Responsive Scrollable Menu

Shraddha Kapoor: ‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना…’: राहुल मोदी के साथ बैंकॉक पहुंचीं श्रद्धा कपूर, शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी सी छुट्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें बैंकॉक ट्रिप की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। श्रद्धा आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा पब्लिक नहीं करती, लेकिन इस बार उन्होंने अपने वेकेशन के कई खास पल फैंस के साथ शेयर किए हैं। तस्वीरों में वह राहुल के साथ सुकून के पल बिताने के साथ बैंकॉक के खाने का मजा लेती भी नजर आईं।

राहुल बने श्रद्धा के फोटोग्राफर
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों का फोटो डंप शेयर किया। इसमें उनकी डेट नाइट की एक तस्वीर भी है। इस दौरान राहुल मोदी श्रद्धा के फोटोग्राफर बने और उनकी तस्वीर क्लिक करते नजर आए। एक दूसरी तस्वीर में श्रद्धा कॉफी का मजा लेती दिखाई दीं। श्रद्धा ने भी राहुल की तस्वीर खींची, जिसमें वह लाइब्रेरी में किताब पढ़ते नजर आए।

खाने का भी दिखा स्वाद

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वेकेशन की तस्वीरों में श्रद्धा ने बैंकॉक में खाए गए खाने की झलक भी दिखाई। फोटो डंप में मैंगो स्टिकी राइस भी नजर आया। इसके अलावा श्रद्धा ने अपनी कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका मस्ती भरा और मजेदार अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने लिखा, “छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना? हम भी थोड़ी छुट्टी के हकदार हैं, है ना?”

2024 में शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा 2024 में शुरू हुई थी। दोनों को मुंबई में एक डिनर आउटिंग के बाद साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आने लगीं। बताया जाता है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। राहुल मोदी इस फिल्म की राइटिंग टीम का हिस्सा थे।

यह भी पढ़े- शादी से पहले बच्चों के धर्म पर उठा सवाल तो भड़की निक्की तंबोली; दिया करारा जवाब

Continue reading on the app

बिहार बाढ़ की 10 तस्वीरें: कटिहार में गंगा-कोसी-महानंदा उफान पर, पटना में जुगाड़ की नाव बनी सहारा

8 सितंबर को बिहार के कटिहार में गंगा, कोसी और महानंदा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है और घर आंशिक रूप से डूब गए हैं। पटना में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके डूब चुके हैं। देखें तस्वीरें..

Continue reading on the app

  Sports

Video: क्या भविष्य में इशान किशन भारत की कप्तानी करते नजर आ सकते है?

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली और दिलीप ट्रॉफी में कप्तानी व शानदार खेल से सबको चौंकाया। 270 रन की पारी के बाद उनके नेतृत्व में निखार दिखा। क्या वे टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं? ऋषभ पंत व अन्य खिलाड़ियों से तुलना। Tue, 8 Sep 2026 20:15:40 +0530

  Videos
See all

Patna Reservation Prtoest: पटना में आरक्षण पर पुलिस और प्रदर्शनकारी क्यों भिड़े? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:45:34+00:00

Delhi Police Traffic Advisory| BRICS Summit 2026 |Delhi-NCR वाले जरुर देखें ये वीडियो |Delhi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T14:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers