कौन खरीदेगा यह कार? लॉन्च से पहले ही आ गई डिस्कंटिन्यू होने की खबर, भारत में होने वाली है एंट्री
स्कोडा सुपर्ब को डिस्कंटिन्यू किया जा सकता है। फॉक्सवैगन ग्रुप की कॉस्ट कटिंग और कारों की संख्या घटाने की प्लानिंग के तहत कंपनी सुपर्ब को बंद यानी डिस्कंटिन्यू के बारे में सोच रही है।
Shraddha Kapoor: ‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना…’: राहुल मोदी के साथ बैंकॉक पहुंचीं श्रद्धा कपूर, शेयर की वेकेशन की तस्वीरें
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी सी छुट्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें बैंकॉक ट्रिप की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। श्रद्धा आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा पब्लिक नहीं करती, लेकिन इस बार उन्होंने अपने वेकेशन के कई खास पल फैंस के साथ शेयर किए हैं। तस्वीरों में वह राहुल के साथ सुकून के पल बिताने के साथ बैंकॉक के खाने का मजा लेती भी नजर आईं।
राहुल बने श्रद्धा के फोटोग्राफर
श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों का फोटो डंप शेयर किया। इसमें उनकी डेट नाइट की एक तस्वीर भी है। इस दौरान राहुल मोदी श्रद्धा के फोटोग्राफर बने और उनकी तस्वीर क्लिक करते नजर आए। एक दूसरी तस्वीर में श्रद्धा कॉफी का मजा लेती दिखाई दीं। श्रद्धा ने भी राहुल की तस्वीर खींची, जिसमें वह लाइब्रेरी में किताब पढ़ते नजर आए।
खाने का भी दिखा स्वाद
वेकेशन की तस्वीरों में श्रद्धा ने बैंकॉक में खाए गए खाने की झलक भी दिखाई। फोटो डंप में मैंगो स्टिकी राइस भी नजर आया। इसके अलावा श्रद्धा ने अपनी कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका मस्ती भरा और मजेदार अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने लिखा, “छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना? हम भी थोड़ी छुट्टी के हकदार हैं, है ना?”
2024 में शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा 2024 में शुरू हुई थी। दोनों को मुंबई में एक डिनर आउटिंग के बाद साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आने लगीं। बताया जाता है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। राहुल मोदी इस फिल्म की राइटिंग टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़े- शादी से पहले बच्चों के धर्म पर उठा सवाल तो भड़की निक्की तंबोली; दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi







