Sach Ka Daayra Song: 'दायरा' का नया गाना “सच का दायरा” अनाउंस, गुलजार, अमित त्रिवेदी और बी प्राक की तिकड़ी मचाएगी धमाल
Song Such Ka Daayra Poster Out: म्यूजिक लवर्स के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है. सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड अपकमिंग फिल्म 'दायरा' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के एक खास गाने का शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर के सामने आते ही फिल्म और उसके म्यूजिक को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ के दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. निर्देशक मेघना गुलजार इससे पहले 'राजी', 'तलवार' और 'सैम बहादुर' जैसी कई धांसू फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं.
तीन दिग्गजों की अनोखी तिकड़ी मचाएगी धमाल
अब फिल्म के नए गाने “सच का दायरा” का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही इसका इंतजार काफी बढ़ गया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के तीन बड़े नाम गीतकार गुलजार, अमित त्रिवेदी और फेमस सिंगर बी प्राक पहली बार एक साथ आए हैं. इन तीनों की शानदार क्रिएटिव केमिस्ट्री से सजा यह गाना फिल्म में सच, मानवीय धारणा और नजरिए की गहरी पड़ताल को एक बेहद इमोशनल अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करेगा.
यह गाना सिर्फ फिल्म के बैकग्राउंड में बजने वाला एक सिंपल ट्रैक नहीं होगा, बल्कि यह 'दायरा' की इमोशनल दुनिया को और आगे बढ़ाएगा और कहानी से जुड़े ऐसे गंभीर सवाल खड़े करेगा जो दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देंगे.
गुलजार के बोल और बी प्राक की आवाज का जादू
इस गाने के हर पहलू को बहुत ही बारीकी से तैयार किया गया है. इसमें गीतकार गुलजार के जिंदगी की गहराई से जुड़े और सोचने पर मजबूर करने वाले शब्द, अमित त्रिवेदी की बेहतरीन एटमॉस्फेरिक धुनों के साथ जान डाल देते हैं. वहीं, दूसरी ओर अपनी खास और दर्द भरी गायकी के लिए पहचाने जाने वाले बी प्राक की दमदार आवाज इस गाने में इमोशन्स की एक और परत जोड़ देगी. इन तीनों कलाकारों की यह जादुई जुगलबंदी फिल्म की कहानी के साथ खूबसूरती से मेल खाएगी और इसके किरदारों के मन की उथल-पुथल तथा दुनिया की जटिलताओं को दर्शकों के दिलों तक सीधे पहुंचाएगी.
कब रिलीज होगा 'सच का दायरा'?
टाइम्स म्यूजिक के बैनर तले आने वाली डिवीजन 'जंगली म्यूजिक' द्वारा प्रस्तुत यह गाना फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा बनने वाला है. जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित तथा पेन मरुधर द्वारा वितरित किया जाने वाला यह मचअवेटेड गाना “सच का दायरा” बहुत जल्द दर्शकों के बीच रिलीज होने वाला है. इस गाने के आने से फिल्म के लिए लोगों का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है.
Ravi Kishan: रवि किशन के 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' मीम पर बना गाना, इस दिन होगा रिलीज
Ravi Kishan: रवि किशन इन दिनों ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका वायरल डायलॉग “मनी फॉलोज माई ब्रदर” एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुए इस मीम पर गाना बनाया गया है, जिसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जानें कब रिलीज होगा ये गाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol








.jpg)