Responsive Scrollable Menu

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

इंदौर में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन मैट्रिक्स” के तहत मंगलवार को एरोड्रम थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है और इन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक जांच में इन खातों से जुड़े करीब 200 मामले अलग अलग राज्यों में दर्ज की गई है। एरोड्रम थाने में एक लाख 44 हजार रुपए की साइबर ठगी की FIR दर्ज हुई थी। जांच में ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची, उनमें सूरज जेसवाल और अमन चौहान के खाते सामने आए। बैंक डिटेल और KYC की जांच की गई तो सूरज जेसवाल के खाते में करीब 3 करोड़ 42 लाख रुपये, जबकि अमन चौहान के खाते में करीब साढ़े 17 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन मिला।

खाते को किराए पर लेकर ठगी को अंजाम देते थे स्कैमर्स

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज जेसवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में संगठित गिरोह का खुलासा हुआ और MIG क्षेत्र में दबिश देकर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नरेंद्र रावत डीसीपी इंदौर ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड हर्ष है, जो अलग-अलग लोगों से चार से 5 हजार रुपये में बैंक खाते किराए पर लेता था और फिर उनकी चेकबुक, ATM कार्ड और सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज जेसवाल, हर्ष, संदीप उर्फ सौरभ, उमन उर्फ पवन, हरिओम और आयुष शामिल हैं। जबकि अमन चौहान फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 34 ATM/डेबिट कार्ड, 12 पासबुक, 24 चेकबुक, एक वाई-फाई राउटर, 8 मोबाइल फोन, 1 लाख 8 हजार रुपये नकद और एक डायरी जब्त की है।

खातों पर 200 मामले दर्ज, जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक इन खातों के खिलाफ देशभर में करीब 200 FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ों रुपये की रकम किन राज्यों और किन लोगों से आई और आगे कहां ट्रांसफर हुई। साथ ही इस पूरे नेटवर्क जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले में संगठित अपराध की धारा 112 BNS भी बढ़ाई गई है। पुलिस अब बैंक कर्मचारियों की भूमिका और बैंकिंग सिस्टम में हुए करोड़ों के ट्रांजेक्शन की भी जांच करेगी। पुलिस का कहना है कि  यह सिर्फ बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला नेटवर्क नहीं, बल्कि साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट तैयार करने वाला संगठित गिरोह है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। आगे अन्य कई खुलासे होने की उम्मीद है।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

Ground Report: सत्य निकेतन हादसा: 'नाती को असुरक्षित दिल्ली में अकेले कैसे छोड़ें?', ट्रेन में खबर सुन कांप उठा बुजुर्ग दादा का दिल

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने की दर्दनाक घटना के दूसरे दिन मलबे को पूरी तरह हटा दिया गया है. भले ही मौके से तबाही के निशान साफ कर दिए गए हों, लेकिन इस हादसे ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने आए देश भर के छात्रों और उनके परिजनों के मन में गहरा खौफ पैदा कर दिया है. इस भीषण हादसे में सात लोगों की असमय मौत के बाद अब दूर-दराज के राज्यों से आ रहे अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित और डरे हुए नजर आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल से अपने नाती का दाखिला कराने दिल्ली पहुंचे एक बुजुर्ग की आपबीती इस खौफ को साफ बयां करती है. उनके नाती स्वागत रॉय का सीयूईटी (CUET) परीक्षा के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित आत्मा राम सनातन धर्म (ARSD) कॉलेज में फिजिक्स ऑनर्स में दाखिला हुआ है. जब यह परिवार ट्रेन से दिल्ली आ रहा था, तभी उन्होंने मोबाइल पर सत्य निकेतन में इमारत ढहने और सात लोगों की मौत की खबर देखी. जिस जगह पर वे कमरा तलाशने जा रहे थे, ठीक वहीं हुए इस हादसे ने उनकी रूह कांप दी. बुजुर्ग दादा की आंखों में आंसू आ गए और वे सोचने लगे कि अपने जिगर के टुकड़े को इस असुरक्षित माहौल में अकेले छोड़कर वापस बंगाल कैसे जाएं.

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar: जब सचिन की आंखों से छलके थे आंसू, इस खास पल के लिए करना पड़ा था 78 पारियों का इंतजार

9 सितंबर 1994 को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली वनडे सेंचुरी जड़ी. 78 मैच के इंतज़ार के बाद आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेली 110 रन की यादगार पारी.

The post Sachin Tendulkar: जब सचिन की आंखों से छलके थे आंसू, इस खास पल के लिए करना पड़ा था 78 पारियों का इंतजार appeared first on Prabhat Khabar.

Wed, 09 Sep 2026 01:00:00

  Videos
See all

Nitesh Tiwari Ramayana | Ranbir Kapoor की कास्टिंग पर भड़के रामानंद सागर के पोते शिव सागर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T01:16:08+00:00

Gujarat Breaking News: 634 करोड़ की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार! #shorts #cybersecurity #news #crimenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T01:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers