Responsive Scrollable Menu

देश में EV sales अगस्त में 52.9% बढ़ी, FADA ने जारी किए आंकड़े

नयी दिल्ली, आठ सितंबर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 52.9 प्रतिशत बढ़कर 2,98,448 इकाई हो गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहन की हिस्सेदारी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 9.5 प्रतिशत थी।

फाडा के अनुसार, पिछले महीने ईवी बिक्री में हुई इस वृद्धि में सबसे अधिक योगदान दोपहिया वाहनों का रहा। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में 67.05 प्रतिशत बढ़कर 1,83,204 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल समीक्षाधीन महीने में यह आंकड़ा 1,09,673 इकाई था। इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री भी अगस्त, 2026 में बढ़कर 30,696 इकाई रही, जो अगस्त, 2025 में 20,210 इकाई थी।

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में 25.28 प्रतिशत बढ़कर 79,846 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 63,736 इकाई थी। फाडा के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की खुदरा बिक्री अगस्त में करीब तीन गुना होकर 4,702 इकाई हो गई। अगस्त, 2025 में इन वाहनों की बिक्री 1,631 इकाई थी।

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, ‘‘अगस्त, 2026 भारत में बिजलीचालित परिवहन के लिए अबतक का सबसे बेहतर अगस्त का महीना रहा। सभी श्रेणियों में ईवी बिक्री 2,98,448 इकाई तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 52.9 प्रतिशत अधिक है। इससे कुल ईवी हिस्सेदारी 9.5 प्रतिशत से बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि ईवी की सभी चार श्रेणियों ने अगस्त में अबतक का सबसे बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया और किसी भी श्रेणी में गिरावट नहीं आई।

गिरिधर ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए अगस्त सबसे अच्छा महीना रहा और इनकी बिक्री रिकॉर्ड 4,702 इकाई पर पहुंच गई। उन्होंने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़ी और त्योहारों के दौर नहीं होने होने के बावजूद इनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से अधिक बनी रही। अब कुल ईवी खुदरा बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है।

वहीं, तिपहिया वाहनों में ईवी की हिस्सेदारी 65.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है और यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Continue reading on the app

कौन खरीदेगा यह कार? लॉन्च से पहले ही आ गई डिस्कंटिन्यू होने की खबर, भारत में होने वाली है एंट्री

स्कोडा सुपर्ब को डिस्कंटिन्यू किया जा सकता है। फॉक्सवैगन ग्रुप की कॉस्ट कटिंग और कारों की संख्या घटाने की प्लानिंग के तहत कंपनी सुपर्ब को बंद यानी डिस्कंटिन्यू के बारे में सोच रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup 2026: हो गया तय, भारत की इस टीम से होगी सेमीफाइनल में टक्कर, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

ind w vs ban w women's asia cup semi final: बांग्लादेश ने यूएई को आखिरी ग्रुप मैच में हराकर महिला टी20 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. पहले सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा. पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे. जवाब में गेंदबाजों ने यूएई को 69/9 से आगे नहीं बढ़ने दिया. Tue, 8 Sep 2026 23:53:23 +0530

  Videos
See all

Why has the UK Government changed its approach to Israel? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:00:22+00:00

Kanpur GST Scam: कानपुर में 100 करोड़ की GST चोरी! फर्जी फर्मों से हुआ बड़ा खेल | Kanpur Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T20:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers