तिलक वर्मा ने बचाई फाइनल में अपनी टीम की लाज, वरना ईशान किशन एंड कंपनी की लग जाती लॉटरी

इमरान खान की स्थिति पर पूरा क्रिकेट जगत जता चुका है चिंता

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के बीच ही स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इमरान खान के दोनों बेटों, सुलेमान और कासिम, का एक विशेष इंटरव्यू प्रसारित किया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा खतरे में है और जेल में उनकी जान को जोखिम है. बेटों की इस गंभीर चिंता के सामने आने के बाद, अब खेल जगत और दुनिया भर के क्रिकेटरों ने भी इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 3 साल में बना वो 'अमर' रिकॉर्ड जिसने टेस्ट क्रिकेट में लिखा 'ब्लैक चैप्टर', जानें क्यों अब कोई टीम नहीं कर पाएगी ऐसा?

Continue reading on the app

  Sports

रिकी पॉन्टिंग को सताया ये डर, इस क्रिकेट टीम का मालिक बनने के बाद जताई बड़ी चिंता

रिकी पॉन्टिंग अब कोच नहीं, टीम के मालिक बने हैं. लेकिन टीम मालिक बनने के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट के मिटते वजूद को लेकर भी चिंता जाहिर की. Wed, 09 Sep 2026 07:50:51 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki 100 Khabar LIVE: आज की ताजा 100 खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T02:14:07+00:00

यूपी में उगा दिया सबसे महंगा मसाला [Saffron Cultivation Beyond Kashmir] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T02:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers